Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर -पिकअप वाहन में शराब लेकर जा रहे दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में एक फरार 65 हजार की शराब जप्त ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत नशे के विरुद्ध सुआतला थाना पुलिस ने पिकअप वाहन में जा रही अवैध 12 पेटी शराब कीमत लगभग 65,000 जप्त की वही सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट से ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शराब जबलपुर से राजमार्ग की ओर आ रही थी मुखविर से सूचना मिलने पर टीम तैयार कर डोंगरगांव वन विभाग चौकी के पास रोका गया जिसमें से एक आरोपी निकालकर जंगल में भाग गया वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पिकअप वाहन को जप्त कर 12 पेटी शराब जप्त की गई और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीवादकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर -पिकअप वाहन में शराब लेकर जा रहे दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में एक फरार 65 हजार की शराब जप्त ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत नशे के विरुद्ध सुआतला थाना पुलिस ने पिकअप वाहन में जा रही अवैध 12 पेटी शराब कीमत लगभग 65,000 जप्त की वही सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट से ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शराब जबलपुर से राजमार्ग की ओर आ रही थी मुखविर से सूचना मिलने पर टीम तैयार कर डोंगरगांव वन विभाग चौकी के पास रोका गया जिसमें से एक आरोपी निकालकर जंगल में भाग गया वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पिकअप वाहन को जप्त कर 12 पेटी शराब जप्त की गई और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीवादकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर पुलिस का 'सुरक्षा कवच': अब और भी प्रभावी हुई 'निर्भया मोबाइल', SP डॉ. ऋषिकेश मीना की नई पहल नरसिंहपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक बड़ा कदम उठाया है। 'नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता' के संकल्प के साथ अब जिले की 'निर्भया मोबाइल' टीम को पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय और प्रभावी बना दिया गया है। एसपी के निर्देशानुसार, निर्भया मोबाइल की टीम अब केवल गश्त ही नहीं करेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया है। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। गश्त के दौरान निर्भया टीम बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। उन्हें सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी शिकायत पर निर्भया टीम का रिस्पॉन्स टाइम कम किया गया है। सूनसान इलाकों और कोचिंग सेंटर्स के पास घूमने वाले संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।1
- गोटेगांव से एक परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और मामूली विवाद पर पहले भाई और विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट की शिकायत की गई है1
- Post by Mukesh Ahirwar bhimarmy1
- नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के बजट वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण कार्य अनुदानों की मांगों के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बजट में सम्मिलित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं— खापरखेड़ा–चांदौन–कुडारी–रिछेड़ा–माल्हनवाड़ा मार्ग – 32.3 कि.मी. बनखेड़ी उमरधा माथनी सांडिया मार्ग (पी.क्यू.सी. मार्ग) – 3.4 कि.मी. माथनी से सेमरीतला मार्ग – 2.4 कि.मी. नगवाड़ा खर्चली पतरकुही मार्ग – 2 कि.मी. पिपरिया शोभापुर हनुमान मढ़िया से कुम्हावड़ मार्ग – 2.8 कि.मी. पोसरा से महलवाड़ा कन्हवार मार्ग – 3 कि.मी. लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों से इन मार्गों को बजट में सम्मिलित किया गया। सांसद श्री चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। इन नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। बुजुर्गजनों को चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज को समय पर और सुगमता से बाजार तक पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पिपरिया क्षेत्र के विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। सांसद श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे। जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित ग्रामीण लोगों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया है।1
- पचमढ़ी चौरागढ़ महादेव शिवरात्रि पब्लिक लोक लोगों ने दर्शन किया चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी में जय महाकाल बाबा का वीडियो2
- सिंग्रामपुर पिपरिया कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम यज्ञ एवं कथा का शुभारंभ1
- मुंगवानी थाना अंतर्गत ढूंढवारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 27 वर्षीय युवक कृष्णकुमार गौंड का शव खेत में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव सरपंच ने घटना की सूचना मुंगवानी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया हैं।वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।1
- नरसिंहपुर पुलिस ने 'निर्भया मोबाइल' टीम को और अधिक बनाया सक्रिय..! आशीष कुमार दुबे,Vardaan Express, नरसिंहपुर1
- नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक ने कल निर्भया मोबाइल वहां को हरी झंडी दिखाकर इस अपडेट वर्जन का लोकार्पण किया था अब उन्होंने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों को लगाम लगाने एवं बच्चियों और महिला की सुरक्षा के लिए इसे री लॉन्च किया गया है1