Shuru
Apke Nagar Ki App…
लहराजोरी मोड़ में डीएस ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्कूटी सेल एंड सर्विस शोरूम का हुआ शुभारंभ। देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड अन्तर्गत लहराजोरी-मार्गोमुंडा मुख्य सड़क स्थित लहरजोरी मोड़ में मंगलवार को डीएस ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्कूटी सेल एंड सर्विस शोरूम प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत् उद्घाटन संचालक जावेद अख्तर की पुत्री नन्हीं बच्ची जरीन अख्तर ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के अवसर पर महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल सहित दर्जनों गणमान्य लोग, कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए।
Minhaj Akhtar
लहराजोरी मोड़ में डीएस ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्कूटी सेल एंड सर्विस शोरूम का हुआ शुभारंभ। देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड अन्तर्गत लहराजोरी-मार्गोमुंडा मुख्य सड़क स्थित लहरजोरी मोड़ में मंगलवार को डीएस ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्कूटी सेल एंड सर्विस शोरूम प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत् उद्घाटन संचालक जावेद अख्तर की पुत्री नन्हीं बच्ची जरीन अख्तर ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के अवसर पर महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल सहित दर्जनों गणमान्य लोग, कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए।
- Pornima royदेवघर, देवघर, झारखंडta a pra19 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- 47 वर्षों की परंपरा के साथ गणपति को दी भावुक विदाई कायस्थपाड़ा के राउतपाड़ा में विधि-विधान से पूजा के बाद निकली भव्य विसर्जन यात्रा, ढोल-ताशे के साथ राजा बांध पहुंचे श्रद्धालु। जामताड़ा। कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में गणेश चतुर्थी के सातवें दिन सोमवार को भगवान गणपति की प्रतिमा का भावुक माहौल में विसर्जन किया गया। पिछले 47 वर्षों से चली आ रही गणपति पूजा की परंपरा के तहत इस वर्ष भी मोहल्ले में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन से पूर्व मोहल्ले की महिलाओं ने भगवान गणपति को तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद ढोल-ताशे के साथ गणपति की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए स्थानीय राजा बांध पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में मोहल्ले के राउत परिवार के सदस्यों ने गणपति पूजा की शुरुआत की थी। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति महोत्सव का आयोजन किया। समिति के सदस्य प्रदीप राउत ने कहा कि कायस्थपाड़ा में पिछले 47 वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की जा रही है। यह परंपरा मोहल्ले के लोगों की आस्था और एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है। सातवें दिन पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं सहित मोहल्ले के लोगों ने भावुक मन से गणपति को विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे रास्ते श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। माहौल भक्तिमय बना रहा। मौके पर समिति के सदस्य प्रमोद राउत, राजा राउत, ब्रजेश राउत, जीतू, अंश, राज, विष्णु राउत, प्रीतम, करण राउत, विनय राउत, सोनू राउत, राजीव राउत, दिव्यज्योति सरकार, रोहित बाउरी, राहुल कुमार, बजरंगी, देव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।1
- निरसा: सासनबेड़िया में उप-स्वास्थ्य केंद्र के छत की ढलाई शुरू निरसा विधानसभा की सासनबेड़िया पंचायत में 90 दिन पहले जिला परिषद फंड से शिलान्यास हुए उप-स्वास्थ्य केंद्र का भवन तेजी से तैयार हो रहा है। आज जिला परिषद सदस्य पिंटू सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पहली मंजिल की ढलाई का कार्य शुरू कराया।5
- भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गूंजा गोलियों का शोर, महिला समेत दो को मारी गोली 7 खोखा बरामद, वारदात के बाद फरार हुए अपराधी—CCTV से खुलेगा राज?1
- धनबाद । कतरास थाना अंतर्गत छाता बाद में हो रही भू धसान एवं कतरास में ई ब्लॉकिंग को लेकर रविवार को सैकड़ो युवाओं ने सड़क पर आकर धनबाद के सी एम डी का पुतला फूंका साथी उन्होंने नाराजगी जाहिर की आपको बताते चले की कतरास एवं बाघमारा क्षेत्र में रह रह कर हो रही भू धसान को लेकर 3 महीने में तीन बार शिजूआ मोड में एक बार सिलेक्टर गोविंदपुर में एक बार इसके अलावा टंडाबाड़ी बस्ती में भी दो बार भू धसान हो चुकी है जिससे कतरास के लोगों में भय का माहौल है इसको लेकर एक माह पूर्व कतरास एवं छातावाद के लोगों ने ईस्ट कतरास स्थित डेको आउटसोर्सिंग के गेट के समक्ष लगभग ग्यारह बारह दिन अनिश्चितकालीन धरना दिए जिसमें झारखंड के कई मंत्री भी पहुंचे सीएमडी के साथ मंत्रियों की वार्ता भी हुई लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आने के कारण लोगों ने आक्रोश में रविवार को धनबाद के सीएमडी का पुतला दहन किया एवं बीसीसीएल के प्रति जोर-जोर से नारे लगाए कुछ युवाओं का इस पर क्या कुछ कहना है आईए जानते हैं इस खबर में1
- धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान समेत तीन घायल धनबाद के भूली मोड़ इलाके में सोमवार को दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान को निशाना बनाया, जो मौके पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस घटना में शानू खान के बांह में गोली लगी है, जबकि नामक युवक एवं सद्दाम एक महिला इस गोलीबारी में घायल हो गए। सभी घायलों को अशर्फी अस्पताल में ईलाज हेतु भेजा गया है। मौके से 8 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बैंक मोड़, भूली थाना और फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। 1
- जामताड़ा:नारी शक्ति संगठन के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, दीप प्रज्वलित कर हुई स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत। जामताड़ा में नारी शक्ति संगठन ने अपना 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला मुख्यालय स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। इस दौरान महिलाओं ने संगठन के उद्देश्यों और पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया।1
- -------------------------------- बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल - बोधगया में भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली पर आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत हुआ प्रतिनिधिमंडल - राजगीर और नालंदा के पर्यटन स्थलों का भी करेंगे भ्रमण - पटना में पर्यटन हितधारकों के साथ भी होगी बैठक **पटना, 20 सितंबर 2026।* बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित *फैम टूर ऑफ लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट* के अंतर्गत बिहार भ्रमण को थाईलैंड से आए 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बोधगया स्थित विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। पवित्र बौद्ध परिपथ की यात्रा पर आए प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि मंदिर में प्रार्थना कर भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए विश्व का प्रमुख तीर्थस्थल और आध्यात्मिक केंद्र है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उस पवित्र स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त की, जहां भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। सदियों से चली आ रही श्रद्धा, शांति और करुणा की अनुभूति ने थाई अतिथियों को गहराई से प्रभावित किया। श्री उदयन मिश्रा, विशेष सचिव सह पर्यटन निदेशक ने बताया कि राज्य में बौद्ध परिपथ से जुड़े स्थलों के विकास, प्रचार-प्रसार और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। थाईलैंड से आए प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा बिहार की बौद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने तथा भारत-थाईलैंड के पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई गति देने में सहायक होगा। इस अवसर पर थाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि बोधगया की यात्रा उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली पर उपस्थित होना उनके लिए आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण रहा। महाबोधि मंदिर परिसर की शांति और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें विशेष रूप से आकर्षित किया। प्रतिनिधिमंडल ने बोधगया में डूंगरेश्वरी पहाड़ी, सुजाता मंदिर और सुजाता स्तूप का भी भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने थाई मंदिर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय तथा 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा का अवलोकन किया। बिहार पर्यटन विभाग द्वारा तैयार कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के बौद्ध, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को परिचित कराना है। यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल को बिहार की समृद्ध विरासत, स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य से भी अवगत कराया जा रहा है। थाई प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा भारत और थाईलैंड के बीच साझा बौद्ध विरासत तथा सदियों पुराने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बोधगया से प्रारंभ हुई यह यात्रा राजगीर, नालंदा, वैशाली और पटना के प्रमुख पर्यटन एवं विरासत स्थलों तक जारी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बोधगया के बाद 21 सितम्बर को गेहलौर में दशरथ मांझी स्मारक, राजगीर नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज का भ्रमण किया जाएगा। इसके उपरांत नालंदा में विश्व धरोहर स्थल प्राचीन नालंदा महाविहार तथा राजगीर में विश्व शांति स्तूप, वेणुवन और अन्य प्रमुख स्थलों का अवलोकन प्रस्तावित है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल वैशाली में relic stupa, विश्व शांति स्तूप और कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ का भ्रमण करेगा। यात्रा के अंतिम चरण में पटना में स्थानीय पर्यटन हितधारकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।4
- जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार1
- जमुई की बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना ने मन को व्यथित कर दिया है। बिहार में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसी घटनाएँ बेहद चिंताजनक हैं। मेरे जन्म एवं कर्मक्षेत्र जमुई की इस बेटी के साथ हुई घटना के बारे में सुनने के बाद से मेरा मन बेहद व्यथित है। मैं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं बिहार पुलिस से आग्रह करती हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए और घटना में शामिल प्रत्येक दोषी के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़िता एवं उसके परिवार को हरसंभव न्याय एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए। बहन-बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। न्याय मिले — दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। श्रीमती अर्चना रविदास पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, जमुई (राजद) राष्ट्रीय संयोजक – रविदास अधिकार मंच, बिहार1