रसूलाबाद में भाकियू की पंचायत, किसानों ने सौंपा ज्ञापनः तहसील गेट पर आठ सूत्रीय रसूलाबाद में भाकियू की पंचायत, किसानों ने सौंपा ज्ञापनः तहसील गेट पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक रसूलाबाद तहसील गेट के सामने भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) संगठन द्वारा एक पंचायत बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल और तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन कठेरिया ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला अध्यक्ष कानपुर नगर अनंत अवस्थी और जिला अध्यक्ष कानपुर देहात रणवीर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पंचायत में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खेड़ा कुर्सी निवासी युवकों द्वारा जिला अध्यक्ष रणवीर यादव को फोन पर धमकी देने के मामले में कार्रवाई न होने का मुद्दा शामिल था। अन्य मांगों में इटैली झील के ठेकेदार द्वारा राजस्व जमा न करने और किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने, कब्जे की जांच कर मुकदमे वापस लेने, संजय नगर निवासी भू-माफिया द्वारा किसानों को धमकी देने और लहरापुर रोड स्थित सियारीनाला के पास अवैध खनन की जांच जैसी समस्याएं प्रमुख थीं। प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में भू-माफियाओं का बोलबाला है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो संगठन एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिला अध्यक्ष कानपुर नगर अनंत अवस्थी ने बताया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे किसानों पर कार्रवाई होती है, जबकि बड़े खनन माफियाओं पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है।

- ok1
- शनिवार शाम जनपद में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान शनिवार शाम जनपद में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कई गांवों में गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलें खेतों में ही गिरकर खराब हो गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।1
- डेरापुर मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 77 शिकायतों मे 7 शिकायतों का मौक़े पर ही हुआ निस्तारण डेरापुर तहसील परिसर मे शनिवार सुबह 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रशांशन अमित कुमार की अध्यक्षता मे किया गया समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला जिसमे कुल 77 फरियादी अपनी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे एडीएम प्रशासन नें सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया शेष शिकायतों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को सौपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए इस दौरान उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौक़े पर मौजूद रहे1
- *थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित* प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच में एक विदेशी महिला की संलिप्तता एवं एक महिला की मृत्यु से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। *अहूजा अस्पताल* के अलावा *“मेडी लाइफ” अस्पताल* का नाम भी सामने आया है, जहां से संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।*1
- अजीतमल औरैया। तहसील अजीतमल के संगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें अधिकतर शिकायते राजस्व एवं गैस सिलेंडर से संबंधित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने की। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में जांच के आदेश दिए और संबंधित कर्मचारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित जनपद एवं तहसील अजीतमल के अधिकारी मौजूद रहे।1
- KMC दिबियापुर के कृष्णा मेडिकल सेंटर में आयुष्मान भारत योजना लागू, अब गरीबों को मिलेगा मुफ्त व हाई-टेक इलाज दिबियापुर/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औद्योगिक नगर दिबियापुर में फफूंद रोड पर स्थित प्रतिष्ठित 'कृष्णा मेडिकल सेंटर' (केएमसी) को अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' से संबद्ध कर दिया गया है। इस योजना के लागू होने से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को महानगरों जैसी हाई-टेक चिकित्सा सुविधाएं और मुफ्त इलाज मिल सकेगा। अस्पताल के संचालक एवं एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बृजेश गुप्ता ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी अंचल के मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देना है। केएमसी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU), डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक मजबूत टीम तैनात की गई है, जिसमें प्रतिदिन महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता शर्मा उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, सेना में 27 साल का तजुर्बा रखने वाले कर्नल दीक्षित मुख्य सलाहकार के रूप में और 40 वर्षों का अनुभव रखने वालीं रिटायर्ड आर्मी डॉक्टर मेजर पूर्णिमा दीक्षित सप्ताह में चार दिन अपनी सेवाएं देंगी। अस्पताल में ऑर्थो सर्जन डॉ. शैलेश कटिहार सहित कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी 24 घंटे सेवा में रहेंगे। आयुष्मान योजना के शुभारंभ अवसर पर अस्पताल के पूरे स्टाफ में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर डॉ. बृजेश यादव, एडवोकेट कमलेश कुमार यादव, डॉ. शैलेश कटिहार, प्रदीप गुप्ता, मंजीत राजपूत और तबरेज आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।1
- ko1