logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा में एक माह में सड़क नहीं बनी तो धरने पर बैठेंगे : अशोक सिंह पैगाम। चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा में एक माह में सड़क नहीं बनी तो धरने पर बैठेंगे : अशोक सिंह पैगाम। चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी साधा निशाना। जिला सिंगरौली के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा टोला में सड़क की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर दबाव बढ़ने लगा है। कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक माह का अल्टीमेटम दिया है। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि छुरदा टोला में आदिवासी सहित अन्य कई परिवार लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर मीडिया में भी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता है तो वे ग्रामीणों के साथ इसी स्थान पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और भोपाल तक मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे छुरदा जैसे घनी आबादी वाले गांवों में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएं। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि मीडिया में लगातार खबरें आने और सामाजिक कार्यकर्ता काजल शाह द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को बार-बार उठाने के बावजूद अब तक मंत्री राधा सिंह गांव नहीं पहुंची हैं, जो चिंताजनक है। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

10 hrs ago
user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
फणीन्द्र कुमार सिन्हा
Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा में एक माह में सड़क नहीं बनी तो धरने पर बैठेंगे : अशोक सिंह पैगाम। चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा में एक माह में सड़क नहीं बनी तो धरने पर बैठेंगे : अशोक सिंह पैगाम। चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी साधा निशाना। जिला सिंगरौली के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा टोला में सड़क की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर दबाव बढ़ने लगा है। कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक माह का अल्टीमेटम दिया है। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि छुरदा टोला में आदिवासी सहित अन्य कई परिवार लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर मीडिया में भी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो

0189ac1b-6d4e-40a1-ac2b-294d324f963e

सका है। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता है तो वे ग्रामीणों के साथ इसी स्थान पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और भोपाल तक मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे छुरदा जैसे घनी आबादी वाले गांवों में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएं। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि मीडिया में लगातार खबरें आने और सामाजिक कार्यकर्ता काजल शाह द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को बार-बार उठाने के बावजूद अब तक मंत्री राधा सिंह गांव नहीं पहुंची हैं, जो चिंताजनक है। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिंगरौली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीएल की जयंत परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी CMPL यानी चड्ढा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर मजदूरों का हक मारने का आरोप लगा है। दरअसल कंपनी द्वारा जारी एक साल की लीव वेज लिस्ट को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल में करीब 312 दिन काम किया, लेकिन कंपनी की ओर से जारी सूची में उन्हें सिर्फ 15.60 दिन का लीव वेज दिखाया गया है, जबकि नियम के अनुसार 18 दिन का लीव वेज बनना चाहिए। श्रमिकों का आरोप है कि हर महीने 26 दिन तक नियमित हाजिरी देने वाले मजदूरों के लीव वेज में भी कटौती कर दी गई है, जिससे श्रमिकों में काफी आक्रोश है। अब इस पूरे मामले में एनसीएल जयंत परियोजना के जीएम, एसओपी और पर्सनल विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों और श्रम विभाग तक शिकायत करेंगे। अब देखना होगा कि एनसीएल प्रबंधन मजदूरों को
    1
    सिंगरौली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
एनसीएल की जयंत परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी CMPL यानी चड्ढा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर मजदूरों का हक मारने का आरोप लगा है।
दरअसल कंपनी द्वारा जारी एक साल की लीव वेज लिस्ट को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल में करीब 312 दिन काम किया, लेकिन कंपनी की ओर से जारी सूची में उन्हें सिर्फ 15.60 दिन का लीव वेज दिखाया गया है, जबकि नियम के अनुसार 18 दिन का लीव वेज बनना चाहिए।
श्रमिकों का आरोप है कि हर महीने 26 दिन तक नियमित हाजिरी देने वाले मजदूरों के लीव वेज में भी कटौती कर दी गई है, जिससे श्रमिकों में काफी आक्रोश है।
अब इस पूरे मामले में एनसीएल जयंत परियोजना के जीएम, एसओपी और पर्सनल विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों और श्रम विभाग तक शिकायत करेंगे।
अब देखना होगा कि एनसीएल प्रबंधन मजदूरों को
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    Court reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सोनभद्र में आज विंध्याचल मंडल के मंडल आयुक्त राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय से पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सोनभद्र में आज विंध्याचल मंडल के मंडल आयुक्त राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय से पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।
साथ ही जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 04 वर्षीय गुमशुदा नाबालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करनें के संबंध में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की बाइट-👆🏾👆🏾*
    3
    *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 04 वर्षीय गुमशुदा नाबालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करनें के संबंध में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की बाइट-👆🏾👆🏾*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    17 hrs ago
  • बनारस का रामनगर किला #upbihar #TrendingNow #Sanjay vishvkarma #shonbhdra
    1
    बनारस का रामनगर किला #upbihar #TrendingNow #Sanjay vishvkarma #shonbhdra
    user_Sanjay mistre Vishvkarma
    Sanjay mistre Vishvkarma
    Amusement Centre घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    1
    Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र में विंध्याचल मंडल के आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने निर्माणाधीन राज्य कर कार्यालय और पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य कर भवन के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि जीएसटी भवन का निर्माण निर्धारित समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही राज्य कर कार्यालय तक जाने वाली सड़क को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस के पास बन रहे पर्यटन कार्यालय का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
    1
    सोनभद्र में विंध्याचल मंडल के आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने निर्माणाधीन राज्य कर कार्यालय और पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य कर भवन के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जीएसटी भवन का निर्माण निर्धारित समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही राज्य कर कार्यालय तक जाने वाली सड़क को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस के पास बन रहे पर्यटन कार्यालय का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    1
    Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.