logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Tejash Par Holi Prank… Reaction Dekh Ke Shock Ho Jaoge 😱

14 hrs ago
user_Pratyush Shukla
Pratyush Shukla
Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

Tejash Par Holi Prank… Reaction Dekh Ke Shock Ho Jaoge 😱

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Pratyush Shukla
    1
    Post by Pratyush Shukla
    user_Pratyush Shukla
    Pratyush Shukla
    Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाराबंकी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौतः चालक 10 मीटर तक घसीटता रहा, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तहसील चौराहे पर रामनगर रोड से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुशील कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया रामजी दीक्षित पत्रकार रिपोर्ट
    1
    बाराबंकी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौतः चालक 10 मीटर तक घसीटता रहा, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया
बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तहसील चौराहे पर रामनगर रोड से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुशील कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया         रामजी दीक्षित पत्रकार रिपोर्ट
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    52 min ago
  • बहुजन नायक नॉलेज ऑफ सिंबल डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी को आगे बढ़ाने में माता रमाबाई अंबेडकर जी का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है ।
    1
    बहुजन नायक नॉलेज ऑफ सिंबल डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी को आगे बढ़ाने में माता रमाबाई अंबेडकर जी का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है ।
    user_अंकित भारती
    अंकित भारती
    Political party office नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *देवा शरीफ में हिंदू-मुस्लिम एकता की होली* 🔹 सवा सौ साल पुरानी परंपरा कायम, गूंजा 'जो रब है वही राम' का पैगाम उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित देवा शरीफ में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी होली खेली गई। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर सवा सौ साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया ¹ ² ³। क्या आप जानना चाहेंगे कि देवा शरीफ की इस अनूठी होली के पीछे की कहानी क्या है या कैसे यह परंपरा शुरू हुई?
    1
    *देवा शरीफ में हिंदू-मुस्लिम एकता की होली* 🔹
सवा सौ साल पुरानी परंपरा कायम, गूंजा 'जो रब है वही राम' का पैगाम
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित देवा शरीफ में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी होली खेली गई। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर सवा सौ साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया ¹ ² ³।
क्या आप जानना चाहेंगे कि देवा शरीफ की इस अनूठी होली के पीछे की कहानी क्या है या कैसे यह परंपरा शुरू हुई?
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये युवक सीतापुर से अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे और काम निपटाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के हुसैनपुर थाना सदरपुर निवासी विनोद कुमार और महमूदाबाद थाना भिटौरा निवासी रोहित पुत्र पारकगदीन गुरुवार को अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे। देर शाम सर्विस के बाद दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। फतेहपुर कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. देशराज ने बताया कि विनोद कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। रोहित को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है। फिलहाल इस सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में  देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये युवक सीतापुर से अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे और काम निपटाने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के हुसैनपुर थाना सदरपुर निवासी विनोद कुमार और महमूदाबाद थाना भिटौरा निवासी रोहित पुत्र पारकगदीन गुरुवार को अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे।
देर शाम सर्विस के बाद दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। फतेहपुर कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. देशराज ने बताया कि विनोद कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। रोहित को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है।
फिलहाल इस सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • *गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर मारपीट* 🔹 बीजेपी नेता के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने 14 दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का दिया आश्वासन गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर बीजेपी नेता नवनीत शर्मा के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। नवनीत शर्मा का आरोप है कि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि 14 दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा ¹।
    1
    *गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर मारपीट* 🔹
बीजेपी नेता के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने 14 दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का दिया आश्वासन
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर बीजेपी नेता नवनीत शर्मा के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। नवनीत शर्मा का आरोप है कि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि 14 दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा ¹।
    user_लक्ष्मी देवी
    लक्ष्मी देवी
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लोकेशन फतेहपुर *किशोर नहर में लापता, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं बाराबंकी में होली के बाद नहाने गया था अर्जुन SDRF टीम जुटी* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में लापता हुए 17 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार गौतम की तलाश जारी रही। घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। अर्जुन बुधवार को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। उसके लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू कर दिया था। गुरुवार को खोजबीन तेज कर दी गई। इस दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से शारदा सहायक नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम नहर के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए कई स्थानों पर जाल डालकर और गोताखोरों को पानी में उतारकर तलाश कर रही है। घटनास्थल पर सुबह से ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। हर गुजरते घंटे के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। मां और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हैं, वहीं पिता बेटे के मिलने की उम्मीद में नहर किनारे टकटकी लगाए खड़े हैं। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि नहर का बहाव तेज होने के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है, फिर भी एसडीआरएफ टीम और गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। दोपहर तक चले अभियान के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से पूरे गांव में गम और चिंता का माहौल बना हुआ है। रामजी दीक्षित पत्रकार रिपोर्ट
    1
    लोकेशन फतेहपुर 
*किशोर नहर में लापता, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं बाराबंकी में होली के बाद नहाने गया था अर्जुन SDRF टीम जुटी*
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में लापता हुए 17 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार गौतम की तलाश जारी रही। घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
अर्जुन बुधवार को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। उसके लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू कर दिया था।
गुरुवार को खोजबीन तेज कर दी गई। इस दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से शारदा सहायक नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
टीम नहर के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए कई स्थानों पर जाल डालकर और गोताखोरों को पानी में उतारकर तलाश कर रही है।
घटनास्थल पर सुबह से ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। हर गुजरते घंटे के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। मां और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हैं, वहीं पिता बेटे के मिलने की उम्मीद में नहर किनारे टकटकी लगाए खड़े हैं।
कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि नहर का बहाव तेज होने के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है, फिर भी एसडीआरएफ टीम और गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। दोपहर तक चले अभियान के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से पूरे गांव में गम और चिंता का माहौल बना हुआ है।               रामजी              दीक्षित पत्रकार रिपोर्ट
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.