logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने जामा मस्जिद पहुंच दी ईद की मुबारकबाद, दिया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने जामा मस्जिद पहुंच दी ईद की मुबारकबाद, दिया भाईचारे का संदेश बेल्थरा रोड (बलिया): भाजपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने ईद के मौके पर जामा मस्जिद, बेल्थरा रोड पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। अपने संबोधन में गोरख पासवान ने कहा कि ईद जैसे पवित्र त्योहार समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हमें हमेशा बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित रहे। सद्दाम मेंबर, पूर्व प्रधान अरविंद यादव, सुप्रीम राजभर, राम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष मालीपुर, अरविंद गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उभांव थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला, सीयर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, सिपाही अजीत गुप्ता सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

2 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
2 hrs ago

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने जामा मस्जिद पहुंच दी ईद की मुबारकबाद, दिया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने जामा मस्जिद पहुंच दी ईद की मुबारकबाद, दिया भाईचारे का संदेश बेल्थरा रोड (बलिया): भाजपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने ईद के मौके पर जामा मस्जिद, बेल्थरा रोड पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। अपने संबोधन में गोरख पासवान ने कहा कि ईद जैसे पवित्र त्योहार समाज में प्रेम, एकता और

भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हमें हमेशा बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित रहे। सद्दाम मेंबर, पूर्व प्रधान अरविंद यादव, सुप्रीम राजभर, राम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष मालीपुर, अरविंद गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उभांव थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला, सीयर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, सिपाही अजीत गुप्ता सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

More news from Ballia and nearby areas
  • ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बलिया: ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    4
    ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बलिया: ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    25 min ago
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार बलिया। जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव के पास एक महिला से मारपीट कर सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एम. पूजा राय गांव के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और उनके गले से सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने लगे। पूजा राय के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को तत्काल सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बलिया। जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव के पास एक महिला से मारपीट कर सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एम. पूजा राय गांव के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और उनके गले से सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने लगे। पूजा राय के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को तत्काल सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    21 hrs ago
  • मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास सजा ईद मेला मैरवा : सीवान जिले के मैरवा प्रखंड अंतर्गत बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास ईद के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे, जहां हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में खिलौने, मिठाइयां, कपड़े और खानपान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, ईद के मौके पर हर साल बभनौली मस्जिद के पास यह मेला लगता है, जो इलाके में आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। वहीं, मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद के इस खास मौके पर बभनौली मस्जिद के पास लगा मेला लोगों के लिए खुशी और उत्सव का केंद्र बना रहा।
    1
    मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास सजा ईद मेला
मैरवा : सीवान जिले के मैरवा प्रखंड अंतर्गत बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास ईद के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे, जहां हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेले में खिलौने, मिठाइयां, कपड़े और खानपान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ईद के मौके पर हर साल बभनौली मस्जिद के पास यह मेला लगता है, जो इलाके में आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है।
वहीं, मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ईद के इस खास मौके पर बभनौली मस्जिद के पास लगा मेला लोगों के लिए खुशी और उत्सव का केंद्र बना रहा।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    56 min ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *सशक्त महिलाओं का महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्प चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी व क्षेत्राधिकारी आरटीसी सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की भव्य बाइक/स्कूटी रैली (जिसमें पीआरवी वाहन एवं शक्ति मोबाइल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे) को पुलिस लाइन देवरिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों — रुद्रपुर मोड़, रोडवेज बस अड्डा, सुभाष चौक, कसया ओवर ब्रिज, बालाजी मन्दिर तिराहा, देवरही मंदिर सोमनाथ मंदिर बाइपास, पूर्वा तिराहा — से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन देवरिया पर संपन्न हुई । उक्त रैली में बड़ी संख्या में महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रैली को अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया । इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए यह सशक्त संदेश प्रसारित किया गया कि देवरिया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा/सम्मान के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध है । कार्यक्रम के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
    2
    *सशक्त महिलाओं का महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्प
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया ।
पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज  क्षेत्राधिकारी नगर  संजय कुमार रेड्डी व क्षेत्राधिकारी आरटीसी सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की भव्य बाइक/स्कूटी रैली (जिसमें पीआरवी वाहन एवं शक्ति मोबाइल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे) को पुलिस लाइन देवरिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । 
यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों — रुद्रपुर मोड़, रोडवेज बस अड्डा, सुभाष चौक, कसया ओवर ब्रिज, बालाजी मन्दिर तिराहा, देवरही मंदिर सोमनाथ मंदिर बाइपास, पूर्वा तिराहा — से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन देवरिया पर संपन्न हुई ।
उक्त रैली में बड़ी संख्या में महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रैली को अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया । 
इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए यह सशक्त संदेश प्रसारित किया गया कि देवरिया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा/सम्मान के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध है ।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक,  महिला थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2026 को क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा जलपा माता मंदिर थानाक्षेत्र भटनी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव द्वारा इंदूपुर मंदिर पर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    2
    ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2026 को क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा जलपा माता मंदिर थानाक्षेत्र भटनी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। 
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव द्वारा इंदूपुर मंदिर पर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.