logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ये साधारण महिला नहीं, बल्कि वही कर्मी हैं जो CM Helpline 1076 में काम करती हैं । वही व्यवस्था, जो पूरे प्रदेश के लोगों की शिकायतें सुनती है।लेकिन विडंबना देखिए…जो महिलाएं हर दिन दूसरों की परेशानियां सुनती हैं,उनकी अपनी आवाज़ अनसुनी रह गई है। जो लोग दिनभर दूसरों की समस्याओं का हल निकालते हैं, उन्हें अपनी ही बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।आज जब ये महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही थीं, तब उनके साथ हुआ व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। इनकी मांग बस ये है कि ₹15,000 की सैलरी और काम के दौरान 50 मिनट का ब्रेक मिले जिसके अपराधियों जैसा रवैया इनके साथ हो रहा है! #protest #lucknow #viralvideos #uttarpradesh #photojournalism

8 hrs ago
user_गौतम कश्यप
गौतम कश्यप
Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

ये साधारण महिला नहीं, बल्कि वही कर्मी हैं जो CM Helpline 1076 में काम करती हैं । वही व्यवस्था, जो पूरे प्रदेश के लोगों की शिकायतें सुनती है।लेकिन विडंबना देखिए…जो महिलाएं हर दिन दूसरों की परेशानियां सुनती हैं,उनकी अपनी आवाज़ अनसुनी रह गई है। जो लोग दिनभर दूसरों की समस्याओं का हल निकालते हैं, उन्हें अपनी ही बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।आज जब ये महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही थीं, तब उनके साथ हुआ व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। इनकी मांग बस ये है कि ₹15,000 की सैलरी और काम के दौरान 50 मिनट का ब्रेक मिले जिसके अपराधियों जैसा रवैया इनके साथ हो रहा है! #protest #lucknow #viralvideos #uttarpradesh #photojournalism

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गला दबा कर हत्या कर बोरे में बंद कर नदी किनारे फेका था शवहत्यारोपी से हुई मुठभेड़ आरोपी के पैर में लगी गोलीहत्यारोपी की फायरिंग से एक सिपाही हुआ घायलदोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती थाना नवाबगंज के राजा रामपुर मेई में हुई मुठभेड़
    1
    गला दबा कर हत्या कर बोरे में बंद कर नदी किनारे फेका था शवहत्यारोपी से हुई मुठभेड़ आरोपी के पैर में लगी गोलीहत्यारोपी की फायरिंग से एक सिपाही हुआ घायलदोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती थाना नवाबगंज के राजा रामपुर मेई में हुई मुठभेड़
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पानी निकासी को लेकर जमकर चले लाठी डंडे मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर नाली किनारे दीवाल उठाने का लगाया आरोप दबंगों के दीवाल उठाने पर भरा बरसात का पानी पीड़ित बारिश के पानी को निकालने पहुंचा दबंगों ने लाठी डंडो से किया हमला बीच बचाव करने आए पुत्र को मारपीट कर किया घायल दबंगों की मारपीट से पिता पुत्र को आई गंभीर चोटें थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरौली का मामला
    1
    फर्रुखाबाद ब्रेकिंग 
पानी निकासी को लेकर जमकर चले लाठी डंडे
मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर नाली किनारे दीवाल उठाने का लगाया आरोप
दबंगों के दीवाल उठाने पर भरा बरसात का पानी
पीड़ित बारिश के पानी को निकालने पहुंचा
दबंगों ने लाठी डंडो से किया हमला बीच बचाव करने आए पुत्र को मारपीट कर किया घायल
दबंगों की मारपीट से पिता पुत्र को आई गंभीर चोटें
थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरौली का मामला
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बेला औरैया। बेला-कन्नौज मार्ग पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शिनाख्त के बाद पता चला कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग गया था जिसमें बुधवार को ही पुलिस ने समझौता कराया था। प्रेमी की मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम शकरानी गड़िया निवासी सुग्रीव सिंह (32) के तिर्वा के गहलौतन पुरवा निवासी रिंकी उर्फ पूनम (40) के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ दिन पहले घर से चले गए थे। सुग्रीव की पत्नी कौशल्या की शिकायत पर बुधवार को तिर्वा थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वहां से निकलने के बाद सुग्रीव देर रात तक बेला-कन्नौज बॉर्डर पर घूमता देखा गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने बॉर्डर के पास एक अज्ञात युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मौत की खबर जैसे ही प्रेमिका रिंकी तक पहुंची उसकी भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद सुग्रीव की पत्नी कौशल्या का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 10 माह का मासूम बेटा छोड़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है। प्रेमी सुग्रीव का पोस्टमार्टम औरैया में कराया गया जबकि प्रेमिका का पोस्टमार्टम कन्नौज में हुआ। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तिर्वा पुलिस भी मामले की पड़ताल कर रही है।
    2
    बेला औरैया। बेला-कन्नौज मार्ग पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शिनाख्त के बाद पता चला कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग गया था जिसमें बुधवार को ही पुलिस ने समझौता कराया था। प्रेमी की मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
​कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम शकरानी गड़िया निवासी सुग्रीव सिंह (32) के तिर्वा के गहलौतन पुरवा निवासी रिंकी उर्फ पूनम (40) के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ दिन पहले घर से चले गए थे। सुग्रीव की पत्नी कौशल्या की शिकायत पर बुधवार को तिर्वा थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वहां से निकलने के बाद सुग्रीव देर रात तक बेला-कन्नौज बॉर्डर पर घूमता देखा गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने बॉर्डर के पास एक अज्ञात युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मौत की खबर जैसे ही प्रेमिका रिंकी तक पहुंची उसकी भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद सुग्रीव की पत्नी कौशल्या का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 10 माह का मासूम बेटा छोड़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है। प्रेमी सुग्रीव का पोस्टमार्टम औरैया में कराया गया जबकि प्रेमिका का पोस्टमार्टम कन्नौज में हुआ। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तिर्वा पुलिस भी मामले की पड़ताल कर रही है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से भगाने के बाद उसकी हत्या कर देने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विवेक पाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी ग्राम राजा रामपुर मेल के पास से भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा हुआ देख अभियुक्त विवेक पाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल अरविंद भी घायल हो गए। घायल अभियुक्त और कांस्टेबल दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज भेजा गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अरुण कुमार सिंह ने बताया, "नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद हत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त विवेक पाल की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर अभियुक्त द्वारा फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से तमंचा, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल अभियुक्त व कांस्टेबल को उपचार हेतु भेजा गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
    3
    फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से भगाने के बाद उसकी हत्या कर देने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विवेक पाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी ग्राम राजा रामपुर मेल के पास से भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा हुआ देख अभियुक्त विवेक पाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।
मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल अरविंद भी घायल हो गए। घायल अभियुक्त और कांस्टेबल दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज भेजा गया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अरुण कुमार सिंह ने बताया, "नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद हत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त विवेक पाल की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर अभियुक्त द्वारा फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से तमंचा, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल अभियुक्त व कांस्टेबल को उपचार हेतु भेजा गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मस्जिद में एक माह से खराब पड़ा नल, भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण,जुम्मे की नमाज में उमड़ती भीड़ को होती है परेशानी, जिम्मेदारों ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन* जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के भावपुर गांव स्थित मस्जिद में लगा पानी का नल पिछले एक माह से खराब पड़ा है, जिससे भीषण गर्मी के बीच स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, तेज धूप और किलकिलाती गर्मी में पानी की किल्लत ने स्थिति और गंभीर बना दी है। खासकर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं, लेकिन पानी की सुविधा न होने से सभी को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नल काफी समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे न केवल नमाजियों को बल्कि आसपास के लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस संबंध में जब राजेपुर ब्लॉक के एडीओ अजीत पाठक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि खराब पड़े नल को सचिव के माध्यम से जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
    2
    *मस्जिद में एक माह से खराब पड़ा नल, भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण,जुम्मे की नमाज में उमड़ती भीड़ को होती है परेशानी, जिम्मेदारों ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन*
जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत
*फर्रुखाबाद*
राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के भावपुर गांव स्थित मस्जिद में लगा पानी का नल पिछले एक माह से खराब पड़ा है, जिससे भीषण गर्मी के बीच स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, तेज धूप और किलकिलाती गर्मी में पानी की किल्लत ने स्थिति और गंभीर बना दी है। खासकर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं, लेकिन पानी की सुविधा न होने से सभी को परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नल काफी समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे न केवल नमाजियों को बल्कि आसपास के लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, इस संबंध में जब राजेपुर ब्लॉक के एडीओ अजीत पाठक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि खराब पड़े नल को सचिव के माध्यम से जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छिबरामऊ के नगला दिलू 100 शैय्या अस्पताल में बीती रात कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही वहीं मरीज बेहाल रहे और मरीज ने अपने मोबाइल की फ्लैश जलाकर अंधेरों को दूर भगाए वहीं मरीजों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मरीज का कहना है। कि अस्पताल में जनरेटर होने के बावजूद भी उसे नहीं चलाया जा रहा है, ऐसे में मरीज गर्मी में तड़प रहे हैं
    1
    छिबरामऊ के नगला दिलू 100 शैय्या अस्पताल में बीती रात कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही वहीं मरीज बेहाल रहे और मरीज ने अपने मोबाइल की फ्लैश जलाकर अंधेरों को दूर भगाए वहीं मरीजों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मरीज का कहना है। कि अस्पताल में जनरेटर होने के बावजूद भी उसे नहीं चलाया जा रहा है, ऐसे में मरीज गर्मी में तड़प रहे हैं
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नकदी-जेवर के साथ गई छात्रा की हत्या, बोरे में मिला शव लापता किशोरी 9वीं की छात्रा थी, प्रेमी और उसके साथी ने लालच में उतारा मौत के घाट फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से बीते दिनों पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी के पास बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। आरोप है कि प्रेमी और उसके साथी ने जेवरात व नकदी के लालच में गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। बीती 28 मार्च की रात नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने प्रेमी द्वारा भेजी गई नींद की गोलियां दूध में मिलाकर अपने परिजनों को पिला दी थीं। जब परिवार गहरी नींद में सो गया, तो वह घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों को छोड़े जाने पर ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर 'सुविधा शुल्क' लेकर सौदेबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों पर नजर रखने के लिए उन्हें छोड़ा गया था और मुखबिरों की मदद से सच सामने लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा जब जेवर और नकदी लेकर गांव के बाहर नलकूप पर पहुंची, तो वहां प्रेमी और उसके साथी मौजूद थे। भारी मात्रा में जेवर और कैश देखकर उनके मन में लालच आ गया। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को एक खेत में बोरे में भरकर छिपा दिया। अगले दिन आरोपी बाइक से शव को ले गए और मोहम्मदाबाद के कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे फेंक दिया। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव और कुछ जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हिरासत के दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर कैमरों से नजर रखी जा रही थी। दो आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने रणनीति के तहत उन्हें छोड़ा और पीछे मुखबिर लगा दिए। दोबारा पकड़े जाने पर सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रेमी टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी। यह हृदयविदारक घटना उन किशोरियों के लिए एक बड़ी सीख है जो प्रेम के झूठे जाल में फंसकर अपनों को धोखा देतीं हैं। जिस प्रेमी के भरोसे किशोरी घर छोड़कर निकली, उसी ने चंद रुपयों के लालच में उसकी जान ले ली। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने खेत के कुएं से छात्रा का बक्सा और अन्य सामान भी बरामद किया है।
    4
    परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नकदी-जेवर के साथ गई छात्रा की हत्या, बोरे में मिला शव
लापता किशोरी 9वीं की छात्रा थी, प्रेमी और उसके साथी ने लालच में उतारा मौत के घाट
फर्रुखाबाद।
जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से बीते दिनों पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी के पास बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। आरोप है कि प्रेमी और उसके साथी ने जेवरात व नकदी के लालच में गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। बीती 28 मार्च की रात नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने प्रेमी द्वारा भेजी गई नींद की गोलियां दूध में मिलाकर अपने परिजनों को पिला दी थीं। जब परिवार गहरी नींद में सो गया, तो वह घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों को छोड़े जाने पर ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर 'सुविधा शुल्क' लेकर सौदेबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों पर नजर रखने के लिए उन्हें छोड़ा गया था और मुखबिरों की मदद से सच सामने लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा जब जेवर और नकदी लेकर गांव के बाहर नलकूप पर पहुंची, तो वहां प्रेमी और उसके साथी मौजूद थे। भारी मात्रा में जेवर और कैश देखकर उनके मन में लालच आ गया। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को एक खेत में बोरे में भरकर छिपा दिया। अगले दिन आरोपी बाइक से शव को ले गए और मोहम्मदाबाद के कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे फेंक दिया। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव और कुछ जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हिरासत के दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर कैमरों से नजर रखी जा रही थी। दो आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने रणनीति के तहत उन्हें छोड़ा और पीछे मुखबिर लगा दिए। दोबारा पकड़े जाने पर सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रेमी टूट गया और पूरी कहानी बयां कर दी। यह हृदयविदारक घटना उन किशोरियों के लिए एक बड़ी सीख है जो प्रेम के झूठे जाल में फंसकर अपनों को धोखा देतीं हैं। जिस प्रेमी के भरोसे किशोरी घर छोड़कर निकली, उसी ने चंद रुपयों के लालच में उसकी जान ले ली। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने खेत के कुएं से छात्रा का बक्सा और अन्य सामान भी बरामद किया है।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्रेकिंग हत्या आरोपी से एसओजी पुलिस की मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली मुठभेड़ में एक सिपाही भी हुआ घायल हत्या आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को खेत में गया था छुपाया गांव के पास पुलिया में छुपे होने की सूचना पर एसओजी टीम ने की घेरा बंदी पुलिस से घिरा देख हत्यारोपी ने पुलिस पर किया फायर हत्यारोपी की फायरिंग से एक सिपाही गोली लगने से हुआ घायल पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती थाना अमृतपुर क्षेत्र में मुठभेड़ का मामला
    1
    फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
हत्या आरोपी से एसओजी पुलिस  की मुठभेड़ 
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
मुठभेड़ में एक सिपाही भी हुआ घायल
हत्या आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को खेत में गया था छुपाया 
गांव के पास पुलिया में छुपे होने की सूचना पर एसओजी टीम ने की घेरा बंदी
पुलिस से घिरा देख हत्यारोपी ने पुलिस पर किया फायर
हत्यारोपी की फायरिंग से एक सिपाही गोली लगने से हुआ घायल
पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली
दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती 
थाना अमृतपुर क्षेत्र में मुठभेड़ का मामला
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.