logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, मूंडिया सालिमपुर सड़क को मिली 9 करोड़ की स्वीकृति टोडाभीम क्षेत्रीय विकास की दिशा में उपलब्धि के रूप में मूंडिया से सालिमपुर वाया बैंसला पट्टी चोक कर्नल बैंसला आवास नदी में पुलिया सहित 6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इस सड़क निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दशकों से लंबित इस मांग के पूरी होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी व्यक्त की है। यह सड़क कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला के पैतृक गांव मूंडिया को जिले के मुख्य शहर हिंडौन से सीधे जोड़ने वाले मार्ग का हिस्सा है, जो सैंकड़ो वर्ष पुराना हैं जिसके लिए ग्रामीण दशकों से मांग करते आ रहे थे। इस संबंध में बीते दिनों सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता बैंसला एवं डॉ. मुकेश बैसला उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिले थे जिसमें क्षेत्र की दो सड़को के निर्माण की मांग की गई थी। डॉ मुकेश बैसला ने बताया कि उपमुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र की मुख्य सड़क मूंडिया से सालिमपुर वाया बैंसला पट्टी चोक कर्नल बैंसला आवास नदी में पुलिया सहित व कर्नल बैंसला साहब कि समाधी से कुढावल तक सड़क निर्माण की मांग रखी थी। ग्रामीणों की इस मांग को प्राथमिकता से लेकर उपमुख्यमंत्री ने मुंडिया सालिमपुर सड़क मार्ग के लिए 9 करोड रुपए सिकत किए हैं जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस सड़क के स्वीकृत होने से 8 ग्राम पंचायतो के दर्जनों गांव गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लगभग 35 हजार की आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। ग्रामीणो ने बताया की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सुनीता बैंसला और डॉ. मुकेश बैंसला की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। दोनों ने लगातार जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर, दस्तावेजी तथ्यों के साथ सड़क की आवश्यकता को मजबूती से रखा। ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने ज्ञापन, जनसमर्थन और संवाद के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ऐतिहासिक मार्ग की ओर आकर्षित किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यह सड़क स्वीकृति के मुकाम तक पहुंच सकी। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खुलेंगी। आपातकालीन सेवाओं की पहुंच आसान होगी और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस अवसर पर दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की नई राह है।

7 hrs ago
user_मनोज तिवाड़ी
मनोज तिवाड़ी
करौली, करौली, राजस्थान•
7 hrs ago
9b60f67a-a81c-4c78-9267-35669f97a3db

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, मूंडिया सालिमपुर सड़क को मिली 9 करोड़ की स्वीकृति टोडाभीम क्षेत्रीय विकास की दिशा में उपलब्धि के रूप में मूंडिया से सालिमपुर वाया बैंसला पट्टी चोक कर्नल बैंसला आवास नदी में पुलिया सहित 6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इस सड़क निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दशकों से लंबित इस मांग के पूरी होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी व्यक्त की है। यह सड़क कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला के पैतृक गांव मूंडिया को जिले के मुख्य शहर हिंडौन से सीधे जोड़ने वाले मार्ग का हिस्सा है, जो सैंकड़ो वर्ष पुराना हैं जिसके लिए ग्रामीण दशकों से मांग करते आ रहे थे। इस संबंध में बीते दिनों सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता बैंसला एवं डॉ. मुकेश बैसला उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिले थे जिसमें क्षेत्र की दो सड़को के निर्माण की मांग की गई थी। डॉ मुकेश बैसला ने बताया कि उपमुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र की मुख्य सड़क मूंडिया से सालिमपुर वाया बैंसला पट्टी चोक कर्नल बैंसला आवास नदी में पुलिया सहित व कर्नल बैंसला साहब कि समाधी से कुढावल तक सड़क निर्माण की मांग रखी थी। ग्रामीणों की इस मांग को प्राथमिकता से लेकर उपमुख्यमंत्री ने मुंडिया सालिमपुर सड़क मार्ग के लिए 9 करोड रुपए सिकत किए हैं जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस सड़क के स्वीकृत होने से 8 ग्राम पंचायतो के दर्जनों गांव गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लगभग 35 हजार की आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। ग्रामीणो ने बताया की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सुनीता बैंसला और डॉ. मुकेश बैंसला की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। दोनों ने लगातार जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर, दस्तावेजी तथ्यों के साथ सड़क की आवश्यकता को मजबूती से रखा। ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने ज्ञापन, जनसमर्थन और संवाद के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ऐतिहासिक मार्ग की ओर आकर्षित किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यह सड़क स्वीकृति के मुकाम तक पहुंच सकी। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खुलेंगी। आपातकालीन सेवाओं की पहुंच आसान होगी और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस अवसर पर दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की नई राह है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार लपेट दिए गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया
    1
    गंगापुर सिटी के बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए
संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार  लपेट दिए  गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे  पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की  मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी  जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है। इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है।
इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट रिमझिम रिमझिम बरसात आ रही है सुबह 4:30 बजे से पानी मौसम खराब हो गया है जैसे आज बस थोड़ी-थोड़ी मौसम रिमझिम बरस रहा है जो गेहूं के खेतों में किसानों के लिए फायदा लाभदायक है इसी तरह से यह किसानों के लिए जितने ही बरसात आती है इसी तरह से गेहूं की फसल लाभदायक हो जाती है
    1
    किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट रिमझिम रिमझिम बरसात आ रही है सुबह 4:30 बजे से पानी मौसम खराब हो गया है जैसे आज बस थोड़ी-थोड़ी मौसम रिमझिम बरस रहा है जो गेहूं के खेतों में किसानों के लिए फायदा लाभदायक है इसी तरह से यह किसानों के लिए जितने ही बरसात आती है इसी तरह से गेहूं की फसल लाभदायक हो जाती है
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by उदल कुशवाहा
    1
    Post by उदल कुशवाहा
    user_उदल कुशवाहा
    उदल कुशवाहा
    विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर आवासितों की संख्या, आवासितों को मेन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता, पुनर्वास गृह के कक्षों एवं परिसर की साफ-सफाई, आवासितों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉक्टर की विजिट, स्टोर में उपलब्ध संसाधन आदि के संबंध में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुनर्वास गृह में कुल 48 आवासित पाएं गएं। आवासितों द्वारा अवगत करवाया गया कि उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं करवाया जाता है, रोजाना खाने में दाल एवं चपाती दी जाती है। साथ ही निरीक्षण के दौरान पुनर्वास गृह के परिसर में खरपतवार एवं झाड़ियां उगी पाई गई। इस संबंध में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा मौके पर उपस्थित पुनर्वास गृह के मैनेजर वीरसिंह गुर्जर को आवासितों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाने, पुनर्वास गृह में उगी खरपतवार एवं झाड़ियों को कटवाकर साफ-सफाई करवाने एवं पुनर्वास के योग्य व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए। गत निरीक्षण में भी सचिव समीक्षा गौतम द्वारा निर्देश प्रदान किए गए थे, परन्तु पुनर्वास गृह के मैनेजर द्वारा निर्देशों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है। साथ ही सचिव समीक्षा गौतम द्वारा राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह, का निरीक्षण कर अधीक्षक विमलेश कुमार से विधि से संघर्षरत किशोरों की संख्या, उनके मुकदमों, अधिवक्ता की उपलब्धता, किशोरों को संतुलित आहार, नाश्ते व भोजन की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधा, डॉक्टर की विजिट आदि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सचिव समीक्षा गौतम द्वारा पालना गृह में छोड़ें गए शिशुओं की संख्या, शिशुओं को प्रदान मूलभूत सुविधाएं, बच्चों की दत्तक ग्रहण प्रक्रिया, बच्चों से संबंधित रजिस्टरों के संधारण आदि के संबंध में जानकारी ली गई।
    1
    सवाई माधोपुर: माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर आवासितों की संख्या, आवासितों को मेन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता, पुनर्वास गृह के कक्षों एवं परिसर की साफ-सफाई, आवासितों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉक्टर की विजिट, स्टोर में उपलब्ध संसाधन आदि के संबंध में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुनर्वास गृह में कुल 48 आवासित पाएं गएं। आवासितों द्वारा अवगत करवाया गया कि उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं करवाया जाता है, रोजाना खाने में दाल एवं चपाती दी जाती है। साथ ही निरीक्षण के दौरान पुनर्वास गृह के परिसर में खरपतवार एवं झाड़ियां उगी पाई गई। इस संबंध में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा मौके पर उपस्थित पुनर्वास गृह के मैनेजर वीरसिंह गुर्जर को आवासितों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाने, पुनर्वास गृह में उगी खरपतवार एवं झाड़ियों को कटवाकर साफ-सफाई करवाने एवं पुनर्वास के योग्य व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए। गत निरीक्षण में भी सचिव समीक्षा गौतम द्वारा निर्देश प्रदान किए गए थे, परन्तु पुनर्वास गृह के मैनेजर द्वारा निर्देशों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है।
साथ ही सचिव समीक्षा गौतम द्वारा राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह, का निरीक्षण कर अधीक्षक विमलेश कुमार से विधि से संघर्षरत किशोरों की संख्या, उनके मुकदमों, अधिवक्ता की उपलब्धता, किशोरों को संतुलित आहार, नाश्ते व भोजन की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधा, डॉक्टर की विजिट आदि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सचिव समीक्षा गौतम द्वारा पालना गृह में छोड़ें गए शिशुओं की संख्या, शिशुओं को प्रदान मूलभूत सुविधाएं, बच्चों की दत्तक ग्रहण प्रक्रिया, बच्चों से संबंधित रजिस्टरों के संधारण आदि के संबंध में जानकारी ली गई।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.