logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार बलिया। जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव के पास एक महिला से मारपीट कर सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एम. पूजा राय गांव के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और उनके गले से सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने लगे। पूजा राय के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को तत्काल सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

4 hrs ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
4 hrs ago

सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार बलिया। जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव के पास एक महिला से मारपीट कर सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एम. पूजा राय गांव के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और उनके गले से सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने लगे। पूजा राय के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को तत्काल सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

More news from Ballia and nearby areas
  • सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार बलिया। जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव के पास एक महिला से मारपीट कर सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एम. पूजा राय गांव के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और उनके गले से सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने लगे। पूजा राय के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को तत्काल सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बलिया। जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर गांव के पास एक महिला से मारपीट कर सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एम. पूजा राय गांव के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और उनके गले से सोने की सिकरी छीनने का प्रयास करने लगे। पूजा राय के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को तत्काल सिकंदरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    4 hrs ago
  • बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ से नगरा राजमार्ग पर शुक्रवार को करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरव मंदिर के समीप गन्ने का जूस बेच रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरनाटार, थाना सिकंदरपुर निवासी गोलू यादव (26) पुत्र सुगन यादव रोज की तरह अपनी जूस की गाड़ी लगाकर बिक्री कर रहा था। तभी नगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही आर्टिका कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे जूस विक्रेता को टक्कर मारते हुए उसकी गाड़ी में जा घुसी। हादसे में जूस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गोलू यादव को दोनों पैरों, सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं टक्कर के बाद आर्टिका कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ से नगरा राजमार्ग पर शुक्रवार को करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरव मंदिर के समीप गन्ने का जूस बेच रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरनाटार, थाना सिकंदरपुर निवासी गोलू यादव (26) पुत्र सुगन यादव रोज की तरह अपनी जूस की गाड़ी लगाकर बिक्री कर रहा था। तभी नगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही आर्टिका कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे जूस विक्रेता को टक्कर मारते हुए उसकी गाड़ी में जा घुसी। हादसे में जूस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गोलू यादव को दोनों पैरों, सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं टक्कर के बाद आर्टिका कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • ईद और रामनवमी को लेकर मैरवा थाना में शांति समिति की बैठक 📝 सीवान (मैरवा)। ईद और रामनवमी पर्व को लेकर मैरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी राहुल कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। #Mairwa #Siwan #BiharNews #Eid2026 #RamNavami #PeaceMeeting #PoliceUpdate #BreakingNews #HindiNews #HindustanTV #LawAndOrder #BiharPolice #CommunalHarmony
    1
    ईद और रामनवमी को लेकर मैरवा थाना में शांति समिति की बैठक
📝 
सीवान (मैरवा)। ईद और रामनवमी पर्व को लेकर मैरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी राहुल कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
#Mairwa #Siwan #BiharNews #Eid2026 #RamNavami #PeaceMeeting #PoliceUpdate #BreakingNews #HindiNews #HindustanTV #LawAndOrder #BiharPolice #CommunalHarmony
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Ashutosh Tiwari
    1
    Post by Ashutosh Tiwari
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer Ballia, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by Yuva RJD Neta Siwan
    1
    Post by Yuva RJD Neta Siwan
    user_Yuva RJD Neta Siwan
    Yuva RJD Neta Siwan
    Local Politician Hussainganj, Siwan•
    6 hrs ago
  • चैत्र नवरात्र पर आनंद नगर में भव्य मां भगवती जागरण 23 मार्च को, भक्ति गीतों से गूंजेगा पूरा क्षेत्र चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के आनंद नगर स्थित पानी टंकी के समीप 23 मार्च, सोमवार को मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5 बजे से होगी, जो देर रात तक जारी रहेगा। जागरण में क्षेत्र के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अजीत आनंद, आलम राज, पूनम शर्मा, पंकज सिंह एवं प्रीति राय अपनी मधुर आवाज में मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों की भक्ति संगीत प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर असगर अंसारी विशेष रूप से अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं, मंच संचालन की जिम्मेदारी एंकर निशु राय संभालेंगी, जो अपने अंदाज में कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगी। इस भव्य आयोजन का सौजन्य ओम शांति इंटरप्राइजेज एवं बरनवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर ओम शांति इंटरप्राइजेज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें संजय बरनवाल, पिंटू बरनवाल, अजय बरनवाल, मुकेश बरनवाल और अमन बरनवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जागरण के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम के अंत में महाभंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह भंडारा सभी के लिए खुला रहेगा और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    1
    चैत्र नवरात्र पर आनंद नगर में भव्य मां भगवती जागरण 23 मार्च को, भक्ति गीतों से गूंजेगा पूरा क्षेत्र
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के आनंद नगर स्थित पानी टंकी के समीप 23 मार्च, सोमवार को मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5 बजे से होगी, जो देर रात तक जारी रहेगा। जागरण में क्षेत्र के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अजीत आनंद, आलम राज, पूनम शर्मा, पंकज सिंह एवं प्रीति राय अपनी मधुर आवाज में मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों की भक्ति संगीत प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर असगर अंसारी विशेष रूप से अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं, मंच संचालन की जिम्मेदारी एंकर निशु राय संभालेंगी, जो अपने अंदाज में कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगी।
इस भव्य आयोजन का सौजन्य ओम शांति इंटरप्राइजेज एवं बरनवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर ओम शांति इंटरप्राइजेज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें संजय बरनवाल, पिंटू बरनवाल, अजय बरनवाल, मुकेश बरनवाल और अमन बरनवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जागरण के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्यक्रम के अंत में महाभंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह भंडारा सभी के लिए खुला रहेगा और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिशन शक्ति टीम की मुस्तैदी से लापता किशोरी बरामद, कुछ ही घंटों में परिजनों को सौंपा बलिया जनपद के थाना बांसडीहरोड क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से लापता हुई एक किशोरी को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष श्री वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे सेमरी छाता निवासी प्रेम चौहान ने थाने में सूचना दी कि उनकी पुत्री सुबह 5 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति टीम को सक्रिय कर तत्काल खोजबीन शुरू कराई। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग और तलाश अभियान चलाते हुए करीब 11 बजे शंकरपुर स्थित सती माता मंदिर के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर मिशन शक्ति केंद्र में सुरक्षित रखा गया और उसके खाने-पीने की व्यवस्था की गई। सूचना मिलने पर पिता थाने पहुंचे, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम और थाना बांसडीहरोड पुलिस का आभार जताते हुए प्रशंसा की। इस अभियान में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल अंकित जायसवाल, सौरभ सिंह, महिला कांस्टेबल कीर्ति देवी और अल्का मौर्या की अहम भूमिका रही।
    1
    मिशन शक्ति टीम की मुस्तैदी से लापता किशोरी बरामद, कुछ ही घंटों में परिजनों को सौंपा
बलिया जनपद के थाना बांसडीहरोड क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से लापता हुई एक किशोरी को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष श्री वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे सेमरी छाता निवासी प्रेम चौहान ने थाने में सूचना दी कि उनकी पुत्री सुबह 5 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति टीम को सक्रिय कर तत्काल खोजबीन शुरू कराई।
पुलिस टीम ने सघन चेकिंग और तलाश अभियान चलाते हुए करीब 11 बजे शंकरपुर स्थित सती माता मंदिर के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर मिशन शक्ति केंद्र में सुरक्षित रखा गया और उसके खाने-पीने की व्यवस्था की गई।
सूचना मिलने पर पिता थाने पहुंचे, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम और थाना बांसडीहरोड पुलिस का आभार जताते हुए प्रशंसा की।
इस अभियान में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल अंकित जायसवाल, सौरभ सिंह, महिला कांस्टेबल कीर्ति देवी और अल्का मौर्या की अहम भूमिका रही।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.