Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर छोड़ा मलबा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी जालौन। नगर के मुहल्ला बालमभट्ट में पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर निकला मलबा छोड़ दिया गया है। सड़क पर फैले मलबे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़े मिट्टी और मलबे के कारण बाइक सवार फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं स्कूली बच्चों को भी रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब होने की आशंका है। लोगों ने संबंधित विभाग और नगर पालिका से मांग की है कि सड़क पर पड़ा मलबा तत्काल हटवाकर रास्ते को सुचारु कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का सवाल है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की सफाई और मरम्मत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
Bheem rajawat 9628800458
पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर छोड़ा मलबा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी जालौन। नगर के मुहल्ला बालमभट्ट में पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर निकला मलबा छोड़ दिया गया है। सड़क पर फैले मलबे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़े मिट्टी और मलबे के कारण बाइक सवार फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं स्कूली बच्चों को भी रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब होने की आशंका है। लोगों ने संबंधित विभाग और नगर पालिका से मांग की है कि सड़क पर पड़ा मलबा तत्काल हटवाकर रास्ते को सुचारु कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का सवाल है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की सफाई और मरम्मत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई डकोर ब्लॉक के ग्राम अजनारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से शिक्षक भरा रहे पानी जब बच्चों से पूछा गया तो बच्चे बता रहे मेम के लिये पानी ले जा रहे रोड चलते रोड भागते रहते हैं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ शिक्षा ब्यबस्था की उड़ती धज्जियाँ1
- झांसी - कानपुर हाइवे पर माफिया डॉन के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के समीपवर्ती झांसी जिले से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक कार दुर्घटना में माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत हो गई है अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे1
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन में भव्य स्वागत, नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन में प्रथम आगमन पर नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), नगर महामंत्री शिवम राजावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नगर इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली।1
- रिमझिम बारिश में निकला चेहल्लुम का ताजिया जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा जालौन 11 ताजियों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ परंपरागत जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद जालौन। नगर में चेहल्लुम के अवसर पर बुधवार को परंपरागत ताजिया जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह, अनुशासन और अकीदत के साथ निकाला गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ। "या हुसैन" की सदाओं और मातम के बीच लोगों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। नगर के विभिन्न मोहल्लों से कुल 11 ताजिए निर्धारित समय पर निकले और तय मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने ताजियों का स्वागत किया। बारिश के बावजूद युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा पूरे अनुशासन के साथ जुलूस संपन्न कराया। चेहल्लुम का जुलूस सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी सूरज सोनी, नगर पालिका परिषद के आर.ए. अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी एवं इकबाल मंसूरी भी आयोजन के दौरान सक्रिय रहे। जुलूस मार्ग पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए, जिससे पूरा आयोजन बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रिमझिम बारिश के बीच निकला चेहल्लुम का ताजिया जुलूस धार्मिक आस्था, गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद अकीदतमंदों की श्रद्धा और अनुशासन आयोजन की विशेष पहचान रहे।2
- "शक्ति संवाद" कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "शक्ति संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए "साइलेंट क्राइम" फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध घटना की जानकारी बिना संकोच तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय/महिला अपराध) स्नेहा तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए1
- तालाब ओवरफ्लो, रास्ते में भरा पानी, ग्रामीण परेशान जालौन। नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र के रबा (खोहा) गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से रास्ते पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और ग्रामीणों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी लगातार रास्ते की ओर फैल रहा है, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते से पानी हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।1
- जालौन जालौन में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के पुत्र की हुई मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय पूर्व प्रधान के पुत्र दीपक की हुई मौत, जालौन में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के पुत्र की हुई मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय पूर्व प्रधान के पुत्र दीपक की हुई मौत, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से हुआ घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मौके पर पहुंची पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के उदनपुर-जैसकपुर मार्ग का हादसा।3