logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बेमेतरा की एक राइस मिल मजदूर की बेटी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। जारी नतीजों के मुताबिक, बेमेतरा की बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। घर पर जश्न का माहौल, पिता गए थे मजदूरी करने परिणामों की घोषणा के बाद ओमनी के घर में जश्न का माहौल है। टॉपर बिटिया ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। ओमनी वर्मा हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, वह पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।

9 hrs ago
user_Rameshwar sahu
Rameshwar sahu
रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
9 hrs ago

*बेमेतरा की एक राइस मिल मजदूर की बेटी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। जारी नतीजों के मुताबिक, बेमेतरा की बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। घर पर जश्न का माहौल, पिता गए थे मजदूरी करने परिणामों की घोषणा के बाद ओमनी के घर में जश्न का माहौल है। टॉपर बिटिया ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। ओमनी वर्मा हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, वह पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।

  • user_User7200
    User7200
    Vidisha Nagar, Madhya Pradesh
    💣
    2 hrs ago
More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। जारी नतीजों के मुताबिक, बेमेतरा की बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। घर पर जश्न का माहौल, पिता गए थे मजदूरी करने परिणामों की घोषणा के बाद ओमनी के घर में जश्न का माहौल है। टॉपर बिटिया ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। ओमनी वर्मा हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, वह पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।
    1
    बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। जारी नतीजों के मुताबिक, बेमेतरा की बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं।
घर पर जश्न का माहौल, पिता गए थे मजदूरी करने
परिणामों की घोषणा के बाद ओमनी के घर में जश्न का माहौल है। टॉपर बिटिया ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। ओमनी वर्मा हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, वह पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत तिल्दा नेवरा- क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दीं. इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को 6 साल की मासूम झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरी चिंता व गुस्सा फैल गया है. यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है छत्तीसगढ़ के एक दिल दहला देने वाली घटना ने रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में झकझोर कर रख दिया है। यहां के गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय राज कुमार पडोस का रहने वाला है, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह दर्दनाक घटना मासूम बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है. क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है.सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा. बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है, जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है. न्याय तो दिलाना ही होगा, ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें ।
    5
    6  साल की बच्ची के साथ हैवानियत
तिल्दा नेवरा-  क्षेत्र  में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां  एक व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दीं. इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को 6 साल की मासूम झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरी चिंता व गुस्सा फैल गया है.
यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है
छत्तीसगढ़ के एक दिल दहला देने वाली घटना ने रायपुर  जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में झकझोर कर रख दिया है। यहां के गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय राज कुमार पडोस का  रहने  वाला है, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
यह दर्दनाक घटना मासूम बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है. क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है.सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा. बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है, जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है. न्याय तो दिलाना ही होगा, ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें ।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 74 साल का बुजुर्ग अनशन पर मजबूर! 4 साल से नहीं मिला न्याय | Simga Hathbandh Case | CG News संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में 74 वर्षीय बुजुर्ग रामजी पाठक न्याय के लिए 4 वर्षों से भटक रहे हैं। अवैध कब्जा हटाने और रास्ता दिलाने की मांग को लेकर उन्होंने पटवारी, आरआई, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से लेकर मंत्री तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मजबूर होकर बुजुर्ग ने कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार के सामने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। तहसीलदार अनुराग भट्ट के अनुसार, मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। 👉 क्या प्रशासन समय रहते न्याय देगा? 👉 या एक बुजुर्ग को अनशन पर बैठना पड़ेगा? 📢 जय जोहार सीजी न्यूज़ — खबर सच की जड़ तक 👍 Like | 🔁 Share | 💬 Comment | 🔔 Subscribe
    1
    74 साल का बुजुर्ग अनशन पर मजबूर! 4 साल से नहीं मिला न्याय | Simga Hathbandh Case | CG News
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में 74 वर्षीय बुजुर्ग रामजी पाठक न्याय के लिए 4 वर्षों से भटक रहे हैं।
अवैध कब्जा हटाने और रास्ता दिलाने की मांग को लेकर उन्होंने पटवारी, आरआई, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से लेकर मंत्री तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अब मजबूर होकर बुजुर्ग ने कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार के सामने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
तहसीलदार अनुराग भट्ट के अनुसार, मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है।
👉 क्या प्रशासन समय रहते न्याय देगा?
👉 या एक बुजुर्ग को अनशन पर बैठना पड़ेगा?
📢 जय जोहार सीजी न्यूज़ — खबर सच की जड़ तक
👍 Like | 🔁 Share | 💬 Comment | 🔔 Subscribe
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • मुंगेली जिले के उप तहसील चकरभाठा की छात्रा हेमा साहू ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ बोर्ड की मेरिट सूची में 8वीं रैंक प्राप्त की। इस बड़ी उपलब्धि पर कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पहुंचकर बधाई दी। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। #हेमा_साहू #CGBoardResult2026 #MungeliNews #Chakarbhatha #TopperGirl #छत्तीसगढ़_टॉपर #मुंगेली #EducationNews #CollectorKundanKumar #SuccessStory
    1
    मुंगेली जिले के उप तहसील चकरभाठा की छात्रा हेमा साहू ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ बोर्ड की मेरिट सूची में 8वीं रैंक प्राप्त की। इस बड़ी उपलब्धि पर कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पहुंचकर बधाई दी। पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
#हेमा_साहू #CGBoardResult2026 #MungeliNews #Chakarbhatha #TopperGirl #छत्तीसगढ़_टॉपर #मुंगेली #EducationNews #CollectorKundanKumar #SuccessStory
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    1 hr ago
  • राजधानी रायपुर के पुराना विधानसभा रोड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना के दौरान मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोकने और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसका कार्य जनता तक सच्चाई पहुंचाना है। ऐसी गंभीर घटना के दौरान जब पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाने मौके पर पहुंचे, तब उन्हें रोकना, उनके साथ अभद्रता करना और कवरेज में बाधा डालना न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है। आखिर फैक्ट्री प्रबंधन क्या छिपाना चाहता है? अगर सब कुछ पारदर्शी है तो मीडिया से दूरी क्यों बनाई जा रही है? हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस प्रकार की हरकतें न केवल प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन हैं, बल्कि कानून व्यवस्था की भी अवहेलना है। किसी भी निजी संस्था या व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह पत्रकारों को उनके कर्तव्य निर्वहन से रोके या उनके साथ दुर्व्यवहार करे। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि— इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही, यह भी आवश्यक है कि फैक्ट्री में लगी आग के कारणों, सुरक्षा मानकों और संभावित लापरवाही की भी गहन जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मीडिया की आवाज को दबाने की हर कोशिश का हम पुरजोर विरोध करते हैं और उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय सुनिश्चित करेगा।
    3
    राजधानी रायपुर के पुराना विधानसभा रोड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना के दौरान मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोकने और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है।
मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसका कार्य जनता तक सच्चाई पहुंचाना है। ऐसी गंभीर घटना के दौरान जब पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाने मौके पर पहुंचे, तब उन्हें रोकना, उनके साथ अभद्रता करना और कवरेज में बाधा डालना न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है। आखिर फैक्ट्री प्रबंधन क्या छिपाना चाहता है? अगर सब कुछ पारदर्शी है तो मीडिया से दूरी क्यों बनाई जा रही है?
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस प्रकार की हरकतें न केवल प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन हैं, बल्कि कानून व्यवस्था की भी अवहेलना है। किसी भी निजी संस्था या व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह पत्रकारों को उनके कर्तव्य निर्वहन से रोके या उनके साथ दुर्व्यवहार करे।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि—
इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
साथ ही, यह भी आवश्यक है कि फैक्ट्री में लगी आग के कारणों, सुरक्षा मानकों और संभावित लापरवाही की भी गहन जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मीडिया की आवाज को दबाने की हर कोशिश का हम पुरजोर विरोध करते हैं और उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय सुनिश्चित करेगा।
    user_Laxminarayan namdev (UNA)
    Laxminarayan namdev (UNA)
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    3 hrs ago
  • कवर्धा ब्रेकिंग 🚨 NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सफर कर रहे लोग परिवार सहित घंटों फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के बांधा टोला, रायपुर-जबलपुर NH-30 की बताई जा रही है।
    1
    कवर्धा ब्रेकिंग 🚨
NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सफर कर रहे लोग परिवार सहित घंटों फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के बांधा टोला, रायपुर-जबलपुर NH-30 की बताई जा रही है।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम
रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जो नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुंआ बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड डाली और आरोपी पूरन लाल वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 900 रुपये नगद बिक्री रकम भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 18,900 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    2
    छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जो नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुंआ बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड डाली और आरोपी पूरन लाल वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 900 रुपये नगद बिक्री रकम भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 18,900 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.