लखनऊ साइबर सेल की सतर्कता से 60 लाख की ठगी टली, डिजिटल अरेस्ट गैंग नाकाम लखनऊ में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला पुलिस की सतर्कता और परिवार की जागरूकता से टल गया। ठगों ने “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर एक परिवार से करीब 60 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते सच सामने आने से पूरी रकम सुरक्षित बच गई। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने खुद को अधिकारी बताकर परिवार को डराया और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हुए पैसे ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया। इसी दौरान परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए साइबर सेल से संपर्क किया, जिसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के साइबर जागरूकता अभियान का असर भी इस मामले में साफ नजर आया। पीड़ित परिवार की बेटी ने एक वीडियो जारी कर साइबर सेल का आभार जताया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान कॉल या “डिजिटल अरेस्ट” जैसे डराने वाले संदेशों से घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

- ब्रेकिंग लखनऊ थाना मड़ियांव क्षेत्र के केशवनगर में एलजी के गोदाम में लगी भीषण आग। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।1
- राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाना इलाके में अवैध निर्माण पर बड़ी लापरवाही और सवालों से घिरी कार्रवाई सामने आई है। दो साल पहले जिस इमारत को सील किया गया था, वही अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गई—और अब ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद भी उसे गिराया नहीं गया। 23 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय बैरंग लौट गई। हैरानी की बात यह रही कि जिस अवैध निर्माण को गिराने का आदेश था, उसे फिर से सिर्फ “सील” कर दिया गया—जैसे पूरा मामला औपचारिकता निभाने तक सीमित हो। सबसे बड़ा सवाल—जब बिल्डिंग अवैध थी तो उसे बनने कैसे दिया गया? और जब ध्वस्तीकरण का आदेश था, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो साफ जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें की गईं, जिससे पूरे सिस्टम की नीयत पर सवाल उठने लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सरकारी धन और संसाधनों के इस्तेमाल के बावजूद नतीजा शून्य—क्या यह महज लापरवाही है या कुछ और बड़ा खेल?1
- लखनऊ में आग का कहर जारी, मड़ियाओ क्षेत्र में भीषण आग से हड़कंप 🚨 राजधानी लखनऊ में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला मड़ियाओ थाना क्षेत्र का है, जहां अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।1
- Description: बीजेपी नेता Brij Bhushan Sharan Singh ने Pappu Yadav के महिलाओं पर दिए बयान पर तंज कसा। साथ ही West Bengal चुनाव में बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया और Mallikarjun Kharge पर भी निशाना साधा। #BrijBhushan #PappuYadav #BJP #PoliticalNews #BengalElections #IndiaPolitics #BreakingNews #TrendingIndia #Election2026 #Controversy1
- *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी व एटीएम धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार, 9 एटीएम कार्ड, नकदी व चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदी में उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त की बाइटः-*1
- Post by Journalist Rais Samachar News India1
- लखनऊ पारा ओवरब्रिज पर आज एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे के वक्त कार में चालक समेत अन्य लोग सवार थे जो चमत्कारिक रूप से बाल बाल बच गए प्रत्यक्षर्शिरयों के अनुसार गाड़ी की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर में जा घुसा गनीमत रही की सभी को सिर्फ हल्की छोटे आई है पर कार के उड़े परखच्चे हादसे इतना खतरनाक था कि मौके पर मची अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, यातायात कुछ देर रहा बाधित1
- लखनऊ में गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका लखनऊ के मंडियांव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर पुलिस चौकी के पास एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सामान जलकर खाक होने लगा। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।1