logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Awaaz Nahin Mil Pa Rahe Gram Panchayat

4 hrs ago
user_Biraj Biraj Qwert
Biraj Biraj Qwert
Madhya Pradesh•
4 hrs ago

Awaaz Nahin Mil Pa Rahe Gram Panchayat

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Awaaz Nahin Mil Pa Rahe Gram Panchayat
    1
    Awaaz Nahin Mil Pa Rahe Gram Panchayat
    user_Biraj Biraj Qwert
    Biraj Biraj Qwert
    Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के बजट वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण कार्य अनुदानों की मांगों के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बजट में सम्मिलित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं— खापरखेड़ा–चांदौन–कुडारी–रिछेड़ा–माल्हनवाड़ा मार्ग – 32.3 कि.मी. बनखेड़ी उमरधा माथनी सांडिया मार्ग (पी.क्यू.सी. मार्ग) – 3.4 कि.मी. माथनी से सेमरीतला मार्ग – 2.4 कि.मी. नगवाड़ा खर्चली पतरकुही मार्ग – 2 कि.मी. पिपरिया शोभापुर हनुमान मढ़िया से कुम्हावड़ मार्ग – 2.8 कि.मी. पोसरा से महलवाड़ा कन्हवार मार्ग – 3 कि.मी. लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों से इन मार्गों को बजट में सम्मिलित किया गया। सांसद श्री चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। इन नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। बुजुर्गजनों को चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज को समय पर और सुगमता से बाजार तक पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पिपरिया क्षेत्र के विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। सांसद श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे। जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित ग्रामीण लोगों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया है।
    1
    नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के बजट वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण कार्य अनुदानों की मांगों के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बजट में सम्मिलित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं—
खापरखेड़ा–चांदौन–कुडारी–रिछेड़ा–माल्हनवाड़ा मार्ग – 32.3 कि.मी.
बनखेड़ी उमरधा माथनी सांडिया मार्ग (पी.क्यू.सी. मार्ग) – 3.4 कि.मी.
माथनी से सेमरीतला मार्ग – 2.4 कि.मी.
नगवाड़ा खर्चली पतरकुही मार्ग – 2 कि.मी.
पिपरिया शोभापुर हनुमान मढ़िया से कुम्हावड़ मार्ग – 2.8 कि.मी.
पोसरा से महलवाड़ा कन्हवार मार्ग – 3 कि.मी.
लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों से इन मार्गों को बजट में सम्मिलित किया गया। सांसद श्री चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में राहत प्राप्त होगी।
इन नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। बुजुर्गजनों को चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज को समय पर और सुगमता से बाजार तक पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पिपरिया क्षेत्र के विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। सांसद श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे।
जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित ग्रामीण लोगों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पचमढ़ी चौरागढ़ महादेव शिवरात्रि पब्लिक लोक लोगों ने दर्शन किया चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी में जय महाकाल बाबा का वीडियो
    2
    पचमढ़ी चौरागढ़ महादेव शिवरात्रि पब्लिक लोक लोगों ने दर्शन किया चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी में जय महाकाल बाबा का वीडियो
    user_विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश कहार
    विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश कहार
    Aeronautical engineer पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    1
    Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    user_हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है। क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के मार्गदर्शन में यह पहल उन कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये कर्मचारी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। पहल की मुख्य विशेषताएं कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मढ़ई, चूरना एवं पचमढ़ी में जंगल सफारी का अवसर। परिवारों के बीच आपसी परिचय एवं संवाद बढ़ाने का अवसर। कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में समय बिताने का अवसर, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ पुनः अपने दायित्व निभा सकें। जनवरी 2026 से प्रारंभ इस पहल के अंतर्गत अब तक 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढ़ई के जंगल में सफारी का आनंद ले चुके हैं। इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह और खुशी का वातावरण है। सभी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया है। 🌳 यह पहल न केवल वनकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन एवं वन्यप्राणियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
    1
    सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन
नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है।
क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के मार्गदर्शन में यह पहल उन कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये कर्मचारी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
पहल की मुख्य विशेषताएं
कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मढ़ई, चूरना एवं पचमढ़ी में जंगल सफारी का अवसर।
परिवारों के बीच आपसी परिचय एवं संवाद बढ़ाने का अवसर।
कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में समय बिताने का अवसर, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ पुनः अपने दायित्व निभा सकें।
जनवरी 2026 से प्रारंभ इस पहल के अंतर्गत अब तक 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढ़ई के जंगल में सफारी का आनंद ले चुके हैं।
इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह और खुशी का वातावरण है। सभी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया है।
🌳 यह पहल न केवल वनकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन एवं वन्यप्राणियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित राइस मिल से जुड़ा मामला अब प्रशासनिक तंत्र की गंभीर परीक्षा बन चुका है। किसानों के खेतों में गंदा काला पानी, बॉयलर की राख और भूसी छोड़े जाने के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। खबर सामने आने के बाद मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेतों में जा रहे दूषित पानी और आसपास की हवा के सैंपल लिए गए, साथ ही बॉयलर से निकलने वाली राख को नियंत्रित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में राइस मिल के पास संचालित गुरुकुल स्कूल की स्थिति भी सामने आई, जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के असर की शिकायतें मिलीं। स्कूल संचालक ने एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की बात कही। अब सवाल यह है कि क्या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला औपचारिकताओं में सिमट कर रह जाएगा। क्योंकि यह सिर्फ एक मिल की कहानी नहीं, बल्कि किसानों की फसल, बच्चों की सेहत और प्रशासन की विश्वसनीयता से जुड़ा मामला है। । अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह
    1
    बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित राइस मिल से जुड़ा मामला अब प्रशासनिक तंत्र की गंभीर परीक्षा बन चुका है। किसानों के खेतों में गंदा काला पानी, बॉयलर की राख और भूसी छोड़े जाने के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। खबर सामने आने के बाद मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेतों में जा रहे दूषित पानी और आसपास की हवा के सैंपल लिए गए, साथ ही बॉयलर से निकलने वाली राख को नियंत्रित कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में राइस मिल के पास संचालित गुरुकुल स्कूल की स्थिति भी सामने आई, जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के असर की शिकायतें मिलीं। स्कूल संचालक ने एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की बात कही। अब सवाल यह है कि क्या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला औपचारिकताओं में सिमट कर रह जाएगा। क्योंकि यह सिर्फ एक मिल की कहानी नहीं, बल्कि किसानों की फसल, बच्चों की सेहत और प्रशासन की विश्वसनीयता से जुड़ा मामला है।
।
अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें
सबसे पहले | सबसे आगे
📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN)
रितिक जैन
रिपोर्टर –बाडी रायसेन
एवं 
जिला ब्यूरो चीफ 
न्यूज़ इंडिया 24
📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218
📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live
मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान
📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह
    user_रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    Local News Reporter बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत नशे के विरुद्ध सुआतला थाना पुलिस ने पिकअप वाहन में जा रही अवैध 12 पेटी शराब कीमत लगभग 65,000 जप्त की वही सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट से ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शराब जबलपुर से राजमार्ग की ओर आ रही थी मुखविर से सूचना मिलने पर टीम तैयार कर डोंगरगांव वन विभाग चौकी के पास रोका गया जिसमें से एक आरोपी निकालकर जंगल में भाग गया वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पिकअप वाहन को जप्त कर 12 पेटी शराब जप्त की गई और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीवादकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है
    1
    ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत नशे के विरुद्ध सुआतला थाना पुलिस ने पिकअप वाहन में जा रही अवैध 12 पेटी शराब कीमत लगभग 65,000 जप्त की वही सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट से ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शराब जबलपुर से राजमार्ग की ओर आ रही थी मुखविर से सूचना मिलने पर टीम तैयार कर डोंगरगांव वन विभाग चौकी के पास रोका गया जिसमें से एक आरोपी निकालकर जंगल में भाग गया वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पिकअप वाहन को जप्त कर 12 पेटी शराब जप्त की गई और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीवादकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    57 min ago
  • मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी द्वारा ग्राम नगवाडा में नर्सरी तैयार की गयी है।जिसका विधिवत शुभारंभ भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृतिलोक न्यास गोबिंद नगर के ग्राम विकास प्रमुख ओमकार सिंह राजपूत के प्रमुख आतिथ्य, उद्यान अधीक्षक श्री मान पवन रघुवंशी जी के विशेष आतिथ्य, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की विकास खंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगवाडा के कृषक श्रीमान सुरेश ठाकुर के खेत में बनायी गयी नर्सरी के शुभारंभ अवसर पर उद्यान अधीक्षक श्रीमान पवन रघुवंशी जी द्वारा लाये गये बीजों का वितरण किया गया।इस अवसर पर परामर्शदाता श्रीमंत पटैल, श्रीमती ज्योति बाथरे मकरन सिंह कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पठारिया, रोशन पुरी गोस्वामी बृजेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कलीराम ठाकुर, शिवनारायण भारती, छोटेलाल साहू छोटल ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    1
    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी द्वारा ग्राम नगवाडा में नर्सरी तैयार की गयी है।जिसका विधिवत शुभारंभ भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृतिलोक न्यास गोबिंद नगर के ग्राम विकास प्रमुख ओमकार सिंह राजपूत के प्रमुख आतिथ्य, उद्यान अधीक्षक श्री मान पवन रघुवंशी जी के विशेष आतिथ्य, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की विकास खंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नगवाडा के कृषक श्रीमान सुरेश ठाकुर के खेत में बनायी गयी नर्सरी के शुभारंभ अवसर पर उद्यान अधीक्षक श्रीमान पवन रघुवंशी जी द्वारा लाये गये बीजों का  वितरण किया गया।इस अवसर पर परामर्शदाता श्रीमंत पटैल, श्रीमती ज्योति बाथरे
मकरन सिंह कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पठारिया,  रोशन पुरी गोस्वामी बृजेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कलीराम ठाकुर, शिवनारायण भारती, छोटेलाल साहू छोटल ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.