मधुमक्खियों के हमले में बच्चों की जान बचाते हुए जान गंवाने वाली कंचन बाई को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर मेघवाल समाज ने उपखण्ड कार्यलय में सौपा ज्ञापन मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र के रानपुर में मधुमक्खियों के हमले के दौरान 20 स्कूली बच्चों की जान बचाते हुए जान गंवाने वाली कंचन बाई को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय मेघवाल विकास समिति ने रामगंजमंडी में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाजजनों ने उपखण्ड कार्यलय में ज्ञापन सौंपा। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कंचन बाई ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को सुरक्षित बचाया। ऐसे साहसिक कार्य को देखते हुए उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि कंचन बाई के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने सरकार से मानवीय आधार पर त्वरित निर्णय लेने की अपील की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

- रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 68 हजार 850 रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत के मादक पदार्थ जब्त कर तीन आरोपियों को पायली रोड़ से गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार टीम ने 11 दशमलव छ चार ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए तथा 13 दशमलव तीन सात ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अरबाज उर्फ कडवा, इनायत उर्फ बिट्टू और आफताफ उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई आहू नदी के रास्ते पायली रोड स्थित तेजाजी के स्थान के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े तीन युवकों की तलाशी के दौरान की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।1
- गरोठ से बोलिया जाने वाले रोड पर बना रहे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में लापरवाही देखने को मिल रही है चालू रेल लाइन के दौरान राहगीर खड़े हैं एवं निर्माण कार्य जारी है1
- Post by Ramprasad dhangar1
- शामगढ.. महाशिव रात्रि के पाव पर्व पर श्री शिव हनुमान मंदिर बस स्टैड स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव के अलौकिक, अनुपम श्रंगार किया गया...1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- मुंबई मेट्रो के निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा: 1 की मौत, 3 घायल, घटना दो दिन पहले की...1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- फिल्मी स्टाइल में नाकाबंदी तोड़ भागी कार -पुलिस को पीछा कर पकड़ने में मिली कामयाबी कोटा। कोटा जिले की मोड़क स्टेशन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सफल कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया है। थानाधिकारी सज्जन कुमार के अनुसार कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटवाड़ा मोड़ के पास पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार ने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे रोककर गहन तलाशी ली। तलाशी में कार से 14 किलो अवैध साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने संजू सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी पातड़ा, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत हुई कार्रवाई थानाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत की गई, जिसका उद्देश्य राजमार्गों पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर तस्करों में खलबली मची हुई है।1
- कोटा जेईई-मेन जनवरी सेशन में कोटा का दबदबा: 12 में से 7 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल, कबीर छिल्लर ने बनाए 300 में 300 अंक1