Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुन्दर बलिया में आपका स्वागत चलिए आपको बलिया का नजारा दिखाता हु
सुंदर बलिया u p 60
सुन्दर बलिया में आपका स्वागत चलिए आपको बलिया का नजारा दिखाता हु
More news from Siwan and nearby areas
- Post by Yuva RJD Neta Siwan1
- पूर्व विधायक गोरख पासवान ने जामा मस्जिद पहुंच दी ईद की मुबारकबाद, दिया भाईचारे का संदेश बेल्थरा रोड (बलिया): भाजपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने ईद के मौके पर जामा मस्जिद, बेल्थरा रोड पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। अपने संबोधन में गोरख पासवान ने कहा कि ईद जैसे पवित्र त्योहार समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हमें हमेशा बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित रहे। सद्दाम मेंबर, पूर्व प्रधान अरविंद यादव, सुप्रीम राजभर, राम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष मालीपुर, अरविंद गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उभांव थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला, सीयर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, सिपाही अजीत गुप्ता सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।2
- पिपराही से खबर — स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पर्वों की शुभकामनाएं पिपराही स्थित नारायण क्लिनिक के प्रैक्टिशनर डॉक्टर डॉ. राधा कृष्ण राय एवं डॉ. नेहा कुमारी ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी, चैती छठ एवं रमजान के पावन अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डॉक्टरों ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम बदलने पर होने वाली प्रमुख बीमारियां: सर्दी, खांसी एवं बुखार वायरल इंफेक्शन एलर्जी और त्वचा संबंधी रोग पेट से जुड़ी समस्याएं (डायरिया, अपच) गले में खराश और सांस की दिक्कत बचाव के लिए जरूरी सलाह: मौसम के अनुसार कपड़े पहनें ठंडा-गरम खाने से बचें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें उबला या शुद्ध पानी ही पिएं बाहर के खान-पान से परहेज करें नियमित रूप से हाथ धोते रहें बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें डॉक्टरों ने कहा कि यदि किसी को लगातार बुखार, खांसी या अन्य परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। संपर्क: 8581984895 नारायण क्लिनिक पिपराही द्वारा दी गई यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दे रही है।1
- Post by आर के शर्मा9
- Post by Chintu Tiwari Kavi jee1
- Petrol Price में बढ़ोतरी, प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर महंगा, Industrial Diesel 20 रूपए महंगा देखें LIVE: सत्य का आवाज जनता की खबर #petroldieselprice #dieselprices #iranisraelwar1
- आरा में बच्चों के लिए नया आकर्षण: रज़ा भूमि इलेक्ट्रिक बना पसंदीदा ठिकाना आरा (भोजपुर)। शहर के धाराहरा स्थित उदय अस्पताल के बगल में मौजूद रज़ा भूमि इलेक्ट्रिक इन दिनों बच्चों और अभिभावकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षक खिलौनों की शानदार रेंज उपलब्ध है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रही है।1
- चौकिया मोड़ पर चला सघन चेकिंग अभियान, 14 वाहनों का हुआ चालान बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र में क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक के नेतृत्व में चौकिया मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन सवारी बैठाने वाले और मानक के अनुरूप हेलमेट न पहनने वालों पर विशेष नजर रखी। अभियान के दौरान नरेश मलिक ने अपने दलबल के साथ सख्ती दिखाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कुल 14 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।4
- ईद और रामनवमी को लेकर मैरवा थाना में शांति समिति की बैठक 📝 सीवान (मैरवा)। ईद और रामनवमी पर्व को लेकर मैरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी राहुल कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। #Mairwa #Siwan #BiharNews #Eid2026 #RamNavami #PeaceMeeting #PoliceUpdate #BreakingNews #HindiNews #HindustanTV #LawAndOrder #BiharPolice #CommunalHarmony1