Shuru
Apke Nagar Ki App…
good मॉर्निंग फ्रेंड्स
Hari Sharma Sharma
good मॉर्निंग फ्रेंड्स
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में चल रहे सघन जांच अभियान के पहले ही दिन संयुक्त जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलो अमानक पनीर को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं, संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक सील भी कर दिया गया है। मामला सिमगा तहसील के ग्राम औरेठी स्थित अमृतमय फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का है, जहां एसडीएम सिमगा के नेतृत्व में टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि वहां अस्वच्छ और अमानक तरीके से एनॉलॉग पनीर का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पनीर का सैंपल लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही करीब 100 किलो पनीर को नष्ट कर दिया गया और फर्म को सील कर दिया गया। आपको बता दें कि जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। यह पूरा अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, प्रशासन की इस सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- मुंगेली जिले के उप तहसील चकरभाठा की बेटी हेमा साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश की टॉप-10 सूची में 8वीं रैंक प्राप्त की है। हेमा ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार, गांव और साहू समाज का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि बेटियों की सफलता समाज और देश को आगे बढ़ाने का काम करती है। ग्रामीणों द्वारा महाविद्यालय की मांग पर प्रशासन ने सकारात्मक प्रयास का भरोसा भी दिलाया। #हेमा_साहू #ChhattisgarhBoardResult #Mungeli #Chakarbhatha #Topper #CGBoard #CollectorKundanKumar #EducationSuccess #छत्तीसगढ़ #मुंगेली #टॉपर1
- Post by Gautam karsh1
- कोरबा जिले की बांगो थाना की पुलिस ने उन दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने एक ट्रक चालक को डरा धमकाकर करीब दस हजार रूपये नकदी रकम की लूट कर ली थी. ट्रक चालक की शिकायत पर अपराध कायम कर पुलिस में बिलासपुर निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जिनके पास से लूट की रकम बरामद कर ली गई हैं. पुलिस ने बताया की गढ़वा निवासी ट्रक चालक सलमान अंसारी कोयला लेकर अंबिकापुर से रायपुर जा रहा था. हसदेव नदी के पास गाडी में कुछ खराबी आने पर उसने ट्रक को रोका. तभी पीछे से बिना नंबर की बोलेरो वाहन में सवार होकर आरोपी पहुंचे और डरा धमकाकर ट्रक चालक को अपनी वाहन में बिठाया और जेब में रखे नकदी रकम के साथ ही फोन पे के माध्यम से करीब दस हजार रूपये लूट लिए.1
- Post by Om shreevas1
- Post by Dhananajy jangde1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में चल रहे सघन जांच अभियान के पहले ही दिन संयुक्त जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलो अमानक पनीर को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं, संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक सील भी कर दिया गया है। मामला सिमगा तहसील के ग्राम औरेठी स्थित अमृतमय फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का है, जहां एसडीएम सिमगा के नेतृत्व में टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि वहां अस्वच्छ और अमानक तरीके से एनॉलॉग पनीर का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पनीर का सैंपल लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही करीब 100 किलो पनीर को नष्ट कर दिया गया और फर्म को सील कर दिया गया। आपको बता दें कि जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। यह पूरा अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, प्रशासन की इस सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में मुंगेली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वीं बोर्ड में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार और एसपी भोजराम पटेल ने टॉपर्स के घर पहुंचकर सम्मानित किया। “90 प्लस अभियान” को इस सफलता का बड़ा आधार माना जा रहा है। #Mungeli #CGBoardResult2026 #AnshulSharma #BoardTopper #Chhattisgarh #CGEducation #90PlusAbhiyan #MungeliNews #TopperStory #EducationNews1