logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब ओवरफ्लो, रास्ते में भरा पानी, ग्रामीण परेशान जालौन। नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र के रबा (खोहा) गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से रास्ते पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और ग्रामीणों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी लगातार रास्ते की ओर फैल रहा है, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते से पानी हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।

2 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

तालाब ओवरफ्लो, रास्ते में भरा पानी, ग्रामीण परेशान जालौन। नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र के रबा (खोहा) गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से रास्ते पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और ग्रामीणों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी लगातार रास्ते की ओर फैल रहा है, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते से पानी हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎤कोंच रेलवे स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण,कोंच रेलखंड पर किया गया एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू🖥️ 📌कर्मचारियों के कार्य से प्रभावित होकर टीम की करी सराहना और 20 हजार रु के पुरस्कार की करी घोषणा जनपद जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने निरीक्षण यान से पहुंचकर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम और कोंच-एट रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। स्टेशन की बेहतर व्यवस्था और कर्मचारियों के कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोंच रेलखंड पर एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू कर दिया गया है।इससे ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा और बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स शेड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।अधिकारियों के मुताबिक करीब तीन माह में इसके तैयार होने की संभावना है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही गई। महाप्रबंधक ने सिंह वाहिनी मंदिर के समीप मोक्षधाम गेट से संबंधित समस्या की भी जानकारी ली।उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को रेलवे फाटक के संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आवागमन के समय फाटक समय से बंद किया जाए, जिससे किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके.निरीक्षण के दौरान रेल सुरक्षा, यात्रियों की सुविधाओं और कोंच क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। अधिकारियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।इस दौरान झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट:अनिरुद्ध सिंह, डीआरएम झांसी मंडल रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤कोंच रेलवे स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण,कोंच रेलखंड पर किया गया एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू🖥️
📌कर्मचारियों के कार्य से प्रभावित होकर टीम की करी सराहना और 20 हजार रु के पुरस्कार की करी घोषणा
जनपद जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे के महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह ने निरीक्षण यान से पहुंचकर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उनके साथ झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम और कोंच-एट रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
महाप्रबंधक ने स्टेशन पर साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। स्टेशन की बेहतर व्यवस्था और कर्मचारियों के कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोंच रेलखंड पर एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम लागू कर दिया गया है।इससे ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा और बेहतर होने की उम्मीद है।
वहीं स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स शेड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।अधिकारियों के मुताबिक करीब तीन माह में इसके तैयार होने की संभावना है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही गई।
महाप्रबंधक ने सिंह वाहिनी मंदिर के समीप मोक्षधाम गेट से संबंधित समस्या की भी जानकारी ली।उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को रेलवे फाटक के संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आवागमन के समय फाटक समय से बंद किया जाए, जिससे किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके.निरीक्षण के दौरान रेल सुरक्षा, यात्रियों की सुविधाओं और कोंच क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। अधिकारियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।इस दौरान झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध सिंह सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बाइट:अनिरुद्ध सिंह, डीआरएम झांसी मंडल
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंचसींगपुरा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत, कच्चे मकान में चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने बनाया निशाना, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में गुरुवार सुबह 7 बजे जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, सुभाष उर्फ अंशु (17 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, सुबह अपने मकान के कमरे में चारपाई पर लेटे हुए सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया। मृतक के चाचा के पुत्र पर्वत सिंह, पुत्र रामनारायण ने बताया कि सांप के काटने के बाद अंशु की हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएचसी कोंच पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है। सीएचसी कोंच के डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि किशोर को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।
    1
    कोंचसींगपुरा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत, कच्चे मकान में चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने बनाया निशाना, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में गुरुवार सुबह 7 बजे जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, सुभाष उर्फ अंशु (17 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, सुबह अपने मकान के  कमरे में चारपाई पर लेटे हुए सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया।
मृतक के चाचा के पुत्र पर्वत सिंह, पुत्र रामनारायण ने बताया कि सांप के काटने के बाद अंशु की हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएचसी कोंच पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है।
सीएचसी कोंच के डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि किशोर को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • जालौन: चौकी के पास से ट्रॉली चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल ​जालौन। जनपद में बेखौफ घूम रहे चोर अब सीधे पुलिस को ही चुनौती देने लगे हैं। हदरुख पुलिस चौकी के पास से बेखौफ चोरों ने एक किसान की ट्रॉली पार कर दी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा असंतोष है। ​हदरुख गांव निवासी प्रवीण सिंह की ट्रॉली पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूरी पर जालौन रोड के किनारे खड़ी थी। बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और ट्रॉली लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस चोरी की घटना ने क्षेत्रवासियों को हैरान कर दिया है। ​पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
    1
    जालौन: चौकी के पास से ट्रॉली चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल 
​जालौन। जनपद में बेखौफ घूम रहे चोर अब सीधे पुलिस को ही चुनौती देने लगे हैं। हदरुख पुलिस चौकी के पास से बेखौफ चोरों ने एक किसान की ट्रॉली पार कर दी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा असंतोष है।
​हदरुख गांव निवासी प्रवीण सिंह की ट्रॉली पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूरी पर जालौन रोड के किनारे खड़ी थी। बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और ट्रॉली लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस चोरी की घटना ने क्षेत्रवासियों को हैरान कर दिया है।
​पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर छोड़ा मलबा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी जालौन। नगर के मुहल्ला बालमभट्ट में पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर निकला मलबा छोड़ दिया गया है। सड़क पर फैले मलबे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़े मिट्टी और मलबे के कारण बाइक सवार फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं स्कूली बच्चों को भी रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब होने की आशंका है। लोगों ने संबंधित विभाग और नगर पालिका से मांग की है कि सड़क पर पड़ा मलबा तत्काल हटवाकर रास्ते को सुचारु कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का सवाल है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की सफाई और मरम्मत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
    1
    पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर छोड़ा मलबा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
जालौन। नगर के मुहल्ला बालमभट्ट में पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर निकला मलबा छोड़ दिया गया है। सड़क पर फैले मलबे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़े मिट्टी और मलबे के कारण बाइक सवार फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं स्कूली बच्चों को भी रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब होने की आशंका है।
लोगों ने संबंधित विभाग और नगर पालिका से मांग की है कि सड़क पर पड़ा मलबा तत्काल हटवाकर रास्ते को सुचारु कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का सवाल है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की सफाई और मरम्मत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हदरुख चौकी के पास हाईवे किनारे ट्रेडर्स की दुकान पर चोरी की वारदात कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती रात ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र में चोरों ने खोली पुलिस गश्त की पोल हदरुख चौकी के पास हाईवे किनारे ट्रेडर्स की दुकान पर चोरी की वारदात कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए हाईवे किनारे स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर रखी ट्रॉली को चोर चोरी कर ले गए। घटना हदरुख चौकी के पास की बताई जा रही है। हाईवे किनारे हुई चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार नहीं हो पाते। फिलहाल चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है।
    1
    हदरुख चौकी के पास हाईवे किनारे ट्रेडर्स की दुकान पर चोरी की वारदात

कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती रात
ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
कुठौंद थाना क्षेत्र में चोरों ने खोली पुलिस गश्त की पोल
हदरुख चौकी के पास हाईवे किनारे ट्रेडर्स की दुकान पर चोरी की वारदात
कुठौंद थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए हाईवे किनारे स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान को निशाना बनाया। 
बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर रखी ट्रॉली को चोर चोरी कर ले गए।
घटना हदरुख चौकी के पास की बताई जा रही है। 
हाईवे किनारे हुई चोरी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार नहीं हो पाते।
फिलहाल चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इस दौर में मानवता को झकझोरता दृश्य,,,,,, विकास की कहानी उजागर होती,,, भारी बरसात में त्रिपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया बड़ी खबर जनपद जालौन रिपोर्टर निखिल तिवारी मो 9335270943 इस दौर में मानवता को झकझोरता दृश्य,,,,,, विकास की कहानी उजागर होती,,, भारी बरसात में त्रिपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया ,,,,,, जालौन कुठौंद।पंचायत नौरेजपुर में बुधवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब गुजरात से एक युवक का शव गांव पहुंचा। गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को मूसलाधार बारिश के बीच त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्राम नौरेजपुर निवासी देवेंद्र पाल 36 (पुत्र सियाराम पाल) गुजरात के पालनपुर में रहकर पेंट (कलर) का काम करते थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को गुजरात के एक सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में श्मशान घाट न होने से अंतिम संस्कार में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश से बचाव के लिए त्रिपाल लगाकर किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। देवेंद्र पाल अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
    1
    इस दौर में मानवता को झकझोरता दृश्य,,,,,,
विकास की कहानी उजागर होती,,,
भारी बरसात में त्रिपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
बड़ी खबर जनपद जालौन 
रिपोर्टर निखिल तिवारी 
मो 9335270943
इस दौर में मानवता को झकझोरता दृश्य,,,,,,
विकास की कहानी उजागर होती,,,
भारी बरसात में त्रिपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
,,,,,,
जालौन कुठौंद।पंचायत नौरेजपुर में बुधवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब गुजरात से एक युवक का शव गांव पहुंचा। गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को मूसलाधार बारिश के बीच त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।
ग्राम नौरेजपुर निवासी देवेंद्र पाल 36 (पुत्र सियाराम पाल) गुजरात के पालनपुर में रहकर पेंट (कलर) का काम करते थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को गुजरात के एक सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में श्मशान घाट न होने से अंतिम संस्कार में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश से बचाव के लिए त्रिपाल लगाकर किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
देवेंद्र पाल अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.