Shuru
Apke Nagar Ki App…
तालाब चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी राहत.... हाथरस नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। तालाब चौराहे पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ भाजपा सांसद अनूप प्रधान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि प्रतीक्षालय बनने से अब यात्रियों को बसों का इंतजार सड़क पर खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। यात्री आराम से बैठकर अपनी बस का इंतजार कर सकेंगे और खासकर गर्मी के मौसम में धूप से भी बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि शहर की जनता को सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले और इसी दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
Sunil kumar
तालाब चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी राहत.... हाथरस नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। तालाब चौराहे पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ भाजपा सांसद अनूप प्रधान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि प्रतीक्षालय बनने से अब यात्रियों को बसों का इंतजार सड़क पर खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। यात्री आराम से बैठकर अपनी बस का इंतजार कर सकेंगे और खासकर गर्मी के मौसम में धूप से भी बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि शहर की जनता को सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले और इसी दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हाथरस के हसायन क्षेत्र के ग्राम कटई में एक ही परिवार के 8 लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सूचना पर सीएमओ डॉ. राजीव राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत में सुधार है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉयजनिंग का माना जा रहा है, बताया गया कि बासी भोजन खाने के बाद सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सर्वे कर स्थिति को सामान्य बताया है।1
- हाथरस से बड़ी खबर—390 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। कड़े प्रशिक्षण के बाद 390 प्रशिक्षु आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं) आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में नवआरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों और परिजनों ने सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नवआरक्षियों को अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान और शपथ ग्रहण के साथ हुआ।1
- गुरु से 11वे भाव मे सूर्य है तो जातक को पिता से पैतृक संपत्ति मिल सकती है #reelschallenge #reelsviralシ #astrology1
- *कृपया अपने स्टेटस पर अवश्य रखे* 🙏🙏🙏🙏🙏 गौ सम्मान आह्वान अभियान गौ सम्मान आह्वान अभियान एक महाअभियान है जिसका उद्देश्य गौ माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। इसकी शुरुआत 27 अप्रैल 2026 से हुई है, जिसमें देशभर के गौ प्रेमी अपने-अपने तहसील, ब्लॉक और अनुमंडल स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं ¹ ²: - गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना: जिससे उन्हें सम्मान मिल सके। - गो रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बनाना: ताकि गोहत्या पूरी तरह से समाप्त हो सके। - भारतवर्ष में गो हत्या पूरी तरह समाप्त करना: जिससे गौ माता की रक्षा हो सके। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा, जिसमें शामिल हैं: - प्रथम चरण: 27 अप्रैल 2026 को तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपना। - द्वितीय चरण: 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपना। - तृतीय चरण: 27 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तर पर ज्ञापन सौंपना। - चतुर्थ चरण: नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक राष्ट्रीय स्तर पर आह्वान करना। - पंचम चरण: 16 अगस्त 2027 से आमरण अनशन। इस अभियान में शामिल होने के लिए आप अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं और गौ सेवा एवं गो रक्षा के लिए काम कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस अभियान में कोई दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है ¹.👌👌 🚩 *गौ सम्मान आह्वान अभियान* 🚩 ⏳ अब केवल 2 दिन शेष… 🙏 1 दिन… 1 कदम… 1 संकल्प 🚩 गौ माता के लिए *27 अप्रैल 2026* यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण का संकल्प दिवस है। 📍 अपने नजदीकी तहसील एवं जिला कार्यालय पहुँचकर गौ सम्मान हेतु प्रार्थना पत्र अवश्य दें। 🙏 गौ माता का सम्मान = राष्ट्र का सम्मान Follow us 🔗 https://www.facebook.com/share/1AxhtCsBMD/ #GauSammanAahavanAbhiyan #GSAA #GauMata #gausammandiwas #MissionGauSamman #हिन्दूराष्ट्र_भारतवर्ष_की_जय #धर्म_प्रचार_यात्रा #पुरी_शंकराचार्य #गौ_सम्मान_दिवस #गौ_सम्मान_आह्वान_अभियान #गो_सम्मान_दिवस #27_अप्रैल_2026 #highlights #viralreelschallenge #viralpost #viralvideochallenge #viralreelsシ #viralreelsfacebook #viralchallenge #viralphotochallenge संकल्प रामराज्य1
- Radhe Radhe jai Jai Gau Mata ki 81710 91095 जय सनातन धर्म की1
- जनपद अलीगढ के खैर कस्बे में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए। सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए व्यापारियों ने सुभाष चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चौराहे को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा और भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों ने किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी। कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया। कि उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और प्रशासन हालात को काबू में करने में जुटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारियों का कहना है। कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं। और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। संजय शर्मा (भाजपा नेता, खैर): “जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” पीड़िता के पिता: “हमें सिर्फ न्याय चाहिए, दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”1
- हाथरस के श्रीकृष्ण गौशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा "नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान" विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध करके विपक्ष ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। मंत्री ने उज्ज्वला, आयुष्मान और आवास जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा को महिला सशक्तिकरण का सच्चा हितैषी बताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सपा व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विपक्ष के अवरोध के कारण ही महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा और जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बाइट: बेबी रानी मौर्य,कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी हाथरस4
- गोवंश से टकराई बाइक, पीछे से आए डंपर ने कुचला: युवती की मौत, मामा गंभीर घायल सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव मुगलगढ़ी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोवंश से टकराने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार मामा-भांजी को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के छतरपुर निवासी साक्षी अपने मामा के साथ बाइक से कचौरा क्षेत्र स्थित ननिहाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रात करीब 7:45 बजे जब वे मुगलगढ़ी गांव के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक सामने आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का बयान पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र नाथ आस्थाना ने बताया कि गोवंश से टकराने के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1