पति-पत्नी विवाद में पति ने किया संदिग्ध पदार्थ का सेवन, कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा पति-पत्नी विवाद में पति ने किया संदिग्ध पदार्थ का सेवन, कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा ठाकुरद्वारा कोतवाली परिसर में गुरुवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद को लेकर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर निवासी विकास पुत्र विक्रम सिंह की पत्नी रानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी सिलसिले में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान ही पति विकास ने संदिग्ध पदार्थ का सेवन कर लिया, वह पुलिस की गाड़ी के नीचे घुस गया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और और अधिक तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और मामला हाथापाई तक पहुंचने की स्थिति बन गई। कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों को अलग-अलग बैठाकर समझाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि विकास ने यह तीसरी शादी आजमगढ़ निवासी रानी से की है। इन दोनों के बीच विवाद हो जाने पर पत्नी ने कप्तान साहब से शिकायत की थी इसके निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था लेकिन विकास ने वाशिंग पाउडर का सेवन कर लिया और जहरीले पदार्थ का सेवन करने का ड्रामा शुरू कर दिया। रानी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करा कर केवल उसे फटकार लगवा कर पति के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है। उसके तहरीर ना देने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
पति-पत्नी विवाद में पति ने किया संदिग्ध पदार्थ का सेवन, कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा पति-पत्नी विवाद में पति ने किया संदिग्ध पदार्थ का सेवन, कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा ठाकुरद्वारा कोतवाली परिसर में गुरुवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद को लेकर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर निवासी विकास पुत्र विक्रम सिंह की पत्नी रानी ने
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी सिलसिले में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान ही पति विकास ने संदिग्ध पदार्थ का सेवन कर लिया, वह पुलिस की गाड़ी के नीचे घुस गया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला और उपचार के
लिए अस्पताल भिजवाया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और और अधिक तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और मामला हाथापाई तक पहुंचने की स्थिति बन गई। कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों को अलग-अलग बैठाकर समझाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि विकास ने यह तीसरी शादी आजमगढ़ निवासी रानी से
की है। इन दोनों के बीच विवाद हो जाने पर पत्नी ने कप्तान साहब से शिकायत की थी इसके निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था लेकिन विकास ने वाशिंग पाउडर का सेवन कर लिया और जहरीले पदार्थ का सेवन करने का ड्रामा शुरू कर दिया। रानी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करा कर केवल उसे फटकार लगवा कर पति के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है। उसके तहरीर ना देने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
- धामपुर में माता रानी का जागरण..1
- Post by नीरज कुमार3
- अशोक खरात कौन है..? 👇 अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ हाल में गंभीर आरोप सामने आए हैं 🚨 🔎 मुख्य बातें • खुद को ज्योतिषी/स्पिरिचुअल गाइड और कभी-कभी “कैप्टन” बताकर पहचान बनाई 🔮 • लोगों को पूजा-पाठ, उपाय और भविष्य बताने के नाम पर अपने पास बुलाता था • आरोप है कि इसी बहाने महिलाओं को फंसाकर उनका शोषण किया गया ⚠️ ⚖️ आरोप और कार्रवाई • नासिक पुलिस द्वारा बलात्कार/यौन शोषण जैसे आरोपों में गिरफ्तारी की खबरें • कई वीडियो और रिकॉर्डिंग सामने आने की बात कही जा रही है 📱 • कुछ मामलों में ब्लैकमेलिंग और हिडन कैमरा के इस्तेमाल के आरोप भी लगे हैं 🧠 बड़ा मुद्दा यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि 👉 अंधविश्वास और भरोसे के गलत इस्तेमाल का उदाहरण बन गया है। #AshokKharat #Nasik #Viral #Identify #Breaking1
- रामपुर निवासी वर्क फाउंडेशन के चेयरमैन सैयद अब्दुल्ला तारिक अल्लामा साहब ने बताया...राम मंदिर निर्माण के बाद कितना बढ़े हम राम राज्य की तरफ ? क्या रैलियों में राम ध्वज लहराने से राम राज्य आ जाएगा ? क्या राम राज्य की कल्पना सिर्फ भारत तक ही सीमित रहना चाहिए ? इन सवालों के जानिए बुद्धिजीवियों से राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by वसीम खान संपादक1
- इस मेले के अंदर जलपरी और जलपरा कोई इंडिया का नहीं इंडोनेशिया के विदेश के जलपरी हैं यह तो खाना रामपुर में लगाया गया है पहली बार रामपुर में जलपरी आई है जो 5:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक जलपरी पानी में अपना खेल दिखाती है ए सुनते हैं ओनर रोहित गुप्ता की मुंह जुबानी4
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- मुरादाबाद कोतवाली का हाई वोल्टेज ड्रामा पति-पत्नी का झगड़ा अचानक बड़ा रूप ले लिया बहस के बीच विकास ने गुस्से में संदिग्ध पदार्थ खा लिया मौके पर पुलिस ने तुरंत उसे संभाला और अस्पताल भेजा दोनों परिवार के लोग पहुंचे, माहौल हुआ और ज्यादा तनावपूर्ण पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले की जांच शुरू कर दी1
- मुरादाबाद: रामनवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राजकीय इंटर कॉलेज से निकली भव्य शोभायात्रा1