Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद पर बिठुआ ईदगाह पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी, दी मुबारकबाद। ईद पर बिठुआ ईदगाह पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी, दी मुबारकबाद और भाईचारे का संदेश। बेल्थरा रोड (बलिया): ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बिठुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बिठुआ ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। राम मनोहर गांधी ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मिलजुलकर रहने की अपील की। ईदगाह पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
ईद पर बिठुआ ईदगाह पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी, दी मुबारकबाद। ईद पर बिठुआ ईदगाह पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी, दी मुबारकबाद और भाईचारे का संदेश। बेल्थरा रोड (बलिया): ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बिठुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बिठुआ ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। राम मनोहर गांधी ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मिलजुलकर रहने की अपील की। ईदगाह पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वाराणसी । यूपी कॉलेज मे बीएससी के छात्र सूर्या सिंह को गोली मार कर कि गई हत्या, ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते मे ही छात्र कि मौत हो चुकी थी इमरजेंसी में मृतक को पहुंचाया गया है ।जहां थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वही यूपी कॉलेज मे पुलिस बल तैनात1
- ईद और रामनवमी को लेकर मैरवा थाना में शांति समिति की बैठक 📝 सीवान (मैरवा)। ईद और रामनवमी पर्व को लेकर मैरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी राहुल कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। #Mairwa #Siwan #BiharNews #Eid2026 #RamNavami #PeaceMeeting #PoliceUpdate #BreakingNews #HindiNews #HindustanTV #LawAndOrder #BiharPolice #CommunalHarmony1
- सही देखभाल और प्रबंधन से हाथीपांव को मिलेगा आराम: एमओआईसी पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुलारपट्टी में पीएसपी का हुआ गठन, फाइलेरिया मरीजों को प्रभावित अंग की देखभाल के लिए दिया गया एमएमडीपी प्रशिक्षण प्रशिक्षण देवरिया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुलारपट्टी में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में सीएचओ के नेतृत्व में गठित पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) का गठन किया गया। पीएसपी सदस्य सहयोग से फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी प्रशिक्षण दिया गया। मरीजों को रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता निवारण किट का वितरण किया गया, जिससे वह घर पर ही अपने घावों और पैरों की बेहतर देखभाल कर सकें। इसके साथ ही व्यायाम करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान दस फाइलेरिया (हाथीपांव) के मरीजों को एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। सीएचओ ने डेमो देकर प्रभावित अंग की साफ सफाई की जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि फाइलेरिया प्रभावित अंग की सही देखभाल, साफ सफाई और व्यायाम से हाथीपांव को आराम मिलता है। उन्होंने बीमारी की गंभीरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छर फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता, लेकिन संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्ष में उभरकर सामने आते हैं। इससे व्यक्ति के हाथ-पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन आ जाती है। महिलाओं को स्तन के आकार में परिवर्तन हो सकता है। शुरुआत में रोग की पहचान होने पर इसे रोका जा सकता है। इस बीमारी से साल में एक बार लगातार पांच साल दवा के सेवन से बचा जा सकता है। पीएसपी सदस्य सीएचओ सविता ने फाइलेरिया मरीजों को हाथी पांव की नियमित सफाई, सूजन कम करने के उपाय, और संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। बताया कि समय पर देखभाल से इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य बीमारी है। मरीजों को लगातार साफ-सफाई और उपचार की आवश्यकता होती है। एमएमडीपी किट उनके लिए बहुत सहायक साबित होगी। सीएचओ ने किट में मौजूद सामग्री जैसे साबुन, टावेल, एंटीसेप्टिक व अन्य उपकरणों के उपयोग की विधि करके दिखाया व मरीजों को समझाया। कार्यक्रम में बीपीएम नागेद्र मल्ल, एचएस ईश्वरेन्द्र लाल, बीएचडब्ल्यू राकेश, सहयोगी संस्था सीफार, पाथ के जिला प्रतिनिधि सहित, पीएसपी सदस्य सीएचओ शबनम, डीसीजी सदस्य अशोक सहित गएएनएम सरस्वती, आशा, आंगनबाडी, फाइलेरिया मरीज सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- देवरी मंदिर के प्रांगण में रखी गई मां की नौ दिनों के लिए प्रतिमा भक्तों का उम्र जन सैलाब लोग 9 दिन कर सकेंगे पूजा अर्चना2
- ब्रेकिंग देवरिया... सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद, टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला, अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,2
- उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस अवसर पर मा० राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रेस वार्ता कर प्रदेश और जनपद में हुए विकास कार्यों को विस्तार से साझा किया। प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और पारदर्शी व्यवस्था ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है। *देवरिया में दिखा विकास का प्रभाव* राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नीतियों का सीधा लाभ देवरिया जनपद में भी देखने को मिल रहा है। जनपद में सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। *किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर जोर* उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे खातों में मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं कौशल विकास कार्यक्रमों से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। *डिजिटल सेवाएं और सुशासन* श्रीमती गौतम ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और आमजन को सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन में राज्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्माण के ये 9 वर्ष प्रदेश के साथ-साथ देवरिया के समग्र विकास के भी साक्षी हैं और आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी।1
- ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बलिया: ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।4
- Post by RISHI RAI1
- देवरिया में भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद में धमकी देने का लगाया आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल देवरिया में भाजपा महिला पदाधिकारी मधु जायसवाल ने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर दुकान पर चढ़कर धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मधु जायसवाल के अनुसार, यह घटना 14 मार्च की सुबह हुई जब वह शहर के मालवीय रोड स्थित अपनी दुकान पर बैठी थीं। कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर दुकान का शटर गिराकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।1