logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना 2027 का कार्य प्रगति पर === वरिष्ठ अधिकारियों ने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का किया निरीक्षण शहडोल। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डाॅ. केदार सिंह के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी सरोधन सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चार्जों में प्रगणक एवं सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर संपर्क कर कार्य किया जा रहा है। अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने ब्यौहारी जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे माकन नंबरिंग, नजरी नक्शा निर्माण एवं एचएलओ एप्प में दर्ज प्रविष्ठियों का सत्यापन किया। अधिकारियेां द्वारा स्थल स्थिति से मिलान कर जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रगणकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी मकान अथवा परिवार सर्वेक्षण से छूटने नहीं पाए। डेटा की गुणवत्ता एवं सटीकता बनाए रखने के लिए प्रत्येक प्रवृष्टि सावधानी पूर्वक दर्ज की जाए। चार्ज स्तर पर गठित टीमों एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। साथ ही एचएलओ ए़प् संचालन एवं डेटा प्रवृष्टि संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें। जिससे विकास योजनाओं के लिए विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।

1 hr ago
user_Manoj Singh
Manoj Singh
Newspaper advertising department Sohagpur, Shahdol•
1 hr ago
f9b377f5-c7f6-41d0-92b2-0759ceecd405

जनगणना 2027 का कार्य प्रगति पर === वरिष्ठ अधिकारियों ने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का किया निरीक्षण शहडोल। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डाॅ. केदार सिंह के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी सरोधन सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चार्जों में प्रगणक एवं सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर संपर्क कर कार्य किया जा रहा है। अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने ब्यौहारी जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे माकन नंबरिंग, नजरी नक्शा निर्माण एवं एचएलओ एप्प में दर्ज प्रविष्ठियों का सत्यापन किया। अधिकारियेां द्वारा स्थल स्थिति से मिलान कर जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रगणकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी मकान अथवा परिवार सर्वेक्षण से छूटने नहीं पाए। डेटा की गुणवत्ता एवं सटीकता बनाए रखने के लिए प्रत्येक प्रवृष्टि सावधानी पूर्वक दर्ज की जाए। चार्ज स्तर पर गठित टीमों एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। साथ ही एचएलओ ए़प् संचालन एवं डेटा प्रवृष्टि संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें। जिससे विकास योजनाओं के लिए विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।
    3
    व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)
जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* 💥 *बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई,जब जंगल में बाघों के बीच भीषण संघर्ष की आवाजें सुनाई दीं।कुछ ही देर बाद जंगल की खामोशी ने एक दर्दनाक सच उजागर कर दिया।जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट स्थित ढमढमा कैंप के सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के लड़ने की तेज आवाज सुनी।सूचना मिलते ही गश्ती दल ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की।छानबीन के दौरान जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला,जिससे वन अमले में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूर से किए गए प्राथमिक परीक्षण में प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।मृत बाघ के शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।राहत की बात यह रही कि मौके पर बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं,जिससे शिकार की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथी गश्ती दल,डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और एसओपी के अनुसार की जा रही है।बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों के वर्चस्व की लड़ाई अक्सर खूनी साबित होती रही है,और एक बार फिर जंगल की यही जंग एक बाघ की जान ले गई।
    3
    बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव*

💥 *बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव*
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई,जब जंगल में बाघों के बीच भीषण संघर्ष की आवाजें सुनाई दीं।कुछ ही देर बाद जंगल की खामोशी ने एक दर्दनाक सच उजागर कर दिया।जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट स्थित ढमढमा कैंप के सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के लड़ने की तेज आवाज सुनी।सूचना मिलते ही गश्ती दल ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की।छानबीन के दौरान जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला,जिससे वन अमले में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूर से किए गए प्राथमिक परीक्षण में प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।मृत बाघ के शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।राहत की बात यह रही कि मौके पर बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं,जिससे शिकार की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथी गश्ती दल,डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और एसओपी के अनुसार की जा रही है।बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों के वर्चस्व की लड़ाई अक्सर खूनी साबित होती रही है,और एक बार फिर जंगल की यही जंग एक बाघ की जान ले गई।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।
    4
    उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।
    user_Hariom shukla
    Hariom shukla
    मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है
    1
    शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े
डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पीछे अवैध रेत भंडारण करने का वीडियो हुआ वायरल शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पीछे अवैध रूप से रेत भंडारण करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध रूप से रेत माफिया के द्वारा रेत भंडारण किया जा रहा है,और नगर में ऊंचे दामों पर रेत की बिक्री की जा रही है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कटारे नामक व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
    1
    सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पीछे अवैध रेत भंडारण करने का वीडियो हुआ वायरल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पीछे अवैध रूप से रेत भंडारण करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध रूप से रेत माफिया के द्वारा रेत भंडारण किया जा रहा है,और नगर में ऊंचे दामों पर रेत की बिक्री की जा रही है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कटारे नामक व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    4
    मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*
    1
    💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_*

💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_*
_अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_
*_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.