बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ चूरू जिला स्तरीय मीणा समाज प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह l बीदासर / गजराज शर्मा। स्थानीय ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान एवं आईटीआई कॉलेज दड़ीबा परिसर में आयोजित चूरू जिला स्तरीय मीणा समाज प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह सामाजिक एकता, शिक्षा जागरूकता एवं सम्मान की भावना के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह में चूरू जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके आगमन से समाज बंधुओं में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग से प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नथमल मीणा संरक्षक ज्ञान ज्योति ने समाज की एकता एवं शिक्षा के महत्व को लेकर कई प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय मीणा महासभा उपशाखा बीदासर के तहसील अध्यक्ष एवं चूरू जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की तैयारियां विगत कई दिनों से चल रही थीं। आयोजन समिति एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों ने सांडवा, कातर, तेहनदेसर, लालगढ़, सड़ू, छापर, सुजानगढ़, चूरू, राजगढ़, रतनगढ़ एवं सरदारशहर सहित जिलेभर में जनसंपर्क कर समाज बंधुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। समाज के लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए संभाग आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा यदि शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर गंभीरता से आगे बढ़े तो समाज का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बन सकता है। उन्होंने सामाजिक एकता बनाए रखने, समाज में आपसी सहयोग की भावना बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने पर भी बल दिया। साथ ही कहा की आजकल के मोबाइल का अधिकतर उपयोग होने से हर युवा पीढ़ी में हर व्यक्ति व्यस्त है समाज के इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने पर प्रतिभाओं का सम्मान होने से समाज में शिक्षा व जागरूकता का संदेश मिलता है कार्यक्रम में नथमल मीणा ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय की निदेशक श्री नवल किशोर मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को प्रेरणा देने का कार्य करता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है निरंतर पिछले कई वर्षो से हर साल प्रतिभा सम्मान समारोह व स्नेह मिलन समारोह आयोजित होता है जिसमें शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान के दौरान समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने आभार व्यक्त करते हुए समाज के गणमान्य नागरिको को धन्यवाद किया। इसके अलावा बीदासर ब्लॉक से स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विदाई दी गई तथा नव नियुक्त एवं पदोन्नत साथियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया । समारोह में समाज के वरिष्ठजनों ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार, बालिका शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार रखे। समारोह में उपस्थित समाज बंधुओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, उत्साह एवं सामाजिक सद्भाव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, समाज बंधुओं, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर चुरु से जिला अध्यक्ष डॉ मोहर सिंह, फूलाराम , सुजानगढ़ से मुनालाल मीणा , धर्मसिंह ,हंसराज, मालासर से बतु सिंह,सांडवा से बत्तीलाल,रामहरि,राजकुमार,छापर से राधेश्याम,पवन,रमेश,राजू,मुकेश, अभिषेक, बीदासर से विद्युत विभाग से मनोज, डालमचंद , राजस्व विभाग से रमेश ,मुकेश, शिक्षा विभाग से लल्लू राम मीणा ,मोहन लाल मीणा,कमल मीणा ,मदन,मोहर सिंह ,हरकेश, नरेश,बलराम आदि समाज बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही l

- चुरू के बीदासर में मीणा समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिससे एकजुटता और प्रोत्साहन की भावना मजबूत हुई।1
- बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने छापर पुलिस थाने का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। इस दौरान आईजी ने पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की भी जानकारी ली।4
- नागौर के देगाँव में ग्रामीण बैंक और SBI बैंक स्टाफ के खराब रवैये से किसान परेशान हैं। भीषण गर्मी में उन्हें सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने सरकार से अपील की है कि वे इस ओर ध्यान देकर उनकी तकलीफें कम करें।1
- पब्लिक जनता-जनार्दन असमंजस से क्या करें और क्या नहीं चिट भी मेरी पुट भी मेरी आप कांमेंट कर जरूर बताये आप सबकी क्या राय है।।1
- आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और ग्रामीणों ने हाईवे परियोजना का जमकर विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में किसान परिवार बेघर हो जाएंगे और उनकी कृषि भूमि प्रभावित होगी। जनसुनवाई के दौरान किसानों ने कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर उनका जीवन और आजीविका निर्भर है, उसी जमीन को अधिग्रहित कर उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। किसानों का कहना था कि विकास के नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। किसानों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं— 1. सड़क निर्माण के दौरान सड़क को 15 फीट ऊंचा बनाने के बजाय जमीन के समतल बनाया जाए। 2. प्रभावित किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जाए। 3. विस्थापित परिवारों के लिए उचित पुनर्स्थापन की व्यवस्था की जाए। 4. प्रत्येक प्रभावित किसान को RIICO क्षेत्र में एक-एक प्लॉट दिया जाए। 5. किसानों को DLC रेट का 10 गुना मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दौरान किसान महापंचायत के सीकर जिलाध्यक्ष बलदेव जाट एवं नीम का थाना अध्यक्ष कृष्ण यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसान विरोधी किसी भी निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए वे अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। #hightlight #follower शुभम चोपड़ा गांवड़ी1
- सीकर में 'मामी-भांजा' स्पेशल गाने पर हुए पारंपरिक डांस का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में महिलाएं और डांसर राजस्थानी वाद्ययंत्र मंजीरे के साथ नृत्य करते दिख रहे हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।1
- मंडावा के वाहिदपुरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से विद्युत डीपी को पोल से गिराकर उसका तांबा और कीमती तेल चुराया। यह इसी खेत में हुई चोरी की दूसरी वारदात है, जो क्षेत्र में चोरों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।3
- नागौर के एक खेत में सुबह-सुबह एक व्यक्ति को खरगोश का एक छोटा, भूखा और प्यासा बच्चा मिला। वह उसे घर ले आया और उसकी भूख-प्यास मिटाकर जान बचाई। शख्स के इस नेक काम की अब सराहना हो रही है।1