शिवपुरी- पिछोर में तिरंगे की अनदेखी! मोती सागर तालाब पार्क में कई दिनों से लहरा रहा है क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज , जिम्मेदारों पर उठे गंभीर सवाल.. 👉🏽पिछोर विधानसभा क्षेत्र के मोती सागर तालाब स्थित पार्क में स्थापित विशाल तिरंगा झंडा इन दिनों बदहाल स्थिति में दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, इस तिरंगे का ध्वजारोहण कुछ समय पूर्व बड़े ही उत्साह, जनभागीदारी और सार्वजनिक समारोह के साथ किया गया था। उस समय इसे क्षेत्र के गौरव और राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया था। 29 अप्रैल के बाद से यह तिरंगा फटा हुआ लहरा रहा है, जो न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है बल्कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। स्थानीय नागरिकों ने इस स्थिति पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की है और इसे बेहद गंभीर विषय बताया है। भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) स्पष्ट रूप से कहती है कि किसी भी स्थिति में फटे, क्षतिग्रस्त या अपमानजनक अवस्था में राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो उसे तत्काल सम्मानपूर्वक हटाकर नया ध्वज लगाया जाना चाहिए।

- करैरा में आंधी का कहर, फ़िल्टर रोड तिराहे पर ट्रैक्टर के ऊपर गिरा गोलम्बर पर लगा पोल, कोई जनहानि नही हुई।1
- जालौन के कालपी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम न्यामतपुर की रहने वाली राधा देवी प्रजापति ने दावा किया है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से सिम्हारा कासिमपुर निवासी रामू सिंह ठाकुर के साथ शादी कर चुकी है—लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती! प्रेमी जोड़े का कहना है कि उन्होंने 1 मई 2026 को ठड़ेश्वरी मंदिर, उरई में विधिवत विवाह किया। शादी के तुरंत बाद दोनों सीधे कोतवाली उरई पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर दी। और यहीं से शुरू हुआ असली बवाल… प्रेमिका का आरोप—घरवालों से जान का खतरा! पुलिस का जवाब—दोनों बालिग हैं, कानूनन शादी कर सकते हैं। लेकिन सवाल यही—हर बार वही स्क्रिप्ट क्यों? इलाके में चर्चा तेज है कि आखिर हर प्रेम विवाह के बाद “जान का खतरा” वाला बयान क्यों सामने आता है? क्या सच में खतरा है या फिर ये सहानुभूति और सुरक्षा पाने का नया ट्रेंड बनता जा रहा है? सोशल मीडिया पर आग: प्रेमी युगल का वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई— कोई कह रहा सच्चा प्यार, तो कोई बोल रहा पूरा प्लान्ड ड्रामा! जनता के बीच उठते बड़े सवाल: क्या ये मामला असली खतरे का है या सिर्फ पुलिस प्रोटेक्शन पाने का तरीका? क्या परिवार का विरोध सामाजिक दबाव है या वाजिब चिंता? क्या हर ऐसे केस में एक ही तरह की कहानी सामने आना महज संयोग है? क्या कानून और समाज के बीच बढ़ रही खाई का ये नया उदाहरण है? अब फैसला जनता के हाथ में! आप बताइए—ये सच्चे प्यार की जीत है या फिर ड्रामा का नया एपिसोड? खुलकर अपनी राय दे।1
- धर्म की जय होगी, योगी मोदी जिंदाबाद कहते हुए गए जेल* आशीष उपाध्याय1
- Post by S News1
- झांसी के मोंठ क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोतवाली के ठीक सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में भीषण आग लग गई। घटना का विवरण मोंठ कोतवाली के सामने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए और दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी समय से खड़े हुए थे। आज अचानक इन वाहनों से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मुख्य बिंदु: स्थान: कोतवाली मोंठ के सामने, झांसी। कारण: आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक अज्ञात है। नुकसान: आग की चपेट में आने से कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। कार्यवाही: सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ताजा स्थिति: दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आस-पास के अन्य वाहनों और इमारतों को सुरक्षित बचाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या किसी की शरारत।3
- झांसी, 100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट मामले में आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी, रचना आशीष उपाध्याय, का एक वीडियो बयान सामने आया है। रचना उपाध्याय ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।1
- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु पूरे प्रदेश भर मे अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिये समझाइस दी जा रही है।अभियान के तारतम्य में दिनांक 01/05/2026 को एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर पिछोर पहुंचकर यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हेलमेट के महत्व के बारे में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं बच्चों को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जागरूक कर शपथ दिलाई गई।1
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4, 5 पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए हरे माधव निःशुल्क शीतल जल सेवा चल रही जो R O मशीन द्वारा शुद्ध पानी दिया जा रहा है।निवेदक - हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति, कटनी (शाखा झॉसी) द्वारा जिसमें यात्रियों को शीतल जल मिल रहा है यह संस्था कार्यकर्ता कई वर्षों से सेवा करते आ रहे नि : शुल्क जल सेवा झांसी स्टेशन पर मानव सेवा, ही माधव सेवा है।1
- Post by Ajay Kumar Chaudhary1