कोंचसींगपुरा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत, कच्चे मकान में चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने बनाया निशाना, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में गुरुवार सुबह 7 बजे जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, सुभाष उर्फ अंशु (17 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, सुबह अपने मकान के कमरे में चारपाई पर लेटे हुए सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया। मृतक के चाचा के पुत्र पर्वत सिंह, पुत्र रामनारायण ने बताया कि सांप के काटने के बाद अंशु की हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएचसी कोंच पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है। सीएचसी कोंच के डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि किशोर को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।
कोंचसींगपुरा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत, कच्चे मकान में चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने बनाया निशाना, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में गुरुवार सुबह 7 बजे जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, सुभाष उर्फ अंशु (17 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, सुबह अपने मकान के कमरे में चारपाई पर लेटे हुए सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया। मृतक के चाचा के पुत्र पर्वत सिंह, पुत्र रामनारायण ने बताया कि सांप के काटने के बाद अंशु की हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएचसी कोंच पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है। सीएचसी कोंच के डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि किशोर को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।
- 🎤कोंच रेलवे स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण,कोंच रेलखंड पर किया गया एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू🖥️ 📌कर्मचारियों के कार्य से प्रभावित होकर टीम की करी सराहना और 20 हजार रु के पुरस्कार की करी घोषणा जनपद जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने निरीक्षण यान से पहुंचकर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम और कोंच-एट रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। स्टेशन की बेहतर व्यवस्था और कर्मचारियों के कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोंच रेलखंड पर एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू कर दिया गया है।इससे ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा और बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स शेड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।अधिकारियों के मुताबिक करीब तीन माह में इसके तैयार होने की संभावना है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही गई। महाप्रबंधक ने सिंह वाहिनी मंदिर के समीप मोक्षधाम गेट से संबंधित समस्या की भी जानकारी ली।उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को रेलवे फाटक के संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आवागमन के समय फाटक समय से बंद किया जाए, जिससे किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके.निरीक्षण के दौरान रेल सुरक्षा, यात्रियों की सुविधाओं और कोंच क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। अधिकारियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।इस दौरान झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट:अनिरुद्ध सिंह, डीआरएम झांसी मंडल रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- हदरुख चौकी के पास हाईवे किनारे ट्रेडर्स की दुकान पर चोरी की वारदात कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती रात ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र में चोरों ने खोली पुलिस गश्त की पोल हदरुख चौकी के पास हाईवे किनारे ट्रेडर्स की दुकान पर चोरी की वारदात कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए हाईवे किनारे स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर रखी ट्रॉली को चोर चोरी कर ले गए। घटना हदरुख चौकी के पास की बताई जा रही है। हाईवे किनारे हुई चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार नहीं हो पाते। फिलहाल चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है।1
- जालौन: चौकी के पास से ट्रॉली चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल जालौन। जनपद में बेखौफ घूम रहे चोर अब सीधे पुलिस को ही चुनौती देने लगे हैं। हदरुख पुलिस चौकी के पास से बेखौफ चोरों ने एक किसान की ट्रॉली पार कर दी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा असंतोष है। हदरुख गांव निवासी प्रवीण सिंह की ट्रॉली पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूरी पर जालौन रोड के किनारे खड़ी थी। बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और ट्रॉली लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस चोरी की घटना ने क्षेत्रवासियों को हैरान कर दिया है। पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।1
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन में भव्य स्वागत, नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन में प्रथम आगमन पर नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), नगर महामंत्री शिवम राजावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नगर इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली।1
- कोंच,हाईटेंशन लाइन से टकराने पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव जालौन के कोंच नगर में बुधवार रात करीब 10 बजे एक दुखद घटना सामने आई। नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दुख और चिंता का माहौल देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोर मथुरा प्रसाद महाविद्यालय की दीवार पर बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह उड़ान भरकर दूसरे स्थान पर जाने लगा, लेकिन इसी दौरान वह विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। लाइन से टकराते ही उसे जोरदार करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के वन रक्षक शिवम शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए साथ ले गए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुले और नीचे झूलते हाईटेंशन तार वन्यजीवों और पक्षियों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वन विभाग के अनुसार मृत राष्ट्रीय पक्षी का नियमानुसार परीक्षण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। वहीं इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और विद्युत लाइनों के आसपास बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।1
- पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर छोड़ा मलबा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी जालौन। नगर के मुहल्ला बालमभट्ट में पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर निकला मलबा छोड़ दिया गया है। सड़क पर फैले मलबे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़े मिट्टी और मलबे के कारण बाइक सवार फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं स्कूली बच्चों को भी रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब होने की आशंका है। लोगों ने संबंधित विभाग और नगर पालिका से मांग की है कि सड़क पर पड़ा मलबा तत्काल हटवाकर रास्ते को सुचारु कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का सवाल है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की सफाई और मरम्मत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?1
- 🎤जनपद के अनाथ और संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना बनी वरदान🖥️ 📌इस योजना के तहत जनपद के 1468 बच्चो को मिलेगा सीधा लाभ जनपद जालौन मे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अनाथ और संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक खास योजना वरदान के रूप मे काम कर रही है, जो मुख्य रूप से वित्तीय सहायता, मुफ्त शिक्षा और विवाह मे सहयोग प्रदान करती है। इस योजना के दो मुख्य प्रकार है पहला कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के लिए और दूसरा सामान्य श्रेणी मे संचालित हैं कोविड-19 के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों को ₹4,000 प्रति माह की आर्थिक मदद मिलती है। तो वही अन्य कारणों से माता-पिता या अभिभावक को खोने वाले अथवा बाल श्रम/भीख मांगने से मुक्त कराए गए बच्चों को ₹2,500 प्रति माह दिए जाते हैं। आइये अब आपको बताते है कि जनपद को इस योजना से कितना लाभ मिला है जिला प्रोवेशन अधिकारी के अनुसार इस योजना मे कोविड के 50 बच्चे और सामान्य मे 1418 चयनित हुये है इन सभी के लिये करीब सवा लाख करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार की ओर से जनपद जालौन के लिये आवंटित हुई है व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- जालौन.. खच्चर गिरा बोर के गड्डे मे रेसकिऊ जारी मुहल्ला धर्मशाला.. ऋषभ पैलेश के पास एक खच्चर गिर जाने से लोगो द्वारा सूचना पर पहुंची jcb निकालने का प्रयास कर रही.. भीम राजावत1