logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश की सियासत में महिला आरक्षण, बेरोजगारीऔर कानून व्यवस्था को लेकर घमासान तेज हो गया है एंकर:__ मध्य प्रदेश की सियासत में महिला आरक्षण, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पटवारी ने आरोप लगाया है कि अगर सरकार की नीयत साफ होती तो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण अब तक विधानसभा और संसद दोनों में मिल चुका होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है, लेकिन बीजेपी जनता को गुमराह कर असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। पटवारी ने युवाओं की बेरोजगारी, किसानों के MSP और आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि इन मुद्दों पर सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने “मोदी गारंटी” को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह अब सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने हालात को बिगड़ता हुआ बताया। बाइट… जीतू पटवारी पीसीसी चीफ

2 hrs ago
user_K K D NEWS MP/CG
K K D NEWS MP/CG
TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

मध्य प्रदेश की सियासत में महिला आरक्षण, बेरोजगारीऔर कानून व्यवस्था को लेकर घमासान तेज हो गया है एंकर:__ मध्य प्रदेश की सियासत में महिला आरक्षण, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पटवारी ने आरोप लगाया है कि अगर सरकार की नीयत साफ होती तो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण अब तक विधानसभा और संसद दोनों में मिल चुका होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है, लेकिन बीजेपी जनता को गुमराह कर असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। पटवारी ने युवाओं की बेरोजगारी, किसानों के MSP और आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि इन मुद्दों पर सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने “मोदी गारंटी” को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह अब सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने हालात को बिगड़ता हुआ बताया। बाइट… जीतू पटवारी पीसीसी चीफ

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    1
    Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को सजा
    1
    मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को सजा
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • The Chief Minister of Madhya Pradesh should speak a little more kindly. We don't use abusive language against you, but we are not afraid of you either. We will fight for the farmers' cause, eye to eye, until our last breath.
    1
    The Chief Minister of Madhya Pradesh should speak a little more kindly. We don't use abusive language against you, but we are not afraid of you either. We will fight for the farmers' cause, eye to eye, until our last breath.
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    23 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ओडिशा के एक गरीब आदिवासी जीतू मुंडा को अपनी बहन कालरा मुंडा के बैंक खाते से सिर्फ 19,300 रुपये निकालने थे। बैंक ने कहा - खाताधारक को लाओ या डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस का प्रमाण दो। गरीबी, लाचारी और व्यवस्था की बेरुख़ी ने जीतू को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया कि उसने बहन की कब्र खोदी, कंकाल को बोरी में भरा और 5 किलोमीटर कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया। यह तस्वीर “विश्वगुरु” और “बड़ी अर्थव्यवस्था” के दावों के पीछे छिपे असली भारत की है - जहाँ गरीब आज भी सम्मान नहीं, सिर्फ अपमान पाता है, ऐसे में मन में सवाल खड़ा होता है कि गरीबों की सरकार होने के दावा करनी वाली तमाम सरकारों में सिर्फ गरीब परिवारों की ही ऐसी तस्वीरें क्यों देखने को मिलती है।
    1
    ओडिशा के एक गरीब आदिवासी जीतू मुंडा को अपनी बहन कालरा मुंडा के बैंक खाते से सिर्फ 19,300 रुपये निकालने थे। बैंक ने कहा - खाताधारक को लाओ या डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस का प्रमाण दो। 
गरीबी, लाचारी और व्यवस्था की बेरुख़ी ने जीतू को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया कि उसने बहन की कब्र खोदी, कंकाल को बोरी में भरा और 5 किलोमीटर कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया। 
यह तस्वीर “विश्वगुरु” और “बड़ी अर्थव्यवस्था” के दावों के पीछे छिपे असली भारत की है - जहाँ गरीब आज भी सम्मान नहीं, सिर्फ अपमान पाता है, ऐसे में मन में सवाल खड़ा होता है कि गरीबों की सरकार होने के दावा करनी वाली तमाम सरकारों में सिर्फ गरीब परिवारों की ही ऐसी तस्वीरें क्यों देखने को मिलती है।
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मक्का-मदीना रूबात मामले में विधयाक आरिफ मसूद कि मांग* *वक्फ बोर्ड करवाये सबा पाटोदी और सिकंदर हाफ़िज़ के खिलाफ एफआईआर* *हाजियों के साथ धोखाधड़ी का आरोप* एंकर -भोपाल से एक अहम मामला सामने आया है, जिसमें मक्का और मदीना स्थित रूबात (हाजियों के ठहरने की व्यवस्था) को लेकर कांग्रेस विधयाक आरिफ मसूद ने गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है, जिसमें मुतवल्लिया सबा अली खान पटौदी और सिकंदर हफीज पर हाजियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।विधयाक मसूद ने कहा कि पिछले कई वर्षों से रूबात के मुद्दे को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जाती रही हैं। इन बैठकों में सिकंदर हफीज द्वारा कमेटी बनाकर जल्द ही रूबात शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था।हालांकि आज तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। हर साल भोपाल के हाजी साहेबान मक्का-मदीना में रूबात मिलने की उम्मीद में रहते हैं, लेकिन उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि रूबात का निर्माण वाकिफ की मंशा के अनुरूप किया गया था, ताकि रियासत भोपाल के हाजियों को पवित्र स्थलों पर ठहरने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके बावजूद वर्तमान स्थिति में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।मसूद ने मामले को और गंभीर बनाते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने वक्फ बोर्ड से मांग की है कि सबा अली खान पटौदी और सिकंदर हफीज के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जा सिकंदर हफीज कई बार यह कह चुके हैं कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वे दुबई शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई गई है कि वे देश छोड़ सकते हैं, इसलिए उनके पासपोर्ट जब्त करने की भी मांग की गई है। *बाइट -आरिफ मसूद, विधयाक कांग्रेस* इधर वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने कहा कि विधयाक आरिफ मसूद ने जो शिकयात कि है उसको गंभीरता के साथ सुना गया है उनको कहा गया है कि वह सारे दस्तावेज कि पेश कर दे वफ्फ बोर्ड इसकी जाँच करवा लेगा यादि एफआईआर कि जरुरत पड़ी तो तत्काल पुलिस कार्यवाही भी करवाई जाएगी. *बाइट -डॉ सनवर पटेल, अध्यक्ष वफ्फ बोर्ड*
    1
    *मक्का-मदीना रूबात मामले में विधयाक आरिफ मसूद कि मांग*
*वक्फ बोर्ड करवाये  सबा पाटोदी और सिकंदर हाफ़िज़ के खिलाफ एफआईआर*
*हाजियों के साथ धोखाधड़ी का आरोप*
एंकर -भोपाल से एक अहम मामला सामने आया है, जिसमें मक्का और मदीना स्थित रूबात (हाजियों के ठहरने की व्यवस्था) को लेकर कांग्रेस विधयाक आरिफ मसूद ने गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल को एक  शिकायत पत्र सौंपा गया है, जिसमें मुतवल्लिया सबा अली खान पटौदी और सिकंदर हफीज पर हाजियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।विधयाक मसूद ने कहा कि पिछले कई वर्षों से रूबात के मुद्दे को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जाती रही हैं। इन बैठकों में सिकंदर हफीज द्वारा कमेटी बनाकर जल्द ही रूबात शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था।हालांकि
आज तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। हर साल भोपाल के हाजी साहेबान मक्का-मदीना में रूबात मिलने की उम्मीद में रहते हैं, लेकिन उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि रूबात का निर्माण वाकिफ की मंशा के अनुरूप किया गया था, ताकि रियासत भोपाल के हाजियों को पवित्र स्थलों पर ठहरने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके बावजूद वर्तमान स्थिति में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।मसूद ने  मामले को और गंभीर बनाते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने वक्फ बोर्ड से मांग की है कि सबा अली खान पटौदी और सिकंदर हफीज के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जा सिकंदर हफीज कई बार यह कह चुके हैं कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वे दुबई शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई गई है कि वे देश छोड़ सकते हैं, इसलिए उनके पासपोर्ट जब्त करने की भी मांग की गई है।
*बाइट -आरिफ मसूद, विधयाक कांग्रेस*
इधर वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने कहा कि विधयाक आरिफ मसूद ने जो शिकयात कि है उसको गंभीरता के साथ सुना गया है उनको कहा गया है कि वह सारे दस्तावेज कि पेश कर दे वफ्फ बोर्ड इसकी जाँच करवा लेगा यादि एफआईआर कि जरुरत पड़ी तो तत्काल पुलिस कार्यवाही भी करवाई जाएगी.
*बाइट -डॉ सनवर पटेल, अध्यक्ष वफ्फ बोर्ड*
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बैंक वालों ने फंड रिलीज नहीं किया तो मुर्दा निकाल लाया
    1
    बैंक वालों ने फंड रिलीज नहीं किया तो मुर्दा निकाल लाया
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.