टोंस नदी पर ‘खनन सिंडिकेट’ का कब्जा, करछना में चल रहा बेखौफ खेल, सिस्टम पर सीधे सवाल धरवाराघाट से साहपुर तक नामजद चेहरे बेनकाब मिलीभगत, वसूली और धमकियों से दहशत में गांव प्रयागराज। करछना तहसील में अवैध खनन अब छुपा हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुला संगठित कारोबार बन चुका है। टोंस नदी के धरवाराघाट पर बिना किसी वैध पट्टे के दिन- दहाड़े जेसीबी और ट्रैक्टरों से बालू निकासी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासनिक तंत्र की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी कार्रवाई शून्य है—जिससे मिलीभगत की बू साफ महसूस होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह कोई बिखरा हुआ मामला नहीं,बल्कि एक संगठित “खनन सिंडिकेट” है जो धरवाराघाट से लेकर धरवारा साहपुर, सुलमई, इसैटा और झरियही तक अपनी पकड़ बनाए हुए है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में बृजेश सिंह उर्फ चंदन, विजय प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, संजय निषाद, राम सिंह, गोरेलाल और शुभम तिवारी जैसे नाम खुलकर सामने आ रहे हैं, जो कथित तौर पर खुलेआम खनन कर रहे हैं और प्रभाव के दम पर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के किनारों का तेजी से कटाव हो रहा है, जलस्तर गिर रहा है और पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। लेकिन इन गंभीर खतरों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। आरोप यहां तक हैं कि हर महीने मोटी रकम “सेटिंग” के नाम पर पहुंचाई जाती है, जिसके चलते खनन विभाग और स्थानीय पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आती है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जो भी इस खेल के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसे डराया- धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने तक की धमकियां दी जाती हैं। इससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या करछना में कानून का राज है या फिर खनन माफियाओं का? क्या प्रशासन इस पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस पाएगा या फिर यह अवैध खेल यूं ही चलता रहेगा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए, नामजद आरोपियों की भूमिका की पड़ताल हो और अवैध खनन के इस जाल को जड़ से खत्म किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चुनौती को गंभीरता से लेता है या फिर टोंस नदी का सीना यूं ही छलनी होता रहेगा।

- प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना के ककरहा गांव गोतनी घर से निकली 19 साल की युवती की हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया। युवती को मारने के पहले उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है, क्योंकि युवती के अंत: वस्त्र, कंडोम भी बिखरे मिले हैं। सुबह लोग सैर के लिए गांव के पास स्थित बाग में गए तो उन्होंने पेड़ से लटका शव देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीओ कुंडा अमर नाथ ने घटना स्थल पर किया जाँच हत्या की सूचना की बात कही है, दुष्कर्म के सवाल पर कहा कि जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं। हालांकि परिवार के लोग भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।2
- गोवंश से टकराई बाइक, पीछे से आए डंपर ने कुचला: युवती की मौत, मामा गंभीर घायल सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव मुगलगढ़ी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोवंश से टकराने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार मामा-भांजी को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के छतरपुर निवासी साक्षी अपने मामा के साथ बाइक से कचौरा क्षेत्र स्थित ननिहाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रात करीब 7:45 बजे जब वे मुगलगढ़ी गांव के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक सामने आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का बयान पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र नाथ आस्थाना ने बताया कि गोवंश से टकराने के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- हाथरस नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। तालाब चौराहे पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ भाजपा सांसद अनूप प्रधान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि प्रतीक्षालय बनने से अब यात्रियों को बसों का इंतजार सड़क पर खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। यात्री आराम से बैठकर अपनी बस का इंतजार कर सकेंगे और खासकर गर्मी के मौसम में धूप से भी बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि शहर की जनता को सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले और इसी दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।1
- दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त, आगरा दीपक कुमार (IPS) द्वारा समस्त प्रशिक्षु नव-आरक्षियों को राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण रखने, राष्ट्रसेवा, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई | दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु आरक्षियों के विभिन्न प्लाटूनों द्वारा कदम से कदम मिलाकर, एक समान लय और सटीक तालमेल के साथ मंच के समक्ष गुजरते हुए मुख्य अतिथि दीपक कुमार (IPS) को सलामी दी गई। एक स्वर, एक ताल और एक दिशा में बढ़ते इन कदमों ने उनकी एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मार्च-पास्ट के प्रत्येक चरण में उनका आत्मविश्वास एवं समर्पण झलकता रहा और इस दौरान पूरा परेड ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जिससे वातावरण गौरव एवं उत्साह से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में सम्मिलित होने वाले सभी नव-नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं। Updated News-26/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- 1 मई मजदूर दिवस की तैयारी पूरी, जोधपुर में निकलेगी विशाल रैली। (जोधपुर, 25 अप्रैल 2026) संयुक्त श्रम एक संगठन के तहत नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल कार्यालय में 1 मई मजदूर दिवस की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जोधपुर के सभी श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड गोपी किशन ने कहा कि 01 मई 1886 अमेरिका के शिकागो के शहीद मजदूरों के संघर्ष के परिणामस्वरूप श्रमिकों को 8 घंटे कार्य, 8 घंटे विश्राम और 8 घंटे मनोरंजन का अधिकार मिला था, लेकिन वर्तमान सरकार इन अधिकारों को छीनने के साथ-साथ मजदूरों की ताकत को कमजोर करने का कार्य कर रही है। संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई को रेलवे इंस्टीट्यूट में विधिवत ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद विशाल रैली निकाली जाएगी। प्रातः 10ः30 बजे रैली आरम्भ होकर रेलवे स्टेशन, रणछोड़ जी मंदिर, सोजती गेट, राजीव गांधी सर्किल होते हुए मजदूर मैदान पहुंचेगी, जहां आमसभा की जायेगी। मंडल अध्यक्ष कामरेड महेंद्र व्यास ने कहा कि 01 अप्रैल 2026 से लागू किये गये नये लेबर लॉ श्रमिक के हित में नही है इससे मजदूर अपनी बात भी प्रशासन के समक्ष नही रख पायेगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर के विभिन्न संगठनों की भागीदारी से मजदूर दिवस को अंतरराष्ट्रीय पर्व के रूप में भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। एटक नेता राजेंद्र सिंह ने सभी श्रमिक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं कामरेड नदीम ने मजदूर दिवस को पहले से अधिक उत्साह के साथ मनाने की अपील की। ऑटो रिक्शा यूनियन के कामरेड फिरोज खान ने आश्वासन दिया कि मजदूर दिवस पर ऑटो रिक्शा यूनियन की भी बड़ी भागीदारी रहेगी। कॉ. प्रीतम सिंह मेडिकल री प्रजेन्टेटीव ने बताया कि हमारे संगठन के सभी कॉमरेड झण्डो व लाल बनियान में उपस्थित होकर अपनी एकता प्रदर्शित करने का कार्य करेंगे। सभा का संचालन कामरेड जसबीर सिंह चौधरी ने किया। बैठक में बने सिंह, सैय्यद मोइन हुसैन, विक्रम सिंह मांगलिया, सूरज, भूपेंद्र सागर प्रजापत, ऋषभ, वहीदुद्दीन, हबीब रहमान, सूरज प्रकाश सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे और मजदूर एकता के जोरदार नारे लगाए।1
- उत्तर प्रदेश में जिला हाथरस सामाजिक संगठन एवं किसान संगठन साथ मिलकर पंकज धवरिया के साथ दिनांक 30 4.26 को प्रातः 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक ऑफिस का करेंगे घेराव। पंकज धवरिया का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं ।वह सभी जल्द से जल्द उनको वापस लिया जाए जिस समय वह मुकदमे लगाये गये थे उस समय में दिल्ली यूजीसी एक्ट के मामले में अनशन पर बैठा था उसके सभी सबूत मेरे पास मौजूद हैं।1
- Post by Hari Singh Goutam1
- डिबाई। अनाज मण्डी समिति गेट पर लगा वाटर कूलर बना कबाड-घर, तपती दोपहरी और आसमान से वरसती आग से आम जनता तरस रही ठंडे पानी के लिए। अनाज मण्डी समिति के मैन गेट पर जो वाटर कूलर लोगों की प्यास बुझाने के लिए हजारों रुपए लगाकर लगाया गया, वो वाटर कूलर जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण कबाड-घर बना हुआ है। ये पहला ऐसा वाटर कूलर नहीं जो ऐसी हालत में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। एक वाटर कूलर अनाज मण्डी समिति गेट के भीतर भी लगा हुआ है, वो भी अपनी दुर्दशा खुद बयान कर रहा है।1
- हाथरस में भाजपा द्वारा निकाली गई जन आक्रोश महिला पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिला कार्यालय के पास प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जा रहा था। इसी दौरान मची अफरा-तफरी में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता नाली में गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया।1