Shuru
Apke Nagar Ki App…
सालिमपुर में 123 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार CNG टेंपो में छिपी थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने दबोचा! सालिमपुर के SH-106 डोमा रोड पर पुलिस की कार्रवाई में 123.66 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। CNG टेंपो से 687 बोतल Officer Choice मिली, एक युवक गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नाव के जरिए शराब ग्यासपुर घाट तक पहुंचाने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस दो अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। क्या गंगा पार से शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क का भी होगा खुलासा? #Salimpur #Bakhtiyarpur #Patna #BiharNews #KhabarJunction
Khabar Junction Live
सालिमपुर में 123 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार CNG टेंपो में छिपी थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने दबोचा! सालिमपुर के SH-106 डोमा रोड पर पुलिस की कार्रवाई में 123.66 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। CNG टेंपो से 687 बोतल Officer Choice मिली, एक युवक गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नाव के जरिए शराब ग्यासपुर घाट तक पहुंचाने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस दो अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। क्या गंगा पार से शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क का भी होगा खुलासा? #Salimpur #Bakhtiyarpur #Patna #BiharNews #KhabarJunction
More news from बिहार and nearby areas
- सालिमपुर में 123 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार CNG टेंपो में छिपी थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने दबोचा! सालिमपुर के SH-106 डोमा रोड पर पुलिस की कार्रवाई में 123.66 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। CNG टेंपो से 687 बोतल Officer Choice मिली, एक युवक गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नाव के जरिए शराब ग्यासपुर घाट तक पहुंचाने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस दो अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। क्या गंगा पार से शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क का भी होगा खुलासा? #Salimpur #Bakhtiyarpur #Patna #BiharNews #KhabarJunction1
- पुत्र की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना, गंगा घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ जितिया व्रत को लेकर गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी, माताओं ने संतान के मंगल की मांगी कामना आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी आज 3 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका, जिसे जितिया व्रत भी कहा जाता है, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। पुत्रवती महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर पवित्र गंगा घाटों पर पहुंचीं और गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान-ध्यान किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार इस दिन महिलाएं पूरे दिन और रात निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना कर अपनी संतान की सलामती की कामना करती हैं। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में जितिया व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष आस्था देखने को मिलती है। गंगा घाटों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि-विधान से स्नान और पूजा-अर्चना कर अपने पुत्र की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।1
- विदेश यात्रा से लौटते ही गयाजी पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार, विदेश यात्रा से लौटते ही गयाजी पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार, पितृपक्ष सेवा शिविरों का किया निरीक्षणगया में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवार्थ फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं के शिविरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध चिकित्सा, पेयजल और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। डॉ. प्रेम कुमार ने सामाजिक संस्थाओं द्वारा तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें — संवाद डिजिटल टीवी न्यूज़। आपके काम की खबरें।1
- नालंदा में खराब चावल देख भड़के लाभुक, राशन लेने से किया इनकार बिहारशरीफ सदर प्रखंड के कोरई पंचायत स्थित देवधा गांव में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर खराब चावल पहुंचने का मामला सामने आया है। चावल की गुणवत्ता देखकर लाभुकों ने इसे लेने से इनकार कर दिया। लाभुकों का आरोप है कि चावल में जगह-जगह थक्के हैं और दुर्गंध भी आ रही है। शिकायत के बाद प्रखंड आपूर्ति कार्यालय की ओर से मामले की जांच की गई। जांच में चावल खाने योग्य नहीं पाया गया। चावल का नमूना भी लिया गया है और मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। डीलर ने बताया कि खराब खाद्यान्न को लेकर अधिकारियों को पहले ही पत्र के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी है। स्थानीय लाभुकों ने खाद्यान्न की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की मांग की है।1
- आदिवासियों को न सुविधाएँ मिलती हैं, न फंड, न अधिकार, न बेहतर जीवन स्तर। उल्टा, यह सरकार उनके जंगल, ज़मीन और जिंदगी तक छीन रही है। बालाघाट के आदिवासियों को लग सकता है कि वो अकेले हैं, लेकिन देशभर में यही हो रहा है। ‘सत्याग्रह’ के ज़रिए मुझे बताइए कि आपकी समस्या क्या है। आपको हैरानी होगी जानकर कि कितने लोग उसी समस्या से जूझ रहे हैं - मैं आपके साथ खड़ा हूं। अपने अधिकारों की रक्षा आदिवासियों को न सुविधाएँ मिलती हैं, न फंड, न अधिकार, न बेहतर जीवन स्तर। उल्टा, यह सरकार उनके जंगल, ज़मीन और जिंदगी तक छीन रही है। बालाघाट के आदिवासियों को लग सकता है कि वो अकेले हैं, लेकिन देशभर में यही हो रहा है। ‘सत्याग्रह’ के ज़रिए मुझे बताइए कि आपकी समस्या क्या है। आपको हैरानी होगी जानकर कि कितने लोग उसी समस्या से जूझ रहे हैं - मैं आपके साथ खड़ा हूं। अपने अधिकारों की रक्षा हम साथ मिलकर ही कर पाएंगे।1
- आदिवासियों को न सुविधाएँ मिलती हैं, न फंड, न अधिकार, न बेहतर जीवन स्तर। उल्टा, यह सरकार उनके जंगल, ज़मीन और जिंदगी तक छीन रही है। बालाघाट के आदिवासियों को लग सकता है कि वो अकेले हैं, लेकिन देशभर में यही हो रहा है। ‘सत्याग्रह’ के ज़रिए मुझे बताइए कि आपकी समस्या क्या है। आपको हैरानी होगी जानकर कि कितने लोग उसी समस्या से जूझ रहे हैं - मैं आपके साथ खड़ा हूं। अपने अधिकारों की रक्षा हम साथ मिलकर ही कर पाएंगे।1
- नगर परिषद पटोरी की व्यवस्था पर बड़ा सवाल, गंदगी और जाम से लोग परेशान SDO, CO और DSP कार्यालय वाले शहर में नालियों में काला पानी, मुख्य बाजार में जाम समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी अनुमंडल मुख्यालय में साफ-सफाई, जल निकासी और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में नालियों में काला पानी, प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा जमा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। खास बात यह है कि शाहपुर पटोरी में SDO, CO, BDO और DSP जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हैं। इसके अलावा अनुमंडलीय अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कॉलेज, स्कूल और बड़ा बाजार भी मौजूद है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर परिषद नियमित सफाई, नालियों की उड़ाही और कूड़ा उठाव सुनिश्चित करे। साथ ही प्रशासन यातायात और अव्यवस्थित पार्किंग पर भी प्रभावी कार्रवाई करे। अब सवाल यह है कि नगर परिषद और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इन समस्याओं पर कब तक गंभीरता से ध्यान देते हैं।1
- गाछी में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, आंख के पास चोट व शरीर पर कटे के निशान गाछी में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, आंख के पास चोट व शरीर पर कटे के निशान परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मधुवन टोल में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व मटखनमा गाछी में एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। शव फुलवंतो स्थान के आगे गाछी में पड़ा मिला। अलसुबह शौच के लिए निकले एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के 10 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुधीर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के पास देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गाछी में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शरीर पर चोट व कटे के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजनों के अनुसार सुधीर के शरीर पर कई जगह चोट और कटे के निशान मिले हैं। उसकी आंख के पास भी चोट का निशान बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिलने की बात भी सामने आई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव को गाछी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई सलीम रजा, एएसआई रवि कुमार सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी बारीकी से जांच की और विभिन्न साक्ष्य एवं नमूने एकत्र किए। पुलिस के अनुसार इन साक्ष्यों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य बिंदुओं के आधार पर बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था सुधीर सुधीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मंटू साह कबाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी बना हुआ है। मुखिया लालबाबू दास, राकेश कुमार चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों का पता लगाने की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट समेत जांच के अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट :- विवेक कुमार शर्मा DSP1