बनखेड़ी क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों को मध्य प्रदेश बजट 2026-27 में मिली स्वीकृति ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के बजट वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण कार्य अनुदानों की मांगों के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बजट में सम्मिलित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं— खापरखेड़ा–चांदौन–कुडारी–रिछेड़ा–माल्हनवाड़ा मार्ग – 32.3 कि.मी. बनखेड़ी उमरधा माथनी सांडिया मार्ग (पी.क्यू.सी. मार्ग) – 3.4 कि.मी. माथनी से सेमरीतला मार्ग – 2.4 कि.मी. नगवाड़ा खर्चली पतरकुही मार्ग – 2 कि.मी. पिपरिया शोभापुर हनुमान मढ़िया से कुम्हावड़ मार्ग – 2.8 कि.मी. पोसरा से महलवाड़ा कन्हवार मार्ग – 3 कि.मी. लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों से इन मार्गों को बजट में सम्मिलित किया गया। सांसद श्री चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। इन नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। बुजुर्गजनों को चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज को समय पर और सुगमता से बाजार तक पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पिपरिया क्षेत्र के विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। सांसद श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे। जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित ग्रामीण लोगों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया है।

- नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के बजट वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण कार्य अनुदानों की मांगों के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बजट में सम्मिलित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं— खापरखेड़ा–चांदौन–कुडारी–रिछेड़ा–माल्हनवाड़ा मार्ग – 32.3 कि.मी. बनखेड़ी उमरधा माथनी सांडिया मार्ग (पी.क्यू.सी. मार्ग) – 3.4 कि.मी. माथनी से सेमरीतला मार्ग – 2.4 कि.मी. नगवाड़ा खर्चली पतरकुही मार्ग – 2 कि.मी. पिपरिया शोभापुर हनुमान मढ़िया से कुम्हावड़ मार्ग – 2.8 कि.मी. पोसरा से महलवाड़ा कन्हवार मार्ग – 3 कि.मी. लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों से इन मार्गों को बजट में सम्मिलित किया गया। सांसद श्री चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। इन नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। बुजुर्गजनों को चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज को समय पर और सुगमता से बाजार तक पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पिपरिया क्षेत्र के विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। सांसद श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे। जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित ग्रामीण लोगों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया है।1
- पचमढ़ी चौरागढ़ महादेव शिवरात्रि पब्लिक लोक लोगों ने दर्शन किया चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी में जय महाकाल बाबा का वीडियो2
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है। क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के मार्गदर्शन में यह पहल उन कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये कर्मचारी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। पहल की मुख्य विशेषताएं कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मढ़ई, चूरना एवं पचमढ़ी में जंगल सफारी का अवसर। परिवारों के बीच आपसी परिचय एवं संवाद बढ़ाने का अवसर। कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में समय बिताने का अवसर, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ पुनः अपने दायित्व निभा सकें। जनवरी 2026 से प्रारंभ इस पहल के अंतर्गत अब तक 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढ़ई के जंगल में सफारी का आनंद ले चुके हैं। इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह और खुशी का वातावरण है। सभी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया है। 🌳 यह पहल न केवल वनकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन एवं वन्यप्राणियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।1
- Awaaz Nahin Mil Pa Rahe Gram Panchayat1
- बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित राइस मिल से जुड़ा मामला अब प्रशासनिक तंत्र की गंभीर परीक्षा बन चुका है। किसानों के खेतों में गंदा काला पानी, बॉयलर की राख और भूसी छोड़े जाने के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। खबर सामने आने के बाद मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेतों में जा रहे दूषित पानी और आसपास की हवा के सैंपल लिए गए, साथ ही बॉयलर से निकलने वाली राख को नियंत्रित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में राइस मिल के पास संचालित गुरुकुल स्कूल की स्थिति भी सामने आई, जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के असर की शिकायतें मिलीं। स्कूल संचालक ने एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की बात कही। अब सवाल यह है कि क्या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला औपचारिकताओं में सिमट कर रह जाएगा। क्योंकि यह सिर्फ एक मिल की कहानी नहीं, बल्कि किसानों की फसल, बच्चों की सेहत और प्रशासन की विश्वसनीयता से जुड़ा मामला है। । अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह1
- सुल्तानपुर तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर दस फूट दूर गड्ढे में गिरी कार चालक घायल, ,सुल्तानपुर एन एच 45 पुलिस चौकी जोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित पलटी खाकर हाइवे से दस फूट नीचे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें कार चालक की गंभीर चोटें आईं है वहीं जोड़ पुलिस चौकी प्रभारीअपने स्टॉप के साथ चेकिंग कर रहे थे, सड़क हादसे होते देख पुलिस द्वारा कार चालक को कार से बाहर निकलवा कर सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया, मिली जानकारी के मुताबिक सोनू पिता रमेश अहिरवार उम्र 23 साल निवासी अमरावत बाड़ी का बताया जा रहा हैं1
- मुख्यमंत्री ने माफी मांग ली तो क्या हो गया..? वे हमारे कप्तान हैं... किसी ज्योतिष से पूछूंगा... जुबान पर शनि बैठा है या नहीं गुस्से का क्या है... कभी कभी आ जाता है पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय...1
- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी द्वारा ग्राम नगवाडा में नर्सरी तैयार की गयी है।जिसका विधिवत शुभारंभ भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृतिलोक न्यास गोबिंद नगर के ग्राम विकास प्रमुख ओमकार सिंह राजपूत के प्रमुख आतिथ्य, उद्यान अधीक्षक श्री मान पवन रघुवंशी जी के विशेष आतिथ्य, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की विकास खंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगवाडा के कृषक श्रीमान सुरेश ठाकुर के खेत में बनायी गयी नर्सरी के शुभारंभ अवसर पर उद्यान अधीक्षक श्रीमान पवन रघुवंशी जी द्वारा लाये गये बीजों का वितरण किया गया।इस अवसर पर परामर्शदाता श्रीमंत पटैल, श्रीमती ज्योति बाथरे मकरन सिंह कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पठारिया, रोशन पुरी गोस्वामी बृजेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कलीराम ठाकुर, शिवनारायण भारती, छोटेलाल साहू छोटल ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1