कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। जब पुजारी बाहर आने में आनाकानी करने लगे तो कुछ लोग मंदिर के अंदर घुस गए और उन्हें घसीटते हुए बाहर ले आए। इसके बाद वायरल तस्वीर को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने लगे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। गुस्साई भीड़ ने पुजारी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पुजारी खुद को बचाने के लिए भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटा। मंदिर के आसपास की दुकानों में काम करने वाली महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं। वे पुजारी को छोड़ देने की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने कहा, पुजारी धर्म भ्रष्ट कर रहा है। करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा। यह घटना रविवार रात रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पुजारी को भीड़ से छुड़ाकर थाने
कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। जब पुजारी बाहर आने में आनाकानी करने लगे तो कुछ लोग मंदिर के अंदर घुस गए और उन्हें घसीटते हुए बाहर ले आए। इसके बाद वायरल तस्वीर को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने लगे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। गुस्साई भीड़ ने पुजारी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पुजारी खुद को बचाने के लिए भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटा। मंदिर के आसपास की दुकानों में काम करने वाली महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं। वे पुजारी को छोड़ देने की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने कहा, पुजारी धर्म भ्रष्ट कर रहा है। करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा। यह घटना रविवार रात रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पुजारी को भीड़ से छुड़ाकर थाने
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशनफतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित इसरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दुघरा मजरे टांडा निजामअली निवासी बब्लू यादव (30) पुत्र राजकरन के रूप में हुई। परिवार को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बब्लू यादव का अपनी पत्नी शुशीला से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद शुशीला नाराज होकर अपने मायके धन्नीपुरवा चली गई थीं। उसी दिन से बब्लू घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक अपने पीछे दो पुत्र यश (10), हर्ष (8) और एक पुत्री आरुही (7) छोड़ गया है। बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें अपने पिता के निधन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- हाथरस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान 2017 में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, अब गाय को देखकर कसाई कांपता है जानिए क्या कहा पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार गोवंश संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध - धर्मपाल सिंह #Hathras #UttarPradesh1
- कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। जब पुजारी बाहर आने में आनाकानी करने लगे तो कुछ लोग मंदिर के अंदर घुस गए और उन्हें घसीटते हुए बाहर ले आए। इसके बाद वायरल तस्वीर को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने लगे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। गुस्साई भीड़ ने पुजारी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पुजारी खुद को बचाने के लिए भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटा। मंदिर के आसपास की दुकानों में काम करने वाली महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं। वे पुजारी को छोड़ देने की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने कहा, पुजारी धर्म भ्रष्ट कर रहा है। करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा। यह घटना रविवार रात रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पुजारी को भीड़ से छुड़ाकर थाने1
- बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।1
- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदन1
- सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में SMC अध्यक्षों-सचिवों की कार्यशाला आयोजित शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा प्रधानाध्यापकों ने भी लिया हिस्सा* बाराबंकी के फतेहपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों और सचिवों के लिए एक संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में फतेहपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए अध्यक्षों, सचिवों और प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आत्ममंथन और ईमानदारी से कार्य करने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों और नई गतिविधियों की जानकारी देना है, ताकि इसे और बेहतर बनाया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये कार्यक्रम अधिकारियों और शिक्षकों को जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनके माध्यम से प्रतिभागियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान का प्रयास किया जाता है। कार्यशाला में प्रशिक्षक रामबदल मौर्य, रोहित कुमार, सत्येंद्र वर्मा और डॉ. बनवारी लाल ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर मंडलीय संयुक्त मंत्री (अयोध्या मंडल) अर्जुन प्रसाद, महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष लीलावती, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री डॉ. अशोक कुमार यादव, जिला संयुक्त मंत्री सल्पू राम, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. विकास चंद्र शर्मा और कमलेश कुमार सहित कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।1