सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है। क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के मार्गदर्शन में यह पहल उन कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये कर्मचारी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। पहल की मुख्य विशेषताएं कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मढ़ई, चूरना एवं पचमढ़ी में जंगल सफारी का अवसर। परिवारों के बीच आपसी परिचय एवं संवाद बढ़ाने का अवसर। कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में समय बिताने का अवसर, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ पुनः अपने दायित्व निभा सकें। जनवरी 2026 से प्रारंभ इस पहल के अंतर्गत अब तक 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढ़ई के जंगल में सफारी का आनंद ले चुके हैं। इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह और खुशी का वातावरण है। सभी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया है। 🌳 यह पहल न केवल वनकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन एवं वन्यप्राणियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है। क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के मार्गदर्शन में यह पहल उन कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये कर्मचारी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। पहल की मुख्य विशेषताएं कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मढ़ई, चूरना एवं पचमढ़ी में जंगल सफारी का अवसर। परिवारों के बीच आपसी परिचय एवं संवाद बढ़ाने का अवसर। कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में समय बिताने का अवसर, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ पुनः अपने दायित्व निभा सकें। जनवरी 2026 से प्रारंभ इस पहल के अंतर्गत अब तक 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढ़ई के जंगल में सफारी का आनंद ले चुके हैं। इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह और खुशी का वातावरण है। सभी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया है। 🌳 यह पहल न केवल वनकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन एवं वन्यप्राणियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है। क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के मार्गदर्शन में यह पहल उन कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये कर्मचारी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। पहल की मुख्य विशेषताएं कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मढ़ई, चूरना एवं पचमढ़ी में जंगल सफारी का अवसर। परिवारों के बीच आपसी परिचय एवं संवाद बढ़ाने का अवसर। कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में समय बिताने का अवसर, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ पुनः अपने दायित्व निभा सकें। जनवरी 2026 से प्रारंभ इस पहल के अंतर्गत अब तक 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढ़ई के जंगल में सफारी का आनंद ले चुके हैं। इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह और खुशी का वातावरण है। सभी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया है। 🌳 यह पहल न केवल वनकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन एवं वन्यप्राणियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।1
- सोहागपुर: रामगंज वार्ड निवासी यश किराना स्टोर के संचालक सेठ श्री दिलीप कुमार साहू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भारती साहू ने अपने बेटे कक्षा 12वीं के छात्र यश साहू का जन्मदिन इन जरूरतमंद लोगों के बीच आकर मनाया आपके द्वारा इन बेघर बेसहारा लोगों को फलफ्रूट, नमकीन, मिष्ठान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए। बेटे के जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि फिजूल खर्च करने के बजाय इन जरूरतमंद भूखे लोगों को भोजन कराने से आत्म संतुष्टि मिलती है, भगवान प्रसन्न होते हैं, नर सेवा ही नारायण सेवा है।1
- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी द्वारा ग्राम नगवाडा में नर्सरी तैयार की गयी है।जिसका विधिवत शुभारंभ भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृतिलोक न्यास गोबिंद नगर के ग्राम विकास प्रमुख ओमकार सिंह राजपूत के प्रमुख आतिथ्य, उद्यान अधीक्षक श्री मान पवन रघुवंशी जी के विशेष आतिथ्य, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की विकास खंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगवाडा के कृषक श्रीमान सुरेश ठाकुर के खेत में बनायी गयी नर्सरी के शुभारंभ अवसर पर उद्यान अधीक्षक श्रीमान पवन रघुवंशी जी द्वारा लाये गये बीजों का वितरण किया गया।इस अवसर पर परामर्शदाता श्रीमंत पटैल, श्रीमती ज्योति बाथरे मकरन सिंह कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पठारिया, रोशन पुरी गोस्वामी बृजेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कलीराम ठाकुर, शिवनारायण भारती, छोटेलाल साहू छोटल ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित राइस मिल से जुड़ा मामला अब प्रशासनिक तंत्र की गंभीर परीक्षा बन चुका है। किसानों के खेतों में गंदा काला पानी, बॉयलर की राख और भूसी छोड़े जाने के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। खबर सामने आने के बाद मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेतों में जा रहे दूषित पानी और आसपास की हवा के सैंपल लिए गए, साथ ही बॉयलर से निकलने वाली राख को नियंत्रित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में राइस मिल के पास संचालित गुरुकुल स्कूल की स्थिति भी सामने आई, जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के असर की शिकायतें मिलीं। स्कूल संचालक ने एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की बात कही। अब सवाल यह है कि क्या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला औपचारिकताओं में सिमट कर रह जाएगा। क्योंकि यह सिर्फ एक मिल की कहानी नहीं, बल्कि किसानों की फसल, बच्चों की सेहत और प्रशासन की विश्वसनीयता से जुड़ा मामला है। । अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह1
- रेलवे स्टेशन सोहागपुर के पास बुरखा पहने दो व्यक्तियों पर संदेह होने पर उन्हें रोक कर पूछताछ की गई, तो वह भागने लगे जिन्हें जागरूक युवाओं द्वारा पकड़ा गया फिर पूछताछ की गई तो बुर्के पहने लगभग 30 से 35 वर्षीय युवक निकले। जिनके पास एक बैग भी था हालांकि बैग की तलाशी लेने के बाद उसमें कपड़े के अलावा कुछ नहीं निकला, लेकिन युवकों के हुलिए और उनके पास इस तरह का साफ स्वच्छ बैग भी संदेह पैदा करता है। जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक के पास इटारसी से गाडरवारा की दो टिकट भी प्राप्त हुई। बाद में जिन्हें समझे इसके बाद छोड़ दिया गया। अपने छोटे बच्चों का ख्याल रखे।1
- गुरुवार का दिन शहर के असामाजिक तत्वों के लिए निराशा जनक रहा क्योंकि पिपरिया मंगलवारा थाना निरीक्षक की टीम ने सुबह से शाम 7:30 बजे तक ही यातायात एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों पर अंकुश लगाने ताबड़तोड़ जन सुरक्षा अभियान चलाकर शहर में सनसनी फैला दी सुबह से ही वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमे क्षमता से अधिक लोड वाहन, बिना सीट बेल्ट और अन्य धाराओं मे mv act के तहत चलानी कार्यवाही कर 4600 रु का जुर्माना लगाया गया वही शाम होते होते बस स्टैंड पर शराबियों को दौड़ाया गया एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब नहीं पीने की हिदायत दी है वही बस स्टैंड डार्क प्लेस मंडी क्षेत्र में पहुंच असामाजिक तत्वों को भी सुधार लाने कार्रवाई की गई । मंगलवारा थाना पुलिस की दिनभर चली यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही वही इसकी काफी लोगो ने सराहना भी की1
- छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चरणों में मेरा कोटि कोटि नमन करता हूं जय भीम जय संविधान।1
- नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत/गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जप्त कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन/मण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रू प से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा 18 फरवरी 2026 को शिवपुर से 03 ट्रेक्टर ट्राली एवं सिवनीमालवा से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त कर थाना शिवपुर एवं सिवनीमालवा में खड़ा किया गया है। 19 फरवरी 2026 को ग्राम-नानपा से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना डोलरिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। तहसील पिपरिया से 01 डम्पर क्रमांक-MH40Y8340 को मिट्टी का अवैध परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना स्टेशन रोड पिपरिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। तहसील बनखेड़ी से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जात कर पुलिस थाना बनखेड़ी में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। उक्त कार्यवाही में श्री जय सोलकी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, दिवेश मरकाम जिला खनि अधिकारी नर्मदापुरम, सुनील गढवाल तहसीलदार डोलरिया, श्रीमती अंजू राजपूत तहसीलदार बनखेड़ी, श्रीमती पिंकी चौहान खनि निरीक्षक, आदित्य सेन थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया, गिरीश त्रिपाठी थाना प्रभारी मंगलवारा पिपरिया, खुमान सिंह पटेल थाना प्रभारी डोलरिया, मनोज कुमार नामदेव नायब तहसीलदार पिपरिया, श्रीमती कीर्ति प्रधान नायब तहसीलदार सिवनीमालवा, कृष्णकांत सिंह परस्ते प्र० खनि निरीक्षक नर्मदापुरम, हेमन्त राज सिपाही खनिज तथा पुलिस एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।1