Shuru
Apke Nagar Ki App…
खदेड़ दिया राजगीर विधायक को
Hello Nalanda
खदेड़ दिया राजगीर विधायक को
More news from बिहार and nearby areas
- मां शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत – मघड़ा गांव बना मातम का गांव, भगदड़ कांड – प्रशासन, पुलिस और व्यवस्था पर सवाल, एंकर, नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हुए दर्दनाक भगदड़ मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना आयुक्त, आईजी जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, नवादा एसपी, नवादा एसडीपीओ समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से और दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की गई है। फिलहाल सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और शवों की पहचान की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लोग तालाब में नहाने के बाद मंदिर में पूजा करने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान कुछ लोगों को अचानक चक्कर आने लगा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ हो गई। देखते ही देखते यह बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन का कहना है कि इस घटना में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- जय गणेश 🙏 जय गणेश 🙏 जय गणेश देवा 🌺🌿1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बिहारशरीफ से बड़ी खबर 🚨 बिहार शरीफ के मघरा इलाके में शीतला अष्टमी के आखिरी मेले के दौरान भगदड़ मचने से बड़ी दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेले में अचानक भगदड़ मचने से करीब 12 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। आज शीतला अष्टमी का अंतिम मेला और मंगल व्रत होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान भीड़ ज्यादा होने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। 📍 घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा और विरोध किया। प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। 👮 प्रशासन की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। भगदड़ के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। ⚠️ प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बिहारशरीफ से बड़ी खबर बिहार शरीफ के मघरा इलाके में शीतला अष्टमी के आखिरी मेले के दौरान भगदड़ मचने से बड़ी दुखद घटना सामने आई है।1
- नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता और घटना की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- तेरी जय हो गणेश ✨🌺🥀♥️🙏1
- नालंदा मे बड़ा हादसा! शीतला मंदिर मे भगदड़, 8 की मौत, गर्मी या भगदड़? पुलिस और लोगों के बयान अलग-अलग, एंकर, इस वक्त की बहुत बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है, जहां दीपनगर थाना क्षेत्र के मघडा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अब तक मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी मघडा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा को लेकर मेला लगा हुआ था। इसी दौरान अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण अचानक भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना, दीपनगर थाना की पुलिस और बिहार शरीफ के एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिले का पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ था। इसी बीच मंदिर में मेला लगा था और भीड़ काफी ज्यादा हो गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास लगे मेले की दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है और पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। वहीं दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मंगलवार होने के कारण मां शीतला की पूजा के लिए लोग आए हुए थे और अचानक काफी भीड़ एक साथ आ गई, जिसकी कोई पूर्व सूचना नहीं थी। उन्होंने भगदड़ की पुष्टि नहीं करते हुए कहा कि गर्मी और भीड़ की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ने से यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।1
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर राजगीर में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राजगीर और उसके आसपास के गांवों में भी विशेष तैयारियाँ की गई हैं। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति छात्रों से रूबरू होंगी और उनसे संवाद भी करेंगी।1