logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

yah Kitna speed mein yah log bike chala rahe hain Dekho

4 hrs ago
user_Hari Singh Goutam
Hari Singh Goutam
Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

yah Kitna speed mein yah log bike chala rahe hain Dekho

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टोंस नदी पर ‘खनन सिंडिकेट’ का कब्जा, करछना में चल रहा बेखौफ खेल, सिस्टम पर सीधे सवाल धरवाराघाट से साहपुर तक नामजद चेहरे बेनकाब मिलीभगत, वसूली और धमकियों से दहशत में गांव प्रयागराज। करछना तहसील में अवैध खनन अब छुपा हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुला संगठित कारोबार बन चुका है। टोंस नदी के धरवाराघाट पर बिना किसी वैध पट्टे के दिन- दहाड़े जेसीबी और ट्रैक्टरों से बालू निकासी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासनिक तंत्र की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी कार्रवाई शून्य है—जिससे मिलीभगत की बू साफ महसूस होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह कोई बिखरा हुआ मामला नहीं,बल्कि एक संगठित “खनन सिंडिकेट” है जो धरवाराघाट से लेकर धरवारा साहपुर, सुलमई, इसैटा और झरियही तक अपनी पकड़ बनाए हुए है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में बृजेश सिंह उर्फ चंदन, विजय प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, संजय निषाद, राम सिंह, गोरेलाल और शुभम तिवारी जैसे नाम खुलकर सामने आ रहे हैं, जो कथित तौर पर खुलेआम खनन कर रहे हैं और प्रभाव के दम पर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के किनारों का तेजी से कटाव हो रहा है, जलस्तर गिर रहा है और पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। लेकिन इन गंभीर खतरों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। आरोप यहां तक हैं कि हर महीने मोटी रकम “सेटिंग” के नाम पर पहुंचाई जाती है, जिसके चलते खनन विभाग और स्थानीय पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आती है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जो भी इस खेल के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसे डराया- धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने तक की धमकियां दी जाती हैं। इससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या करछना में कानून का राज है या फिर खनन माफियाओं का? क्या प्रशासन इस पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस पाएगा या फिर यह अवैध खेल यूं ही चलता रहेगा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए, नामजद आरोपियों की भूमिका की पड़ताल हो और अवैध खनन के इस जाल को जड़ से खत्म किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चुनौती को गंभीरता से लेता है या फिर टोंस नदी का सीना यूं ही छलनी होता रहेगा।
    1
    टोंस नदी पर ‘खनन सिंडिकेट’ का कब्जा, करछना में चल रहा बेखौफ खेल, सिस्टम पर सीधे सवाल
धरवाराघाट से साहपुर तक नामजद चेहरे बेनकाब मिलीभगत, वसूली और धमकियों से दहशत में गांव
प्रयागराज। करछना तहसील में अवैध खनन अब छुपा हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुला संगठित कारोबार बन चुका है। टोंस नदी के धरवाराघाट पर बिना किसी वैध पट्टे के दिन- दहाड़े जेसीबी और ट्रैक्टरों से बालू निकासी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासनिक तंत्र की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी कार्रवाई शून्य है—जिससे मिलीभगत की बू साफ महसूस होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह कोई बिखरा हुआ मामला नहीं,बल्कि एक संगठित “खनन सिंडिकेट” है जो धरवाराघाट से लेकर धरवारा साहपुर, सुलमई, इसैटा और झरियही तक अपनी पकड़ बनाए हुए है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में बृजेश सिंह उर्फ चंदन, विजय प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, संजय निषाद, राम सिंह, गोरेलाल और शुभम तिवारी जैसे नाम खुलकर सामने आ रहे हैं, जो कथित तौर पर खुलेआम खनन कर रहे हैं और प्रभाव के दम पर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के किनारों का तेजी से कटाव हो रहा है, जलस्तर गिर रहा है और पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। लेकिन इन गंभीर खतरों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। आरोप यहां तक हैं कि हर महीने मोटी रकम “सेटिंग” के नाम पर पहुंचाई जाती है, जिसके चलते खनन विभाग और स्थानीय पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आती है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जो भी इस खेल के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसे डराया- धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने तक की धमकियां दी जाती हैं। इससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या करछना में कानून का राज है या फिर खनन माफियाओं का? क्या प्रशासन इस पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस पाएगा या फिर यह अवैध खेल यूं ही चलता रहेगा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए, नामजद आरोपियों की भूमिका की पड़ताल हो और अवैध खनन के इस जाल को जड़ से खत्म किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चुनौती को गंभीरता से लेता है या फिर टोंस नदी का सीना यूं ही छलनी होता रहेगा।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाथरस के हसायन क्षेत्र के ग्राम कटई में एक ही परिवार के 8 लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सूचना पर सीएमओ डॉ. राजीव राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत में सुधार है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉयजनिंग का माना जा रहा है, बताया गया कि बासी भोजन खाने के बाद सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सर्वे कर स्थिति को सामान्य बताया है।
    1
    हाथरस के हसायन क्षेत्र के ग्राम कटई में एक ही परिवार के 8 लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सूचना पर सीएमओ डॉ. राजीव राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत में सुधार है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉयजनिंग का माना जा रहा है, बताया गया कि बासी भोजन खाने के बाद सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सर्वे कर स्थिति को सामान्य बताया है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • हाथरस से बड़ी खबर—390 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। कड़े प्रशिक्षण के बाद 390 प्रशिक्षु आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं) आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में नवआरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों और परिजनों ने सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नवआरक्षियों को अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान और शपथ ग्रहण के साथ हुआ।
    1
    हाथरस से बड़ी खबर—390 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। कड़े प्रशिक्षण के बाद 390 प्रशिक्षु आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं) आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और टुकड़ियों का निरीक्षण किया।
परेड कमांडर के नेतृत्व में नवआरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों और परिजनों ने सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नवआरक्षियों को अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान और शपथ ग्रहण के साथ हुआ।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टूंडला पुलिस की बड़ी कार्यवाही चेकिंग के दौरान रेलवे पटरी के किनारे रेस्ट कैंप मोड़ से एक अभियुक्त शाहिद अली उर्फ़ चमन उम्र 38 वर्ष पुत्र हुसैन अली निवासी नगला मस्जिद लाइनपार कों नाजायज 467 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है | अभियुक्त पर मु°अ°स° 201/ 2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना टूण्डला फ़िरोज़ाबाद पंजीकृत किया गया है | अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | Updated News-26/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    1
    फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टूंडला पुलिस  की बड़ी कार्यवाही चेकिंग के दौरान रेलवे पटरी के किनारे रेस्ट कैंप मोड़ से एक अभियुक्त शाहिद अली उर्फ़ चमन उम्र 38 वर्ष पुत्र हुसैन अली निवासी नगला मस्जिद लाइनपार कों नाजायज 467 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है | अभियुक्त पर मु°अ°स° 201/ 2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना टूण्डला फ़िरोज़ाबाद पंजीकृत किया गया है | अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | 
Updated News-26/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जोधपुर, शनिवार 25 अप्रैल 2026: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आज विशेष धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। सुबह का कार्यक्रम: गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटे एवं सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज़ सुबह 11:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे तक श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहब भाई संदीप सिंह जी के जत्थे ने अमृतमयी कीर्तन के माध्यम से संगतो को निहाल किया।स्थानीय कीर्तन जत्थों ने गुरु जस गायन किया। दोपहर 12:45 बजे अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। समाज प्रवक्ता सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने बताया कि इस आयोजन में शहर के कई प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से ओंमकार जी वर्मा (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस जोधपुर शहर) , भगवान दास जी मूरझानी (अध्यक्ष, झूलेलाल मंदिर सोजती गेट), सुखराम जी परिहार (पूर्व सरपंच गुजरावास), श्याम मनोहर जी (क्षेत्रीय संपर्क प्रबन्धक आरएसएस), नरेंद्र सिंह राठौड़ और विनोद आचार्य (ब्लड बैंक) उपस्थित रहे। प्रबंधन द्वारा समस्त मीडिया बंधुओं का भी स्वागत-सम्मान किया गया। शाम का विशेष कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब के नवीनीकरण (Renovation) के पश्चात नवनिर्मित दरबार हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के विराजमान होने की खुशी में शाम का विशेष दीवान सजाया जा रहा है। शाम के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है: शाम 5:30 से 7:30 बजे तक: श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ। शाम 6:00 बजे: इस विशेष अवसर पर विभिन्न समाजो के प्रबुद्ध जनों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जो नवनिर्मित दरबार हॉल की भव्यता और गुरु महाराज की कृपा के साक्षी बनेंगे। रात 8:00 से 9:15 बजे तक: श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहब भाई सिमरप्रीत सिंह जी द्वारा अमृतमयी कीर्तन। रात 9:15 से 10:30 बजे तक: हजूरी रागी भाई साहब भाई संदीप सिंह जी के जत्थे द्वारा विशेष कीर्तन सेवा। रात 10:45 बजे: कार्यक्रम की सम्पूर्ण समाप्ति होगी, जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। प्रबंधन कमेटी ने समस्त संगत से अपील की है कि शाम के इस पावन दीवान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु महाराज की खुशियाँ प्राप्त करें। प्रबंधन: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जोधपुर।
    1
    जोधपुर, शनिवार 25 अप्रैल 2026:
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आज विशेष धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
सुबह का कार्यक्रम:
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटे एवं सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज़ सुबह 11:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे तक श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहब भाई संदीप सिंह जी के जत्थे ने अमृतमयी कीर्तन के माध्यम से संगतो को निहाल किया।स्थानीय कीर्तन जत्थों ने गुरु जस गायन किया। दोपहर 12:45 बजे अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
समाज प्रवक्ता सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने बताया कि इस आयोजन में शहर के कई प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से ओंमकार जी वर्मा (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस जोधपुर शहर) , भगवान दास जी मूरझानी (अध्यक्ष, झूलेलाल मंदिर सोजती गेट), सुखराम जी परिहार (पूर्व सरपंच गुजरावास), श्याम मनोहर जी (क्षेत्रीय संपर्क प्रबन्धक आरएसएस), नरेंद्र सिंह राठौड़ और विनोद आचार्य (ब्लड बैंक) उपस्थित रहे। प्रबंधन द्वारा समस्त मीडिया बंधुओं का भी स्वागत-सम्मान किया गया।
शाम का विशेष कार्यक्रम
गुरुद्वारा साहिब के नवीनीकरण (Renovation) के पश्चात नवनिर्मित दरबार हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के विराजमान होने की खुशी में शाम का विशेष दीवान सजाया जा रहा है। शाम के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
शाम 5:30 से 7:30 बजे तक: श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ।
शाम 6:00 बजे: इस विशेष अवसर पर विभिन्न समाजो के प्रबुद्ध जनों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जो नवनिर्मित दरबार हॉल की भव्यता और गुरु महाराज की कृपा के साक्षी बनेंगे।
रात 8:00 से 9:15 बजे तक: श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहब भाई सिमरप्रीत सिंह जी द्वारा अमृतमयी कीर्तन।
रात 9:15 से 10:30 बजे तक: हजूरी रागी भाई साहब भाई संदीप सिंह जी के जत्थे द्वारा विशेष कीर्तन सेवा।
रात 10:45 बजे: कार्यक्रम की सम्पूर्ण समाप्ति होगी, जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
प्रबंधन कमेटी ने समस्त संगत से अपील की है कि शाम के इस पावन दीवान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु महाराज की खुशियाँ प्राप्त करें।
प्रबंधन:
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जोधपुर।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगरा के ग्राम कुबेरपुर स्थित महावीर सिंह गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में… जहां आज एक होनहार बेटी ईशानी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ईशानी ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में शानदार 90% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज इसी उपलब्धि के लिए स्कूल परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया।
    1
    आगरा के ग्राम कुबेरपुर स्थित महावीर सिंह गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में…
जहां आज एक होनहार बेटी ईशानी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
ईशानी ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में शानदार 90% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आज इसी उपलब्धि के लिए स्कूल परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया।
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.