logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में चल रहे सघन जांच अभियान के पहले ही दिन संयुक्त जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलो अमानक पनीर को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं, संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक सील भी कर दिया गया है। मामला सिमगा तहसील के ग्राम औरेठी स्थित अमृतमय फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का है, जहां एसडीएम सिमगा के नेतृत्व में टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि वहां अस्वच्छ और अमानक तरीके से एनॉलॉग पनीर का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पनीर का सैंपल लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही करीब 100 किलो पनीर को नष्ट कर दिया गया और फर्म को सील कर दिया गया। आपको बता दें कि जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। यह पूरा अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, प्रशासन की इस सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

8 hrs ago
user_Abhas sharma
Abhas sharma
बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में चल रहे सघन जांच अभियान के पहले ही दिन संयुक्त जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलो अमानक पनीर को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं, संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक सील भी कर दिया गया है। मामला सिमगा तहसील के ग्राम औरेठी स्थित अमृतमय फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का है, जहां एसडीएम सिमगा के नेतृत्व में टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि वहां अस्वच्छ और अमानक तरीके से एनॉलॉग पनीर का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पनीर का सैंपल लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही करीब 100 किलो पनीर को नष्ट कर दिया गया और फर्म को सील कर दिया गया। आपको बता दें कि जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। यह पूरा अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, प्रशासन की इस सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

More news from Mungeli and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में मुंगेली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वीं बोर्ड में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार और एसपी भोजराम पटेल ने टॉपर्स के घर पहुंचकर सम्मानित किया। “90 प्लस अभियान” को इस सफलता का बड़ा आधार माना जा रहा है। #Mungeli #CGBoardResult2026 #AnshulSharma #BoardTopper #Chhattisgarh #CGEducation #90PlusAbhiyan #MungeliNews #TopperStory #EducationNews
    1
    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में मुंगेली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वीं बोर्ड में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार और एसपी भोजराम पटेल ने टॉपर्स के घर पहुंचकर सम्मानित किया। “90 प्लस अभियान” को इस सफलता का बड़ा आधार माना जा रहा है।
#Mungeli #CGBoardResult2026 #AnshulSharma #BoardTopper #Chhattisgarh #CGEducation #90PlusAbhiyan #MungeliNews #TopperStory #EducationNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जो नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुंआ बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड डाली और आरोपी पूरन लाल वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 900 रुपये नगद बिक्री रकम भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 18,900 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    2
    छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जो नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुंआ बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड डाली और आरोपी पूरन लाल वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 900 रुपये नगद बिक्री रकम भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 18,900 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Post by S k s
    1
    Post by S k s
    user_S k s
    S k s
    Actuary Janjgir-Champa, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर के कोटा स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र मामले में नया मोड़ सामने आया है। 52 दिन बाद नागपुर से छात्र के मिलने के बाद पुलिस ने उसके पिता और चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने यूनिवर्सिटी से 19 हजार रुपए वसूले और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं को धमकाया। जांच में सामने आया कि छात्र ऑनलाइन गेमिंग की लत और कर्ज के कारण हॉस्टल छोड़कर भाग गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    1
    बिलासपुर के कोटा स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र मामले में नया मोड़ सामने आया है। 52 दिन बाद नागपुर से छात्र के मिलने के बाद पुलिस ने उसके पिता और चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने यूनिवर्सिटी से 19 हजार रुपए वसूले और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं को धमकाया। जांच में सामने आया कि छात्र ऑनलाइन गेमिंग की लत और कर्ज के कारण हॉस्टल छोड़कर भाग गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Post by Ram Nagarchi news Reporter
    1
    Post by Ram Nagarchi news Reporter
    user_Ram Nagarchi news Reporter
    Ram Nagarchi news Reporter
    Local News Reporter बलौदा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। जारी नतीजों के मुताबिक, बेमेतरा की बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। घर पर जश्न का माहौल, पिता गए थे मजदूरी करने परिणामों की घोषणा के बाद ओमनी के घर में जश्न का माहौल है। टॉपर बिटिया ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। ओमनी वर्मा हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, वह पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।
    1
    बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। जारी नतीजों के मुताबिक, बेमेतरा की बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं।
घर पर जश्न का माहौल, पिता गए थे मजदूरी करने
परिणामों की घोषणा के बाद ओमनी के घर में जश्न का माहौल है। टॉपर बिटिया ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। ओमनी वर्मा हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, वह पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बहुचर्चित पीएसीएल चिटफंड घोटाले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दो डायरेक्टरों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला है पुलिस थाना पलारी क्षेत्र का, जहां पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड यानी पीएसीएल के खिलाफ लंबे समय से ठगी का केस दर्ज था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के डायरेक्टर और एजेंटों ने लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर निवेश कराया। लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी निवेशकों की रकम वापस नहीं की गई। इस मामले में कुल 128 निवेशकों से ₹38 लाख 18 हजार 310 रुपए की ठगी सामने आई थी। वर्ष 2016 में थाना पलारी में धारा 420, 34 भादवि सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुछ आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई जेल में एक अन्य मामले में बंद हैं। इसके बाद पलारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं— गुरनाम सिंह, उम्र 59 वर्ष, पंजाब गुरुजंत सिंह, उम्र 80 वर्ष, पंजाब पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पीएसीएल कंपनी के जरिए लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों को 24 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश भी जारी है और निवेशकों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बहुचर्चित पीएसीएल चिटफंड घोटाले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। 
फरार चल रहे दो डायरेक्टरों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला है पुलिस थाना पलारी क्षेत्र का, जहां पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड यानी पीएसीएल के खिलाफ लंबे समय से ठगी का केस दर्ज था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के डायरेक्टर और एजेंटों ने लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर निवेश कराया। लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी निवेशकों की रकम वापस नहीं की गई।
इस मामले में कुल 128 निवेशकों से ₹38 लाख 18 हजार 310 रुपए की ठगी सामने आई थी। वर्ष 2016 में थाना पलारी में धारा 420, 34 भादवि सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुछ आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई जेल में एक अन्य मामले में बंद हैं।
इसके बाद पलारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—
गुरनाम सिंह, उम्र 59 वर्ष, पंजाब
गुरुजंत सिंह, उम्र 80 वर्ष, पंजाब
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पीएसीएल कंपनी के जरिए लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने दोनों को 24 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश भी जारी है और निवेशकों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
    user_Abhas sharma
    Abhas sharma
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना में लापरवाह ड्राइविंग से 11 केवी लाइन को नुकसान, ₹1.50 लाख की शासकीय क्षति। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, बिजली आपूर्ति बहाल। #Mungeli #Sargaon #RoadAccident #PoliceAction #ElectricDamage #BreakingNews #Chhattisgarh #CrimeNews
    1
    छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना में लापरवाह ड्राइविंग से 11 केवी लाइन को नुकसान, ₹1.50 लाख की शासकीय क्षति। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, बिजली आपूर्ति बहाल।
#Mungeli #Sargaon #RoadAccident #PoliceAction #ElectricDamage #BreakingNews #Chhattisgarh #CrimeNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    20 hrs ago
  • Post by Kishor Kar Journalist
    1
    Post by Kishor Kar Journalist
    user_Kishor Kar Journalist
    Kishor Kar Journalist
    Media and information sciences faculty महासमुंद, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.