logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

More news from Ballia and nearby areas
  • ईद पर बिठुआ ईदगाह पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी, दी मुबारकबाद और भाईचारे का संदेश। बेल्थरा रोड (बलिया): ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बिठुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बिठुआ ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। राम मनोहर गांधी ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मिलजुलकर रहने की अपील की। ईदगाह पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।
    4
    ईद पर बिठुआ ईदगाह पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी, दी मुबारकबाद और भाईचारे का संदेश।
बेल्थरा रोड (बलिया): ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बिठुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बिठुआ ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। राम मनोहर गांधी ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मिलजुलकर रहने की अपील की।
ईदगाह पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल और प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज आजमगढ़ में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। "नवनिर्माण के 9 वर्ष" विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। ​जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी ​यह प्रदर्शनी मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित है। उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टॉल का बारीकी से अवलोकन किया और प्रदर्शित किए गए चित्रों, मॉडलों और डेटा चार्ट्स के माध्यम से विकास की प्रगति की समीक्षा की। ​प्रमुख आकर्षण और उद्देश्य ​प्रदर्शनी में निम्नलिखित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है: ​बुनियादी ढांचा (Infrastructure): सड़कों, एक्सप्रेसवे और सेतु निर्माण में आई तेजी। ​कृषि एवं किसान कल्याण: किसानों के लिए संचालित योजनाओं का विवरण। ​महिला सशक्तिकरण: 'मिशन शक्ति' और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन। ​शिक्षा एवं स्वास्थ्य: जनपद में बेहतर होती स्वास्थ्य सुविधाओं और डिजिटल शिक्षा के प्रयास। ​जिलाधिकारी का संबोधन ​अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, "इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सरकार की लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी इन योजनाओं का लाभ उठा सके।" ​जनता की भागीदारी ​प्रदर्शनी को देखने के लिए स्थानीय नागरिक, छात्र और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। सूचना विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आने वाले कुछ दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
    1
    आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल और प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज आजमगढ़ में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। "नवनिर्माण के 9 वर्ष" विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।
​जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी
​यह प्रदर्शनी मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित है। उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टॉल का बारीकी से अवलोकन किया और प्रदर्शित किए गए चित्रों, मॉडलों और डेटा चार्ट्स के माध्यम से विकास की प्रगति की समीक्षा की।
​प्रमुख आकर्षण और उद्देश्य
​प्रदर्शनी में निम्नलिखित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है:
​बुनियादी ढांचा (Infrastructure): सड़कों, एक्सप्रेसवे और सेतु निर्माण में आई तेजी।
​कृषि एवं किसान कल्याण: किसानों के लिए संचालित योजनाओं का विवरण।
​महिला सशक्तिकरण: 'मिशन शक्ति' और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन।
​शिक्षा एवं स्वास्थ्य: जनपद में बेहतर होती स्वास्थ्य सुविधाओं और डिजिटल शिक्षा के प्रयास।
​जिलाधिकारी का संबोधन
​अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, "इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सरकार की लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी इन योजनाओं का लाभ उठा सके।"
​जनता की भागीदारी
​प्रदर्शनी को देखने के लिए स्थानीय नागरिक, छात्र और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। सूचना विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आने वाले कुछ दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत जनपद देवरिया में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया सुश्री श्रुति शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए । इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके । जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें । जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है ।
    1
    ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत जनपद देवरिया में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया सुश्री श्रुति शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे ।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके ।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें ।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है ।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • *सशक्त महिलाओं का महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्प चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी व क्षेत्राधिकारी आरटीसी सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की भव्य बाइक/स्कूटी रैली (जिसमें पीआरवी वाहन एवं शक्ति मोबाइल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे) को पुलिस लाइन देवरिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों — रुद्रपुर मोड़, रोडवेज बस अड्डा, सुभाष चौक, कसया ओवर ब्रिज, बालाजी मन्दिर तिराहा, देवरही मंदिर सोमनाथ मंदिर बाइपास, पूर्वा तिराहा — से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन देवरिया पर संपन्न हुई । उक्त रैली में बड़ी संख्या में महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रैली को अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया । इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए यह सशक्त संदेश प्रसारित किया गया कि देवरिया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा/सम्मान के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध है । कार्यक्रम के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
    2
    *सशक्त महिलाओं का महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्प
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया ।
पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज  क्षेत्राधिकारी नगर  संजय कुमार रेड्डी व क्षेत्राधिकारी आरटीसी सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की भव्य बाइक/स्कूटी रैली (जिसमें पीआरवी वाहन एवं शक्ति मोबाइल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे) को पुलिस लाइन देवरिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । 
यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों — रुद्रपुर मोड़, रोडवेज बस अड्डा, सुभाष चौक, कसया ओवर ब्रिज, बालाजी मन्दिर तिराहा, देवरही मंदिर सोमनाथ मंदिर बाइपास, पूर्वा तिराहा — से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन देवरिया पर संपन्न हुई ।
उक्त रैली में बड़ी संख्या में महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रैली को अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया । 
इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए यह सशक्त संदेश प्रसारित किया गया कि देवरिया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा/सम्मान के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध है ।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक,  महिला थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2026 को क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा जलपा माता मंदिर थानाक्षेत्र भटनी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव द्वारा इंदूपुर मंदिर पर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    2
    ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2026 को क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा जलपा माता मंदिर थानाक्षेत्र भटनी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। 
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव द्वारा इंदूपुर मंदिर पर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • देवरी मंदिर के प्रांगण में रखी गई मां की नौ दिनों के लिए प्रतिमा भक्तों का उम्र जन सैलाब लोग 9 दिन कर सकेंगे पूजा अर्चना
    2
    देवरी मंदिर के प्रांगण में रखी गई मां की नौ दिनों के लिए प्रतिमा भक्तों का उम्र जन सैलाब लोग 9 दिन कर सकेंगे पूजा अर्चना
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बलिया: ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    4
    ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बलिया: ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ स्थित सलमानी अस्पताल में दबंगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ​घटना का विवरण ​मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित सलमानी अस्पताल में कुछ अज्ञात कारणों से मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचित किया गया। ​पुलिस की त्वरित कार्रवाई ​आजमगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लिया। सीओ सिटी शुभम तोदी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू की। ​प्रमुख कार्रवाई के बिंदु: ​अभियोग पंजीकृत: थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर (अभियोग) दर्ज कर ली गई है। ​गिरफ्तारी: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। ​बरामदगी: गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। ​विधिक प्रक्रिया: अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ​आधिकारिक वक्तव्य ​क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी शुभम तोदी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा: ​"सलमानी अस्पताल में हुई मारपीट की घटना को पुलिस ने पूरी गंभीरता से लिया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ हिरासत में लिया गया है। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।" ​निष्कर्ष ​आजमगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने शहर में कानून का इकबाल बुलंद किया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अवैध हथियार लेकर पहुंचना और हिंसा करना एक गंभीर अपराध है, जिस पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
    2
    आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ स्थित सलमानी अस्पताल में दबंगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
​घटना का विवरण
​मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित सलमानी अस्पताल में कुछ अज्ञात कारणों से मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचित किया गया।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई
​आजमगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लिया। सीओ सिटी शुभम तोदी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू की।
​प्रमुख कार्रवाई के बिंदु:
​अभियोग पंजीकृत: थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर (अभियोग) दर्ज कर ली गई है।
​गिरफ्तारी: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है।
​बरामदगी: गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
​विधिक प्रक्रिया: अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
​आधिकारिक वक्तव्य
​क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी शुभम तोदी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:
​"सलमानी अस्पताल में हुई मारपीट की घटना को पुलिस ने पूरी गंभीरता से लिया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ हिरासत में लिया गया है। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।"
​निष्कर्ष
​आजमगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने शहर में कानून का इकबाल बुलंद किया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अवैध हथियार लेकर पहुंचना और हिंसा करना एक गंभीर अपराध है, जिस पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.