ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का ... ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बलिया: ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का ... ईद-उल-फितर को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बलिया: ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा
है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं
तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने
स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
- धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, पुलिस ने बनाई तीन टीमें। बेल्थरा रोड (बलिया): भीमपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। ग्राम गोविंदपुर निवासी बंधु पुत्र रमाशंकर की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से गले पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भीमपुरा पुलिस व एफएसएल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर थाना भीमपुरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by ब्रह्मदेव पांडे2
- Post by Namrata Shukla4
- सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार बलिया। जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव के पास एक महिला से मारपीट कर सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एम. पूजा राय गांव के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और उनके गले से सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने लगे। पूजा राय के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को तत्काल सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास सजा ईद मेला मैरवा : सीवान जिले के मैरवा प्रखंड अंतर्गत बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास ईद के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे, जहां हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में खिलौने, मिठाइयां, कपड़े और खानपान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, ईद के मौके पर हर साल बभनौली मस्जिद के पास यह मेला लगता है, जो इलाके में आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। वहीं, मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद के इस खास मौके पर बभनौली मस्जिद के पास लगा मेला लोगों के लिए खुशी और उत्सव का केंद्र बना रहा।1
- Post by RISHI RAI1
- ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत जनपद देवरिया में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया सुश्री श्रुति शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए । इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके । जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें । जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है ।1
- ईद पर बिठुआ ईदगाह पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी, दी मुबारकबाद और भाईचारे का संदेश। बेल्थरा रोड (बलिया): ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बिठुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बिठुआ ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। राम मनोहर गांधी ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मिलजुलकर रहने की अपील की। ईदगाह पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।4