Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में PM मोदी और CM योगी का अकेला समर्थक, सपाइयों से भिड़ गया...! अकेले ही विरोध का किया सामना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल समर्थक की हिम्मत की हो रही चर्चा देखिए... अकेले की हिम्मत...!
JOURNALIST REETESH PARTAP S
आगरा में PM मोदी और CM योगी का अकेला समर्थक, सपाइयों से भिड़ गया...! अकेले ही विरोध का किया सामना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल समर्थक की हिम्मत की हो रही चर्चा देखिए... अकेले की हिम्मत...!
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन हल संगठन कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जल सत्याग्रह रिपोर्ट संजीव कुमार राणा अतुल तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जनपद बदायूँ की सभी तहसीलो से गरीव किसानो को निराशा मिलती है तहसील में एक लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग तक साफ और सही मामलो को उलझन में डालकर किसानो से तहसील के चक्कर लगवाते है किसानो के कामो में देरी करने वाले ऐस कर्मचारियों को निलंबित किया जाये यूरिया खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए किसानों को खरीदी गई खाद की अनिवार्य रसीद दी जाए नकली कीटनाशकों की बिक्री पर रोक एवं दोषियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं गांव से देशी शराब का ठेका हटाए जाए जिससे स्कूल बच्चे और महिलाओं को दिक्कत होती है किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी ऋण के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं किसान हितैषी बनाया जाए3
- आगरा में PM मोदी और CM योगी का अकेला समर्थक, सपाइयों से भिड़ गया...! अकेले ही विरोध का किया सामना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल समर्थक की हिम्मत की हो रही चर्चा देखिए... अकेले की हिम्मत...!1
- जर्जर और गिरताऊ हालत में पहुंचा उझानी का डाकघर, कभी भी हो सकता है हादसा उझानी,(बदायूं)। गत दिनों दिल्ली में हुए पीजी हादसे में छात्रों समेत सात की मौत के बाद चेता दिल्ली एमसीडी जर्जर भवनों पर बुलडोजर चलवा रही है। बदायूं जिले के उझानी के मुख्य बाजार स्थित डाकघर का भवन भी बुरी तरह से जर्जर और गिरताऊ हालत में पहुंच गया है इसके बाद भी डाक विभाग द्वारा न तो भवन की मरम्मत कराई जा रही है और न ही भवन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जहा रहा है। भाजपा नेता किशन शर्मा ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन भेज कर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बदायूं जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नगर उझानी के सबसे व्यस्त मार्ग स्टेशन पर घंटाघर चौराहें के समीप दुकानों के ऊपर डाकघर बना हुआ है जहां रोजाना सैंकड़ों नागरिक पहुंच कर डाक विभाग से संबधित अपना कार्य कराते है। बताते है कि डाकघर की पिछले कई वर्षो से साफ सफाई और मरम्मत न होने के कारण डाकघर का भवन निरंतर जर्जर अवस्था में पहुंचता जा रहा है। बताते है कि डाकघर भवन की स्थिति अत्यंत दयानीय है और अक्सर सीमेंट का प्लाटर नीचे गिरता रहता है जिससे जिससे जनमानस की जान-माल को खतरा बना हुआ है। बताते है कि दिल्ली में हुए पीजी हादसे के बाद लोगों का ध्यान डाकघर के जर्जर भवन की ओर गया तब भाजपा नेता और सहकारी क्रय विक्रय सीमिति के चेरयमैन किशन शर्मा ने एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा और कहा कि डाकघर का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। पत्र में लिखा है कि लिंटर का कुछ भाग पहले ही गिर चुका है, बचे हिस्से से ईंट और प्लाटर निरंतर गिरते रहते है। श्री शर्मा ने लिखा है कि मुख्य बाजार में काफी भीड़ रहती है वही डाकघर में सैकड़ों लोग आधार कार्ड व अन्य डाक संबंधी कार्य से आते रहते है अगर समय रहते जर्जर भवन के बारे में न सोचा गया तो बड़ा हादसा सामने आ सकता है। श्री शर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त भवन की तकनीति जांच लोक निर्माण विभाग से कराई जाए। उन्होंने लिखा है कि जांच पूरी होने तक डाकघर के भवन को खाली करा कर सुरक्षा निश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा है कि डाकघर को सुरक्षित वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित किए जाएं ताकि भविष्य में जनमानस सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि डाकघर प्रथम तल पर होने के कारण आधार कार्ड बनबाने के लिए दिव्यांग और बुजुर्गो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।1
- कला और संस्कृति : चिंतन, चरित्र व आचरण को पावन बनाने की आधार शिला हैं : डीआईओएस # जनपदीय कला उत्सव: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित / बदायूॅं : कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कालेज नगला पूर्वी में जनपदीय कला उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति विद्यार्थियों के चिंतन, चरित्र आचरण को पावन बनाने की आधारशिला है। बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सृजनात्मक सोच विकसित होती है। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने कहा कि बच्चे देश की महाशक्ति है। बच्चे अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को बढ़ाएं, राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। विशिष्ट अतिथि स्काउट के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों में अद्भुत क्षमताएं होती हैं, जो देश को बुलंदियों पर पहुंचानें की श्रेष्ठ सामर्थ्य रखती हैं। वहीं हमारी सभ्यता, संस्कृति, संस्कार सन्मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम नोडल अधिकारी आशुतोष की देखरेख में संगीत, गायन, वादन, नाटक, समूह नृत्य, दृश्य कला, चित्र कला आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। डा. सविता चौहान एवं सीमा चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कला उत्सव की विभिन्न विधाओं में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज, श्री कृष्णा इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज आदि के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक उमेश सिंह राठौर, मेघ सिंह, डालचंद, प्रमोद कुमार, ललित कुमार सिंह, दिवाकर, अनिल कुमार गुलाटी, मोहित कुमार, अनिल कुमार, हृदयेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. रामेश्वर दत्त मिश्र ने किया।1
- मंडलायुक्त बरेली ने डीएम एस एस पी के साथ दातागंज बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया दातागंज क्षेत्र में गंगा का जल स्तर खतरे से ऊपर कदम नगला रैपुरा कटने के मुहाने पर संवाददाता हुकुम सिंह मंडलायुक्त बरेली ने डीएम एसएसपी के साथ बाढ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया एंकर - बदायूं में गंगा नदी और राम गंगा की बाढ और कटान से जूझ रहा है गंगा के कटान से कदम नगला नाबाद हो गया है जबकि रैपुरा कटान के मुहाने पर खडा है आबादी मात्र 5-10 मीटर दूर बची है लगातार कटान जारी है बाढ विभाग ने कटान रोकने का किया प्रयास असफल नजर आ रहा है वहीं भुंडी अटेना तटबंध के पथरामई पर कटान की हालात बने हैं हालांकि बाढ विभाग की लगातार निगरानी और कार्य कुशलता से पिछले 24 घंटे से चल रहे कार्य से स्थिति को कंट्रोल कर लिया है फिर भी खतरा की संभावना खत्म नहीं हुई है अब भी लगातार कार्य तेजी से चल रहा है । गंगा कछला ब्रिज पर 23 सेमी खतरे से ऊपर वह रही हैं भुंडी पर मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से भी बातचीत की ग्रामीणों ने स्थाई समाधान करने की मांग की है जिसपर मंडलायुक्त ने डीएम, ब बाढ खंड के एक्सियन उमेश चन्द्र से जानकारी कर बताया कि बरसात के बाद प्रोजेक्ट शासन को भेजा जाएगा और उचित समाधान किया जाएगा, उन्होंने ने सरकार की मंशा के अनुरूप बाढ प्रभावित गांवों को रहने खाने का प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है, बताया कि जिले में लगभग 5000 राहत पैकेज वितरित किए जा चुके हैं और जो भी आवश्यकता होगी पूरी की जाएगी किसी बाढ पीड़ित असुविधा नहीं होगी बाइट - मंडलायुक्त बरेली शम्भु कुमार4
- मृत नंदी को ब्लॉक परिसर में लाकर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना, गड्ढा खोदकर दफनाया गया नंदी अलीगंज। ग्राम पंचायत लोहारी के मजरा रघुवीरपुर में मृत नंदी के निस्तारण में देरी का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मृत नंदी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मझगवां ब्लॉक परिसर में लाकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बाद में मृत नंदी को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक शिवांश शर्मा ने बताया कि रघुवीरपुर गांव में एक नंदी की मौत हो गई थी। कार्यकर्ताओं को तीन दिन से नंदी के मृत पड़े होने की सूचना मिल रही थी। मामले की जानकारी प्रशासन, वीडियो और ग्राम प्रधान यशपाल को दी गई, लेकिन निस्तारण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव के कोटेदार की मदद से मृत नंदी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर मझगवां ब्लॉक परिसर पहुंचाया और धरना शुरू कर दिया। सूचना पर एडीओ पंचायत अभय आर्य मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने बीडीओ मझगवां भगवान दास को मौके पर बुलाने की मांग की। इसी बीच एसडीएम आंवला सुशील कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय, सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे, तहसीलदार अतुल सेन सिंह और बीडीओ भगवान दास भी ब्लॉक परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृत नंदी को ब्लॉक परिसर से बाहर ले जाया गया और गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। शिवांश शर्मा ने कहा कि घायल अथवा मृत गोवंश की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय पर सुनवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं को इस तरह के कदम उठाने पड़ेंगे। एसडीएम का पक्ष एसडीएम आंवला सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि लोहारी ग्राम पंचायत के मजरा रघुवीरपुर में नंदी की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद उसे जेसीबी से दफनाने की तैयारी की जा रही थी। जेसीबी पहुंचने में कुछ देरी हुई, इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और असंतोष जताया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच गलतफहमी थी, जिसे मौके पर पहुंचकर बातचीत के माध्यम से दूर कर दिया गया। प्रशासन गौ संरक्षण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, नगर गौरक्षक अमन गुप्ता, खंड अध्यक्ष संजय यादव, छोटा गुजर, संजय यादव, संजीव राजपूत, अंशु, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बदायूं के कूड़ा शाहपुर/भूड़ा भदरौल (कादरचौक, बदायूं) की श्री बनखंडी महादेव भारत गैस एजेंसी पर ग्रामीणों ने लगाया ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायू के ग्राम कूड़ा शाहपुर / भूडा भदरौल श्री बनखंडी महादेव भारत गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर की कालाबाजारी का (ब्लैक में सिलेंडर बेचने) और उपभोक्ताओं को परेशान करने के जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेहद गंभीर हैं। 8 सितंबर को गाड़ी आने के बावजूद स्थानीय लोगों को गैस न देकर दूसरे क्षेत्रों (जैसे चित्र नगर, बदायूं) में सप्लाई करना या ब्लैक करना रसोई गैस वितरण नियमों का सीधा उल्लंघन है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने ब्लैक में बिक्री की शिकायत की बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के ग्राम दुर्जन नगला, ककोड़ा, भकोड़ा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारत श्री वनखंडी गैस एजेंसी पर पिछले करीब पांच दिनों से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए कई किलोमीटर दूर से एजेंसी तक पहुंचना पड़ता है, लेकिन वहां पहुंचने पर कई बार एजेंसी बंद मिलती है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में समय और किराये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण अजय पाल, अमर सिंह और श्याम सिंह समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की ब्लैक में बिक्री की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर गैस वितरण व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू गैस आवश्यक वस्तु है और इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से एजेंसी की जांच कराने, उपलब्ध स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक करने तथा पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।4
- बदायूं: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले; एक दर्जन घायल, 5 गंभीर मरीज जिला अस्पताल रेफर बदायूं: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले; एक दर्जन घायल, 5 गंभीर मरीज जिला अस्पताल रेफर बदायूं (संवाददाता प्रवेंद्र सिंह)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंडाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 5 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल रेफर किए गए गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर स्ट्रैचर तक मयस्सर नहीं हुआ। तीमारदार घायलों को कंधे और गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक ले जाते दिखे, जिससे स्वास्थ्य विभाग के दावों पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (फीड/खबर हेतु संपर्क: प्रवेंद्र सिंह - 8650252442)2