सात दिन में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरीं तो होगा अनिश्चितकालीन धरना फतेहाबाद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सात दिन के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाओं में प्रभावी सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण पीएचसी पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि पीएचसी पर एमओ की उपस्थिति सकारात्मक कदम है, लेकिन सिर्फ चिकित्सक की मौजूदगी से समस्या का समाधान नहीं होगा। अस्पताल में स्वीकृत पदों के अनुरूप स्टाफ, पर्याप्त दवाएं, जांच सुविधाएं, उपकरण, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पंचायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम अंतिम ज्ञापन एमओआईसी के माध्यम से सौंपा गया। ग्रामीणों ने पूर्व में चिकित्सक की अनुपस्थिति की निष्पक्ष जांच और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीएचसी भवन की खराब स्थिति को देखते हुए निर्माण, मरम्मत में खर्च धन और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए है। पंचायत में वीरभान सिंह, बीरी सिंह, श्रीचंद वर्मा, श्यामवीर वर्मा, रोहित प्रताप, प्रधान दिमान सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सात दिन में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरीं तो होगा अनिश्चितकालीन धरना फतेहाबाद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सात दिन के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाओं में प्रभावी सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण पीएचसी पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि पीएचसी पर एमओ की उपस्थिति सकारात्मक कदम है, लेकिन सिर्फ चिकित्सक की मौजूदगी से समस्या का समाधान नहीं होगा। अस्पताल में स्वीकृत पदों के अनुरूप स्टाफ, पर्याप्त दवाएं, जांच सुविधाएं, उपकरण, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पंचायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम अंतिम ज्ञापन एमओआईसी के माध्यम से सौंपा गया। ग्रामीणों ने पूर्व में चिकित्सक की अनुपस्थिति की निष्पक्ष जांच और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीएचसी भवन की खराब स्थिति को देखते हुए निर्माण, मरम्मत में खर्च धन और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए है। पंचायत में वीरभान सिंह, बीरी सिंह, श्रीचंद वर्मा, श्यामवीर वर्मा, रोहित प्रताप, प्रधान दिमान सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- ओएसआर पोर्टल व राजस्व संकलन की दी जानकारी फतेहाबाद : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सोमवार को विकास खंड कार्यालय सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय अनावासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ओएसआर (स्वयं के स्रोत से राजस्व) पोर्टल तथा ग्राम पंचायतों में राजस्व संकलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर नीलम और ममता ने प्रशिक्षण के दौरान ओएसआर पोर्टल के उपयोग, ऑनलाइन प्रक्रिया और ग्राम पंचायतों के स्वयं के स्रोतों से राजस्व जुटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत स्तर पर राजस्व संकलन को प्रभावी बनाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने ग्राम पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता और डिजिटल प्रक्रियाओं के प्रभावी इस्तेमाल की आवश्यकता बताई। एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह ने पंचायत सचिवों और सहायकों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का उपयोग अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायक मौजूद रहे।1
- रविदास जयंती कार्यक्रम में मंच से बोलने का मौका न मिलने पर भड़के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा फतेहाबाद । फतेहाबाद क्षेत्र के मीठपुरा गांव में आयोजित भाजपा के रविदास जयंती कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधन का मौका नहीं मिलने को लेकर भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की नाराजगी सामने आई। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंडल अध्यक्ष से अपनी नाराजगी जाहिर की। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा की ओर से गांव-गांव संत रविदास जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मीठपुरा गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा के अलावा पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान विधायक को मंच से संबोधन का अवसर नहीं मिला। इससे नाराज विधायक ने मंडल अध्यक्ष से सवाल-जवाब करते हुए अपनी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या?” विधायक की नाराजगी के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी कुछ देर के लिए मामला चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक भी मौजूद थे। ऐसे में मंच पर संबोधन को लेकर सामने आए घटनाक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी। हालांकि, सामने आए घटनाक्रम में विधायक की नाराजगी की वजह मंच से बोलने का अवसर नहीं मिलना ही बताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान किसी बड़े विवाद या अन्य कारण की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच विधायक की नाराजगी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग वीडियो को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं और कार्यक्रम के मंच संचालन को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से रविदास जयंती के जरिए गांव-गांव तक पहुंच बनाने और सामाजिक संपर्क मजबूत करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान के बीच मीठपुरा गांव में मंच से संबोधन को लेकर सामने आया यह घटनाक्रम अब चर्चा का विषय बन गया है।1
- सूफी शाह दरगाह के लिए स्थायी कमेटी की मांग, जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन सूफी शाह दरगाह के लिए स्थायी कमेटी की मांग | जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन | MTF NEWS | Firozabad | India1
- 81 लाख की सड़क का हुआ भूमि पूजन, वेस्ट टू वंडर पार्क तक सफर होगा आसान ।1
- उपखंड अधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली, उपखंड कार्यालय से शुरू होकर टाउन चौकी तक गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को राजाखेड़ा में विशाल *तिरंगा रैली* का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत उपखंड कार्यालय से हुई और टाउन चौकी पर समापन हुआ। रैली की अगुवाई SDM *सुशीला मीणा सुबह 9 बजे उपखंड कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में स्कूली बच्चे, एनसी कैडेट, व्यापारी संघ, वार्ड पार्षद और आमजन शामिल हुए। उपखंड कार्यालय से मुख्य बाजार ,गांधी चौक राम खिलाड़ी चौराहा, टाउन चौकी टाउन चौकी पर पहुंचकर सभी ने राष्ट्रगान गाया और शहीदों को नमन किया। SDM सुशीला मीणा ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जगाना है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर नागरिक 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाए।" EO दीप्ति देव ने कहा, "नगर पालिका की ओर से तिरंगा वितरण और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। युवा देश के लिए आगे आएं। व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा, "हम सभी व्यापारी 15 अगस्त तक अपनी दुकानों पर तिरंगा लगाएंगे।"इस मौके पर jen दयाल सिंह, विजय सिंह मनोज, सद्दाम , संजय कुमार याद मौजूद रहे उपखंड अधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली, उपखंड कार्यालय से शुरू होकर टाउन चौकी तक गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को राजाखेड़ा में विशाल *तिरंगा रैली* का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत उपखंड कार्यालय से हुई और टाउन चौकी पर समापन हुआ। रैली की अगुवाई SDM *सुशीला मीणा सुबह 9 बजे उपखंड कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में स्कूली बच्चे, एनसी कैडेट, व्यापारी संघ, वार्ड पार्षद और आमजन शामिल हुए। उपखंड कार्यालय से मुख्य बाजार ,गांधी चौक राम खिलाड़ी चौराहा, टाउन चौकी टाउन चौकी पर पहुंचकर सभी ने राष्ट्रगान गाया और शहीदों को नमन किया। SDM सुशीला मीणा ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जगाना है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर नागरिक 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाए।" EO दीप्ति देव ने कहा, "नगर पालिका की ओर से तिरंगा वितरण और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। युवा देश के लिए आगे आएं। व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा, "हम सभी व्यापारी 15 अगस्त तक अपनी दुकानों पर तिरंगा लगाएंगे।"इस मौके पर jen दयाल सिंह, विजय सिंह मनोज, सद्दाम , संजय कुमार याद मौजूद रहे1
- सात दिन में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरीं तो होगा अनिश्चितकालीन धरना फतेहाबाद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सात दिन के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाओं में प्रभावी सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण पीएचसी पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि पीएचसी पर एमओ की उपस्थिति सकारात्मक कदम है, लेकिन सिर्फ चिकित्सक की मौजूदगी से समस्या का समाधान नहीं होगा। अस्पताल में स्वीकृत पदों के अनुरूप स्टाफ, पर्याप्त दवाएं, जांच सुविधाएं, उपकरण, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पंचायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम अंतिम ज्ञापन एमओआईसी के माध्यम से सौंपा गया। ग्रामीणों ने पूर्व में चिकित्सक की अनुपस्थिति की निष्पक्ष जांच और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीएचसी भवन की खराब स्थिति को देखते हुए निर्माण, मरम्मत में खर्च धन और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए है। पंचायत में वीरभान सिंह, बीरी सिंह, श्रीचंद वर्मा, श्यामवीर वर्मा, रोहित प्रताप, प्रधान दिमान सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! नौकरी के नाम पर 2,500 लोगों से ठगी! करीब ₹2 करोड़ की ठगी का आरोप, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 2 युवतियों समेत 4 गिरफ्तार... आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना ताजगंज, साइबर/सर्विलांस सेल, साइबर सेल, साइबर ऑपरेशन काउंटर इंटेलिजेंस टीम और थाना साइबर क्राइम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर कंपनी के नाम से विज्ञापन तैयार कर Security Guard और Security Supervisor समेत विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अलग-अलग चरणों में रकम जमा करने के लिए कहा जाता था। 💰 2,500 लोगों से करीब ₹2 करोड़ की ठगी का आरोप पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने कथित तौर पर करीब 2,500 लोगों को नौकरी का झांसा देकर लगभग ₹2 करोड़ तक की ठगी की है। आरोपी ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों और Merchant QR Code के माध्यम से प्राप्त करते थे।1