Shuru
Apke Nagar Ki App…
गीत-जब जनता को जां से होने लगी है फिकर ।वो मसीहा की देखो,कितना बड़ा है जिगर ।जो नींद में ना सोये।वो हर पल रखते है उनकी खबर।
महेशराम टंडन दिबयां.कवि जिला म
गीत-जब जनता को जां से होने लगी है फिकर ।वो मसीहा की देखो,कितना बड़ा है जिगर ।जो नींद में ना सोये।वो हर पल रखते है उनकी खबर।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गीत-जब जनता को जां से होने लगी है फिकर ।वो मसीहा की देखो,कितना बड़ा है जिगर ।जो नींद में ना सोये।वो हर पल रखते है उनकी खबर।1
- गौरी गणेश कंपनी मढ़ी, धरसीवां कंपनी प्रबंधन के द्वारा 80 लाख रुपए ठेकेदार और मजदूरों का पैसा नहीं देने का मामला सामने आया मजदूरों ने छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना से गुहार लगाया धरना प्रदर्शन पर बैठे जब तक हक अधिकार नहीं मिल जाता तब तक बैठे रहेंगे। छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन गौरी गणेश कंपनी मढ़ी, धरसीवां का मामला सामने आया कंपनी प्रबंधन के द्वारा 80 लाख रुपए कई महिनों से ठेकेदार और मजदूरों का पैसा नहीं देने का मामला सामने आया । गौरी गणेश कंपनी मढ़ी धरसीवां में एक ठेकेदार और मजदूरों का कई महिनों से पैसा नहीं दिया जा रहा है राधेश्याम साहू के अंडर कई मजदूर वर्कर कार्यरत थे जो अपने पुरा परिवार का जीवन यापन कर रहे थे लेकिन कंपनी प्रबंधन ठेकेदार और मजदूरों मजदूरों का पैसा नहीं दिया जा रहा था कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ठेकेदार और मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाया है कि 80 लाख रुपए नहीं दिए जा रहे हैं यहां तक कि ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया कि अपने गीट्टी,रेती सीमेंट, और घर का सामना बेचकर कर्ज लेकर मजदूरों का पैसा दिया करता था कंपनी प्रबंधन के पैसे के लिए जाता था तो आज कल दूंगा करके कई महिनों से घुमा रहे थे जिससे कई लाख रुपए कर्ज होने से आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ गया तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना से ठेकेदार राधेश्याम साहू ने पुरा जानकारी बताया और बोला गया कि आप लोगों की सहयोग चाहिए तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कंपनी गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और जब तक कंपनी प्रबंधन 80 लाख रुपए नहीं देते तब तक मजदूरों के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष योगेश कुमार साहू ने ग्रामीणों और मजदूरों को बताया गया कि हम आपके साथ है।1
- गुरु पूर्णिमा पर नव केरला पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *गुरु पूर्णिमा पर नव केरला पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन* खरोरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नव केरला पब्लिक स्कूल, खरोरा में श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भाव प्रकट करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं गुरु वंदना के साथ सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण तथा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर संदीप वर्मा, प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा अवस्थी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा अवस्थी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति सम्मान, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि "गुरु का सम्मान ही ज्ञान का सर्वोच्च सम्मान है।" कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के आशीर्वचन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।4
- भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा नशा विरोधी आंदोलन चलाया जा रहा है अवैध शराब पकड़ी जा रही है1
- जिले में भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर, कई जगह सड़क टूटने से आवागमन बंद जिले में भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर, कई जगह सड़क टूटने से आवागमन बंद महासमुंद। महासमुंद जिले में रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विगत एक जून से अब तक 720 सेमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सोढूर बांध से महानदी में पानी छोड़े जाने के बाद महानदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो गई है। इस बीच अनेक इलाकों में जलभराव के हालात निर्मित हो गये है, भारी बारिश की वजह से खेमडा गांव में सड़क टूट गई है जिससे गांव का सम्पर्क मुख्यालय से कट गया है और आवागमन बंद हो गया है। इधर शीतली नाला में पानी बढ़ने से दो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। जिला प्रशासन द्वारा महासमुंद जिले के लोगों को सावधानी बरतने और नदी नालों को जान जोखिम में डालकर पार न करने की अपील की गई है वहीं भारी बारिश के हालातों पर लगातार मुस्तैद रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।2