logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Aligarh News:-व्यापारियों ने किया चक्का जाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज। जनपद अलीगढ के खैर कस्बे में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए। सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए व्यापारियों ने सुभाष चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चौराहे को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा और भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों ने किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी। कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया। कि उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और प्रशासन हालात को काबू में करने में जुटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारियों का कहना है। कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं। और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। संजय शर्मा (भाजपा नेता, खैर): “जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” पीड़िता के पिता: “हमें सिर्फ न्याय चाहिए, दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

7 hrs ago
user_MD News ( पत्रकार )
MD News ( पत्रकार )
इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

Aligarh News:-व्यापारियों ने किया चक्का जाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज। जनपद अलीगढ के खैर कस्बे में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए। सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए व्यापारियों ने सुभाष चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चौराहे को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा और भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों ने किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी। कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया। कि उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और प्रशासन हालात को काबू में करने में जुटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारियों का कहना है। कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं। और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। संजय शर्मा (भाजपा नेता, खैर): “जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” पीड़िता के पिता: “हमें सिर्फ न्याय चाहिए, दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोवंश से टकराई बाइक, पीछे से आए डंपर ने कुचला: युवती की मौत, मामा गंभीर घायल सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव मुगलगढ़ी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोवंश से टकराने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार मामा-भांजी को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के छतरपुर निवासी साक्षी अपने मामा के साथ बाइक से कचौरा क्षेत्र स्थित ननिहाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रात करीब 7:45 बजे जब वे मुगलगढ़ी गांव के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक सामने आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का बयान पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र नाथ आस्थाना ने बताया कि गोवंश से टकराने के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गोवंश से टकराई बाइक, पीछे से आए डंपर ने कुचला: युवती की मौत, मामा गंभीर घायल
सिकंदराराऊ, संवाददाता।
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव मुगलगढ़ी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोवंश से टकराने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार मामा-भांजी को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के छतरपुर निवासी साक्षी अपने मामा के साथ बाइक से कचौरा क्षेत्र स्थित ननिहाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रात करीब 7:45 बजे जब वे मुगलगढ़ी गांव के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक सामने आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का बयान
पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र नाथ आस्थाना ने बताया कि गोवंश से टकराने के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हाथरस नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। तालाब चौराहे पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ भाजपा सांसद अनूप प्रधान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि प्रतीक्षालय बनने से अब यात्रियों को बसों का इंतजार सड़क पर खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। यात्री आराम से बैठकर अपनी बस का इंतजार कर सकेंगे और खासकर गर्मी के मौसम में धूप से भी बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि शहर की जनता को सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले और इसी दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
    1
    हाथरस नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। तालाब चौराहे पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ भाजपा सांसद अनूप प्रधान की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि प्रतीक्षालय बनने से अब यात्रियों को बसों का इंतजार सड़क पर खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। यात्री आराम से बैठकर अपनी बस का इंतजार कर सकेंगे और खासकर गर्मी के मौसम में धूप से भी बचाव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि शहर की जनता को सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले और इसी दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • हाथरस के सासनी क्षेत्र के दरकौली गांव में नीलगाय भगाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में गोलू और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुमार शर्मा के भतीजे गोलू और नरेश अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर नीलगायों को उनके खेतों की ओर धकेलना शुरू कर दिया। जब गोलू और नरेश ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गोलू के पैर में भाला मारा गया, जबकि नरेश की गर्दन पर गंडासे से वार किया गया, जिससे दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सासनी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह को सौंपी गई है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।और मामले में जांचा पड़ताल जारी है।
    2
    हाथरस के सासनी क्षेत्र के दरकौली गांव में नीलगाय भगाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में गोलू और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुमार शर्मा के भतीजे गोलू और नरेश अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर नीलगायों को उनके खेतों की ओर धकेलना शुरू कर दिया। जब गोलू और नरेश ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में गोलू के पैर में भाला मारा गया, जबकि नरेश की गर्दन पर गंडासे से वार किया गया, जिससे दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सासनी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह को सौंपी गई है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।और मामले में जांचा पड़ताल जारी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गुरु से 11वे भाव मे सूर्य है तो जातक को पिता से पैतृक संपत्ति मिल सकती है #reelschallenge #reelsviralシ #astrology
    1
    गुरु से 11वे भाव मे सूर्य है तो जातक को पिता से पैतृक संपत्ति मिल सकती है #reelschallenge #reelsviralシ #astrology
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अलीगढ़ के खैर कस्बे में 24 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद अब व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को खैर के सुभाष चौक पर सैकड़ों व्यापारी सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा, भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। गुस्साए लोगों ने मुख्य चौराहे सुभाष चौक को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हों। फिलहाल पूरे खैर में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में न्याय की मांग तेज होती जा रही है।
    2
    अलीगढ़ के खैर कस्बे में 24 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद अब व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को खैर के सुभाष चौक पर सैकड़ों व्यापारी सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा, भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। गुस्साए लोगों ने मुख्य चौराहे सुभाष चौक को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है।
व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हों। फिलहाल पूरे खैर में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में न्याय की मांग तेज होती जा रही है।
    user_Khaberindia24
    Khaberindia24
    Reporter Khair, Aligarh•
    2 hrs ago
  • Post by KRANTKARI Khabar
    1
    Post by KRANTKARI Khabar
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रेलवे रोड पर हुए हादसे में नगर निगम पर लापरवाही का आरोप...
    1
    रेलवे रोड पर हुए हादसे में नगर निगम पर लापरवाही का आरोप...
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हाथरस में भाजपा द्वारा निकाली गई जन आक्रोश महिला पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिला कार्यालय के पास प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जा रहा था। इसी दौरान मची अफरा-तफरी में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता नाली में गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया।
    1
    हाथरस में भाजपा द्वारा निकाली गई जन आक्रोश महिला पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिला कार्यालय के पास प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जा रहा था। इसी दौरान मची अफरा-तफरी में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता नाली में गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • हाथरस। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 390 प्रशिक्षु आरक्षी अब उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली बल का हिस्सा बन गए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाऐं) आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू होते हुए डीआईजी आशीष तिवारी ने बताया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ 60,000 से अधिक आरक्षियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और बड़ी कवायद है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हाथरस में दीक्षांत परेड में शामिल 400 के करीब आरक्षियों में से 90 महिला आरक्षी हैं। नारी शक्ति की पुलिस बल में बढ़ती यह भागीदारी प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने आगे कहा कि बल में लगभग 20% नए फोर्स का इजाफा हुआ है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री और डीजीपी के प्रयासों से सफल हुई इस भर्ती प्रक्रिया के बाद अब ये जवान अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। परेड के दौरान प्रशिक्षुओं के परिवारों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया।
    4
    हाथरस। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 390 प्रशिक्षु आरक्षी अब उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली बल का हिस्सा बन गए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाऐं) आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
मीडिया से रूबरू होते हुए डीआईजी आशीष तिवारी ने बताया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ 60,000 से अधिक आरक्षियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और बड़ी कवायद है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हाथरस में दीक्षांत परेड में शामिल 400 के करीब आरक्षियों में से 90 महिला आरक्षी हैं। नारी शक्ति की पुलिस बल में बढ़ती यह भागीदारी प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने आगे कहा कि बल में लगभग 20% नए फोर्स का इजाफा हुआ है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री और डीजीपी के प्रयासों से सफल हुई इस भर्ती प्रक्रिया के बाद अब ये जवान अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। परेड के दौरान प्रशिक्षुओं के परिवारों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.