logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन रीवा। 'मुर्दे’ को जिंदा करने वाली चूक पर बवाल, S.G.M.H. में NSUI का हंगामा, पुलिस से झड़प। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 66 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों को शव सुपुर्दगी की पर्ची तक थमा दी गई, लेकिन शव वाहन में रखते समय बुजुर्ग के जिंदा होने का खुलासा हुआ। घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर करीब चार घंटे तक धरना दिया। इस दौरान अस्पताल के अंदर जाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और हल्की झड़प भी हुई। एनएसयूआई की मांग है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हो, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान अमहिया और चोरहटा थाना पुलिस के साथ सीएसपी ऋतु उपाध्याय मौके पर मौजूद रहीं। एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आंदोलन दबाने के लिए कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ डीन के इस्तीफे की मांग को लेकर फिर धरना दिया जाएगा। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं में सुधार और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति का आश्वासन दिया है। एक तरफ मरीज को ‘मृत’ घोषित करने की चूक, दूसरी तरफ अस्पताल के गेट पर विरोध और पुलिस से टकराव, अब NSUI ने डीन के इस्तीफे तक आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। संजय गांधी अस्पताल में लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब नजर जांच और कार्रवाई पर है- क्या जिम्मेदारी तय होगी या फिर एक और मामला फाइलों में दब जाएगा?

45 min ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
45 min ago

लोकेशन रीवा। 'मुर्दे’ को जिंदा करने वाली चूक पर बवाल, S.G.M.H. में NSUI का हंगामा, पुलिस से झड़प। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 66 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों को शव सुपुर्दगी की पर्ची तक थमा दी गई, लेकिन शव वाहन में रखते समय बुजुर्ग के जिंदा होने का खुलासा हुआ। घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर करीब चार घंटे तक धरना दिया। इस दौरान अस्पताल के अंदर जाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और हल्की झड़प भी हुई। एनएसयूआई की मांग है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हो, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान अमहिया और चोरहटा थाना पुलिस के साथ सीएसपी ऋतु उपाध्याय मौके पर मौजूद रहीं। एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आंदोलन दबाने के लिए कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ डीन के इस्तीफे की मांग को लेकर फिर धरना दिया जाएगा। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं में सुधार और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति का आश्वासन दिया है। एक तरफ मरीज को ‘मृत’ घोषित करने की चूक, दूसरी तरफ अस्पताल के गेट पर विरोध और पुलिस से टकराव, अब NSUI ने डीन के इस्तीफे तक आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। संजय गांधी अस्पताल में लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब नजर जांच और कार्रवाई पर है- क्या जिम्मेदारी तय होगी या फिर एक और मामला फाइलों में दब जाएगा?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन रीवा। 'मुर्दे’ को जिंदा करने वाली चूक पर बवाल, S.G.M.H. में NSUI का हंगामा, पुलिस से झड़प। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 66 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों को शव सुपुर्दगी की पर्ची तक थमा दी गई, लेकिन शव वाहन में रखते समय बुजुर्ग के जिंदा होने का खुलासा हुआ। घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर करीब चार घंटे तक धरना दिया। इस दौरान अस्पताल के अंदर जाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और हल्की झड़प भी हुई। एनएसयूआई की मांग है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हो, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान अमहिया और चोरहटा थाना पुलिस के साथ सीएसपी ऋतु उपाध्याय मौके पर मौजूद रहीं। एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आंदोलन दबाने के लिए कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ डीन के इस्तीफे की मांग को लेकर फिर धरना दिया जाएगा। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं में सुधार और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति का आश्वासन दिया है। एक तरफ मरीज को ‘मृत’ घोषित करने की चूक, दूसरी तरफ अस्पताल के गेट पर विरोध और पुलिस से टकराव, अब NSUI ने डीन के इस्तीफे तक आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। संजय गांधी अस्पताल में लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब नजर जांच और कार्रवाई पर है- क्या जिम्मेदारी तय होगी या फिर एक और मामला फाइलों में दब जाएगा?
    1
    लोकेशन रीवा।

'मुर्दे’ को जिंदा करने वाली चूक पर बवाल, S.G.M.H. में NSUI का हंगामा, पुलिस से झड़प।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 66 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों को शव सुपुर्दगी की पर्ची तक थमा दी गई, लेकिन शव वाहन में रखते समय बुजुर्ग के जिंदा होने का खुलासा हुआ। घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर करीब चार घंटे तक धरना दिया। इस दौरान अस्पताल के अंदर जाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और हल्की झड़प भी हुई। एनएसयूआई की मांग है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हो, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान अमहिया और चोरहटा थाना पुलिस के साथ सीएसपी ऋतु उपाध्याय मौके पर मौजूद रहीं। एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आंदोलन दबाने के लिए कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ डीन के इस्तीफे की मांग को लेकर फिर धरना दिया जाएगा। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं में सुधार और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति का आश्वासन दिया है। एक तरफ मरीज को ‘मृत’ घोषित करने की चूक, दूसरी तरफ अस्पताल के गेट पर विरोध और पुलिस से टकराव, अब NSUI ने डीन के इस्तीफे तक आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। संजय गांधी अस्पताल में लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब नजर जांच और कार्रवाई पर है- क्या जिम्मेदारी तय होगी या फिर एक और मामला फाइलों में दब जाएगा?
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • . .
    1
    .

























































.
    user_Bharat India 3.0
    Bharat India 3.0
    City Star सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 6 सितम्बर 2026
    1
    मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 6 सितम्बर 2026
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे पूरे विंध्य को आयुषी पर गर्व : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा की बेटी आयुषी वर्मा का सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर किया गया सम्मान रीवा। सिंधु भवन रीवा में सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रीवा और पूरे विंध्य अंचल का नाम रोशन करने वाली आयुषी वर्मा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा आयुषी के माता-पिता एवं परिजनों की उपस्थिति में आयुषी वर्मा को सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित किया। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आयुषी वर्मा की यह सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे रीवा और विंध्य अंचल के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि विंध्य की माटी से अनेक सपूतों ने सेना के सर्वोच्च शिखरों तक पहुँचकर देश की सेवा की है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी जैसे महान सैन्य नायकों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आयुषी ने भी उसी महान परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कठोर निर्णयों से भारतीय सेना को फ्री-हैंड मिला है, जिससे हमारे सैनिकों का हौसला अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद असम में पदस्थापित होने जा रही लेफ्टिनेंट आयुषी वर्मा के लिए उन्होंने भगवान महामृत्युंजय से प्रार्थना की कि आयुषी सैन्य सेवा में सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएं और रीवा का नाम सदैव रोशन करें। गौरतलब है कि आयुषी वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 24 हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने टेक्निकल शाखा में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर रीवा और पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आयुषी ने अपनी स्कूली शिक्षा रीवा के एक निजी कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की, जहाँ उनके पिता शिक्षक हैं। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सेना में जाकर देश की सेवा करनी है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर आयुषी वर्मा ने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
    1
    ब्यूरो चीफ रीवा 
अभिषेक पांडे
पूरे विंध्य को आयुषी पर गर्व : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा की बेटी आयुषी वर्मा का सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर किया गया सम्मान

रीवा। सिंधु भवन रीवा में सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रीवा और पूरे विंध्य अंचल का नाम रोशन करने वाली आयुषी वर्मा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा आयुषी के माता-पिता एवं परिजनों की उपस्थिति में आयुषी वर्मा को सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आयुषी वर्मा की यह सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे रीवा और विंध्य अंचल के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि विंध्य की माटी से अनेक सपूतों ने सेना के सर्वोच्च शिखरों तक पहुँचकर देश की सेवा की है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी जैसे महान सैन्य नायकों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आयुषी ने भी उसी महान परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कठोर निर्णयों से भारतीय सेना को फ्री-हैंड मिला है, जिससे हमारे सैनिकों का हौसला अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद असम में पदस्थापित होने जा रही लेफ्टिनेंट आयुषी वर्मा के लिए उन्होंने भगवान महामृत्युंजय से प्रार्थना की कि आयुषी सैन्य सेवा में सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएं और रीवा का नाम सदैव रोशन करें।

गौरतलब है कि आयुषी वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 24 हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने टेक्निकल शाखा में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर रीवा और पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आयुषी ने अपनी स्कूली शिक्षा रीवा के एक निजी कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की, जहाँ उनके पिता शिक्षक हैं। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सेना में जाकर देश की सेवा करनी है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर आयुषी वर्मा ने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ✍️✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️✍️* रीवा से बड़ी खबर मृतका कल्पना मिश्रा के चाचा धर्मेंद्र का बड़ा बयान मेरी भतीजी की मौत पर कांग्रेस और अन्य पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं।ये नेता मंच का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं 2 दिन तक कोई नहीं दिखा।हम साधारण परिवार से हैं हमारी न्याय की लड़ाई को बदनाम कर दिया है, जिससे कई परिवार के लोग आहत होकर अलग हो गए घटना का राजनीतिकरण बंद करें और शासन को निष्पक्ष जांच का समय दें।* ✍️✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️✍️* रीवा से बड़ी खबर मृतका कल्पना मिश्रा के चाचा धर्मेंद्र का बड़ा बयान मेरी भतीजी की मौत पर कांग्रेस और अन्य पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं।ये नेता मंच का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं 2 दिन तक कोई नहीं दिखा।हम साधारण परिवार से हैं हमारी न्याय की लड़ाई को बदनाम कर दिया है, जिससे कई परिवार के लोग आहत होकर अलग हो गए घटना का राजनीतिकरण बंद करें और शासन को निष्पक्ष जांच का समय दें।*
    1
    ✍️✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️✍️* रीवा से बड़ी खबर                                        मृतका कल्पना मिश्रा के चाचा धर्मेंद्र का बड़ा बयान मेरी भतीजी की मौत पर कांग्रेस और अन्य पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं।ये नेता मंच का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं 2 दिन तक कोई नहीं दिखा।हम साधारण परिवार से हैं हमारी न्याय की लड़ाई को बदनाम कर दिया है, जिससे कई परिवार के लोग आहत होकर अलग हो गए घटना का राजनीतिकरण बंद करें और शासन को निष्पक्ष जांच का समय दें।*
✍️✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️✍️* रीवा से बड़ी खबर                                        मृतका कल्पना मिश्रा के चाचा धर्मेंद्र का बड़ा बयान मेरी भतीजी की मौत पर कांग्रेस और अन्य पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं।ये नेता मंच का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं 2 दिन तक कोई नहीं दिखा।हम साधारण परिवार से हैं हमारी न्याय की लड़ाई को बदनाम कर दिया है, जिससे कई परिवार के लोग आहत होकर अलग हो गए घटना का राजनीतिकरण बंद करें और शासन को निष्पक्ष जांच का समय दें।*
    user_JOURNALIST RIPPU PANDEY
    JOURNALIST RIPPU PANDEY
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यहां कि मैं रूम निकल गई है और यह पानी भर गया है ग्राम बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना नहीं मिला है गरीबों लाभ नहीं मिल रहा
    1
    यहां कि मैं रूम निकल गई है और यह पानी भर गया है
ग्राम बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना नहीं मिला है गरीबों लाभ नहीं मिल रहा
    user_Pradhan Kumar
    Pradhan Kumar
    Taxi Driver रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रीवा गिरिजा गुप्ता जिंदा व्यक्ति निवासी सीधी उम्र 80 को संजय गांधी अस्पताल के डाक्टरों ने किया मृत घोषित इस मुद्दे पर डीन का इस्तीफा मांगने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय साथियों समेत अस्पताल में धरने पर धरने से अस्पताल में हड़कंप रीवा गिरिजा गुप्ता जिंदा व्यक्ति निवासी सीधी उम्र 80 को संजय गांधी अस्पताल के डाक्टरों ने किया मृत घोषित इस मुद्दे पर डीन का इस्तीफा मांगने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय साथियों समेत अस्पताल में धरने पर धरने से अस्पताल में हड़कंप
    1
    रीवा गिरिजा गुप्ता जिंदा व्यक्ति निवासी सीधी उम्र 80 को संजय गांधी अस्पताल के डाक्टरों ने किया मृत घोषित इस मुद्दे पर डीन का इस्तीफा मांगने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय साथियों समेत अस्पताल में धरने पर धरने से अस्पताल में हड़कंप
रीवा गिरिजा गुप्ता जिंदा व्यक्ति निवासी सीधी उम्र 80 को संजय गांधी अस्पताल के डाक्टरों ने किया मृत घोषित इस मुद्दे पर डीन का इस्तीफा मांगने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय साथियों समेत अस्पताल में धरने पर धरने से अस्पताल में हड़कंप
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। जच्चा-बच्चा मौत मामला, चौथे दिन विधायक अभय मिश्रा धरना स्थल पर, कल से उग्र आंदोलन की चेतावनी। रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सिरमौर चौक पर पीड़ित परिवार का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर सेमरिया विधायक अभय मिश्रा समेत जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को समर्थन दिया। विधायक ने दो टूक कहा, न्याय नहीं मिला तो कल से आंदोलन उग्र होगा। पीड़ित परिवार की मांग है कि जच्चा-बच्चा की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए और अस्पताल डीन को भी पद से हटाकर कार्रवाई की जाए। मामले में दो डॉक्टर और दो नर्स निलंबित हो चुके हैं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया है। वहीं हाईलेवल कमेटी और कलेक्टर स्तर से जांच जारी है। धरने के तीसरे दिन डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति, मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, लेकिन धरना समाप्त नहीं हो सका। अब चौथे दिन सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी और जनपद सदस्य कुंजबिहारी तिवारी ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। चार दिन से सड़क पर न्याय की गुहार… डिप्टी सीएम मिले, जांच के आदेश हुए, लेकिन पीड़ित परिवार की एक ही मांग- जिम्मेदारों पर FIR। अब विधायक ने भी चेताया, न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा उग्र। अब देखना होगा कि जांच और कार्रवाई के बावजूद जारी यह धरना कब समाप्त होता है, या फिर कल से यह विरोध आंदोलन नए और उग्र रूप में सामने आता है।
    1
    लोकेशन रीवा।

जच्चा-बच्चा मौत मामला, चौथे दिन विधायक अभय मिश्रा धरना स्थल पर, कल से उग्र आंदोलन की चेतावनी।

रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सिरमौर चौक पर पीड़ित परिवार का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर सेमरिया विधायक अभय मिश्रा समेत जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को समर्थन दिया। विधायक ने दो टूक कहा, न्याय नहीं मिला तो कल से आंदोलन उग्र होगा। पीड़ित परिवार की मांग है कि जच्चा-बच्चा की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए और अस्पताल डीन को भी पद से हटाकर कार्रवाई की जाए। मामले में दो डॉक्टर और दो नर्स निलंबित हो चुके हैं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया है। वहीं हाईलेवल कमेटी और कलेक्टर स्तर से जांच जारी है। धरने के तीसरे दिन डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति, मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, लेकिन धरना समाप्त नहीं हो सका। अब चौथे दिन सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी और जनपद सदस्य कुंजबिहारी तिवारी ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। चार दिन से सड़क पर न्याय की गुहार… डिप्टी सीएम मिले, जांच के आदेश हुए, लेकिन पीड़ित परिवार की एक ही मांग- जिम्मेदारों पर FIR। अब विधायक ने भी चेताया, न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा उग्र। अब देखना होगा कि जांच और कार्रवाई के बावजूद जारी यह धरना कब समाप्त होता है, या फिर कल से यह विरोध आंदोलन नए और उग्र रूप में सामने आता है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.