Shuru
Apke Nagar Ki App…
AMIT KUMAR
More news from Bihar and nearby areas
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गया शहर के महिला थाना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने आए सास और बहू के बीच अचानक विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों को चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा से बुलाया गया था, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौते की कोशिश चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस तेज हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई, जिससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर तक नियंत्रण से बाहर रही।1
- Post by जन सेवक1
- टिकारी में डीएम शशांक शुभंकर की समीक्षा बैठक: उत्तर कोयल नहर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश गया जी जिले के टिकारी अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में उत्तर कोयल नहर परियोजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की, जिसमें परियोजना के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य की गति बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समय पर पूरा करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने भू-अर्जन से जुड़े लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने और नहर के पक्कीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से जिले के टिकारी, कोंच, आमस और गुरुआ जैसे कई प्रखंडों के किसानों को सिंचाई का सीधा लाभ मिलेगा।समीक्षा बैठक में प्रवीण कुंदन: टिकारी अनुमंडल पदाधिकारी,अमित कुमार वैनामी: डीसीएलआर टिकारी,विपुल भारद्वाज: प्रखंड विकास पदाधिकारी कोंच, टिकारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।लगभग ₹1367 करोड़ की लागत वाली यह अंतर-राज्यीय परियोजना झारखंड और बिहार के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। गया जिले में इस परियोजना के तहत नहरों के सुदृढ़ीकरण से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी मिल सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण करें ताकि गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता न हो।1
- बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है । नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- Post by Rohit kumar2
- जहानाबाद जिले के धरमपुर मिल्की गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी घरेलू या जमीन से जुड़े मामले को लेकर हुआ था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1