Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतरौलिया में सुभासपा की बड़ी समीक्षा बैठक — राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर का कड़ा संदेश, "बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन"
Akash Modanwal
अतरौलिया में सुभासपा की बड़ी समीक्षा बैठक — राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर का कड़ा संदेश, "बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी और निजी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और शातिर अभियुक्तों को रानी की सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र समेत अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी का झांसा देकर लोगों से धनराशि वसूलते थे। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, मोहरें, फर्जी दस्तावेज, सरकारी प्रोफार्मा, एक ब्रेजा कार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व संभावित पीड़ितों की तलाश जारी है।1
- मूसलाधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे बच्चों ने भी लिया बरसात का आनंद संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर ब्लॉक में आज मूसलाधार बारिश के कारण गर्मी से निजात मिली उमस भरी गर्मी से लोग राहत महसूस करते नजर आए और वही अच्छी बरसात के कारण किसान भी प्रश्नचित हो गए हर्ष के कारण किसानों के चेहरे खिल गए वर्षा हो जाने से धान की फसल की पैदावार बढ़ जाएगी और खेतों में गर्मी के कारण जो रोग लग रहे है वह रोग समाप्त होंगे।2
- इमाम बाग लावारिस लाश की हुई पहचान - छट्ठू सोनकर युवक की मिली लाश - परिजनों में मचा कोहराम अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय के अब्दुल्लापुर इमाम बाग में 24 जुलाई को मिली लावारिस लाश की पहचान छट्ठू सोनकर युवक के रूप में हुई है संगतिया निवासी छट्ठू सोनकर मानसिक रूप से विक्षिप्त था कपड़े से परिजनों ने उसकी पहचान किया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।1
- चिरैयाकोट में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत चिरैयाकोट (मऊ): चिरैयाकोट क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।1
- लापरवाही की हद: चिरैयाकोट में हाल ही में लगी स्ट्रीट लाइट उखड़ी, झाड़ियों में तब्दील हुई व्यवस्था चिरैयाकोट/रसूलपुर: नगर पंचायत चिरैयाकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर इलाके में विकास कार्यों और सरकारी पैसों की बर्बादी की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय निवासियों की सुविधा और रास्तों को रोशन करने के उद्देश्य से हाल ही में सड़क के किनारे जो स्ट्रीट लाइटें/रोड लाइटें लगाई गई थीं, वे अब उखड़कर जमीन पर गिर चुकी हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिजली का पोल अपने कंक्रीट बेस समेत उखड़कर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरा हुआ है। बिजली के कटे और नंगे तार बाहर लटक रहे हैं, जिससे न केवल रास्ते पर अंधेरा छाया रहता है, बल्कि हादसों और करंट उतरने का भी बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइटों को लगाने में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ये बहुत ही कम समय में उखड़ गईं। चेयरमैन इलाके का हिस्सा होने के बावजूद भी अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी इस समस्या को देखने या सही करने नहीं पहुंचा है।3
- आजमगढ़ के सिधारी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ओप्पो A3X 5G मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उपनिरीक्षक मनीष मिश्र ने पुलिस टीम के साथ बेलनाडीह मोड़ के पास से संदीप राजभर (24 वर्ष) निवासी बेलनाडीह, थाना सिधारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पहले सिधारी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से यह मोबाइल चोरी किया था। उसकी निशानदेही पर चोरी का ओप्पो A3X 5G मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिधारी में दर्ज मुकदमा संख्या 310/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1