हथना बुजुर्ग में फिर दिखा मगरमच्छ वन विभाग की कार्यवाही पर सवाल बार-बार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षित पकड़ने की मांग ब्रेकिंग न्यूज़ | सिरसा कलार। हथना बुजुर्ग गांव में एक बार फिर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ के लगातार नजर आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना के बाद भी वन विभाग की ओर से अब तक उसे पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। बार-बार मगरमच्छ दिखने के बाद भी कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वीडियो सोशल मिडिया मे वायरल रिपोर्ट,,,, जीवन यादव सैफई बुलेटिन जालौन 📲8400651460
हथना बुजुर्ग में फिर दिखा मगरमच्छ वन विभाग की कार्यवाही पर सवाल बार-बार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षित पकड़ने की मांग ब्रेकिंग न्यूज़ | सिरसा कलार। हथना बुजुर्ग गांव में एक बार फिर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ के लगातार नजर आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना के बाद भी वन विभाग की ओर से अब तक उसे पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। बार-बार मगरमच्छ दिखने के बाद भी कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वीडियो सोशल मिडिया मे वायरल रिपोर्ट,,,, जीवन यादव सैफई बुलेटिन जालौन 📲8400651460
- तेज रफ्तार बस खाई में पलटी,स्कूल-कोचिंग के बच्चों समेत 20 यात्री घायल,3 ग्वालियर रेफर ड्राइवर पर शराब के नशे में बस चलाने के आरोप। भिंड के लहार क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा मोड़ के पास एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दबोह से लहार की ओर आ रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। जिससे से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूल -कोचिंग के छात्र सहित करीब 20 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बस में मौजूद सवारियों के अनुसार बस में रोजाना की तरह स्कूल और कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और कई बुजुर्ग भी सवार थे, जो इस भयानक हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। बस में सफर कर रही सवारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बस का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था और वाहन को बेहद तेज गति से चला रहा था। नशे की हालत में ड्राइवर अचानक बस में ही नीचे गिर गया और उसका नियंत्रण स्टीयरिंग से हट गया,जिससे बस बेकाबू होकर सीधे खेतों में जा पलटी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर सिविल हॉस्पिटल लहार पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।3
- थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के उपरांत गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। अभी तक सभी विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था बनाए हुए है। स्थानीय नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों द्वारा भी पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के उपरांत गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। अभी तक सभी विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था बनाए हुए है। स्थानीय नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों द्वारा भी पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है4
- भिंड ब्रेकिंग भीषण सड़क हादसा ड्राइवर के शराब के नशे में होने के कारण जैतपुर मोड़ के पास खेत में पलटी बस स्कूल कोचिंग के बच्चों समेत 15 लोग घायल तीन लोग गंभीर रूप से घायल ग्वालियर के लिए किए गए लहार में भीषण सड़क हादसा ड्राइवर के शराब के नशे में होने के कारण जैतपुरा मोड़ के पास खेत में पलटी बस, स्कूल-कोचिंग के बच्चों समेत 15 लोग घायल; 3 गंभीर रूप से ग्वालियर रेफर एंकर लहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा मोड़ के पास एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दबोह से लहार की ओर आ रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी, जिससे बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बस में मौजूद सवारियों के अनुसार, इस बस में रोजाना की तरह स्कूल और कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और कई बुजुर्ग भी सवार थे, जो इस भयानक हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। बस में सफर कर रही सवारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बस का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था और वाहन को बेहद तेज गति से चला रहा था। नशे की हालत में ड्राइवर अचानक बस में ही नीचे गिर गया और उसका नियंत्रण स्टीयरिंग से छूट गया, जिससे बस बेकाबू होकर सीधे खेतों में जा पलटी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर सिविल हॉस्पिटल लहार पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2
- हथना बुजुर्ग में फिर दिखा मगरमच्छ वन विभाग की कार्यवाही पर सवाल बार-बार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षित पकड़ने की मांग ब्रेकिंग न्यूज़ | सिरसा कलार। हथना बुजुर्ग गांव में एक बार फिर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ के लगातार नजर आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना के बाद भी वन विभाग की ओर से अब तक उसे पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। बार-बार मगरमच्छ दिखने के बाद भी कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वीडियो सोशल मिडिया मे वायरल रिपोर्ट,,,, जीवन यादव सैफई बुलेटिन जालौन 📲84006514601
- *अनंत चतुर्दशी पर होमगंज समिति ने किया विशाल भंडारे का आयोजन गणपति की आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब* अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर होम गंज समिति की ओर से श्रद्धा और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोनू राठौर ने किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की और इसके बाद अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में भगवान श्री गणेश के प्रति विशेष आस्था और उत्साह दिखाई दिया। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित यह भंडारा धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सद्भाव का संदेश देता नजर आया। श्रद्धालुओं ने होम गंज समिति की ओर से किए गए आयोजन की सराहना की। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970643
- जसवंतनगर में स्वाद और मिठास की नई पहचान—‘ब्रिज मिठास’! हाईवे किनारे त्रिवेणी धर्मकांटा के पास शुरू हुआ है ब्रिज मिठास मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट एवं स्वीट शॉप। जसवंतनगर में स्वाद और मिठास की नई पहचान—‘ब्रिज मिठास’! हाईवे किनारे त्रिवेणी धर्मकांटा के पास शुरू हुआ है ब्रिज मिठास मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट एवं स्वीट शॉप। ब्रिज मिठास रेस्टोरेंट एंड स्वीट सोप संचालक अभिषेक गांगल्स ने बताया है कि उनके यहां मिलेंगी देसी घी, मावा और बंगाली मिठाइयां, साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन, स्पेशल कुल्हड़ चाय और पार्टी हॉल की सुविधा। ‘ब्रिज मिठास’ का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने किया। उन्होंने क्षेत्रवासियो से ब्रिज मिठास रेस्टोरेंट एंड स्वीट सोप पर आकर सेवा लेने की अपील की है। 📍 स्थान-जसवंतनगर से इटावा मार्ग , त्रिवेणी धर्मकांटा के पास, जसवंतनगर। ब्रिज मिठास—जायके की नई पहचान!1
- क्वारी नदी में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को भिंड क्षेत्र में गणेश उत्सव के समापन पर पंडालों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं का क्वारी नदी में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। सुबह करीब 9 बजे से श्रद्धालुओं ने पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन-पूजन कर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए क्वारी नदी ले जाया गया।विसर्जन के दौरान श्रद्धालु ढोल, डीजे और बैंड की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। भक्तों ने जयकारों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विसर्जन यात्रा में शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।1
- कुंवारी नदी में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, तीन लोगों के डूबने की खबरें ऊमरी थाना क्षेत्र के कनावर में कुंवारी नदी के पुल के नीचे गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। गणपति विसर्जन के लिए नदी में गए तीन लोगों के डूबने की सूचना है।बताया जा रहा है कि कनावर निवासी कृष्णा भदौरिया, अभिजीत भदौरिया और मदन भदौरिया नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।स्थानीय लोगों के अनुसार नदी किनारे करीब पांच जोड़ी चप्पलें मिली हैं, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि मौके पर तीन से अधिक लोग भी हो सकते हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार फिलहाल तीन लोगों के नाम ही सामने आए हैं।फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।1