सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
- VV bhNashik, Maharashtra😡4 hrs ago
- सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां शादी का जश्न उस समय विवाद में बदल गया, जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया. मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. आरोप है कि नशे में धुत दूल्हे को देखकर लड़की पक्ष भड़क गया और शादी तोड़ दी. इसके बाद बारात में जमकर हंगामा हुआ.1
- गौ माता के साथ में लगातार हो रही अनाचार की घटना से गौ भक्तों में काफी आक्रोश 70 वर्षी एक जिहादी ने गौ माता के साथ में आना कर किया लगातार गौ भक्त और पूरे भारतवर्ष में अभी दिनांक 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु समस्त गौ भक्त ने राष्ट्रपति कलेक्टर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर के न्याय की याचना किया है। उत्तर प्रदेश से आया हुआ एक जिहादी जिनका नाम हमिउदीन पिता शेर अली मूल निवासी सोन वर्षा थाना कुल्हाई जिला महाराजगंज का बताया जा रहा है गौ भक्तों ने पड़कर की इनको पुलिस के हाथ में सौंप दिया है एवं BNS की धारा के तहत उनके ऊपर कार्यवाही किया जाए। तिवारी कॉलोनी स्थित यह व्यक्ति रह रहा था जिसकी अपराध आया नाका थाने में दर्ज करवाया गया है।2
- जिंदगी एक रंगमंच है दोस्तों,, 💞1
- 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।1
- 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत तिल्दा नेवरा- क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दीं. इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को 6 साल की मासूम झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरी चिंता व गुस्सा फैल गया है. यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है छत्तीसगढ़ के एक दिल दहला देने वाली घटना ने रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में झकझोर कर रख दिया है। यहां के गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय राज कुमार पडोस का रहने वाला है, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह दर्दनाक घटना मासूम बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है. क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है.सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा. बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है, जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है. न्याय तो दिलाना ही होगा, ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें ।5
- सरहद की जंग में उलझी देवकर व धमधा पुलिस, गब्दी नाला के पास बढ़ी चोरी की घटनाएं धमधा/ दुर्ग जिले के धमधा थाना और बेमेतरा जिले की देवकर चौकी के बीच सीमा विवाद अब कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगा है। दोनों पुलिस इकाइयों की आपसी खींचतान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पीड़ित किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल, देवकर और धमधा की सरहद पर स्थित गब्दी नाला लंबे समय से दोनों जिलों की सीमा को चिन्हित करता रहा है। नाले के एक ओर देवकर पुलिस का सांकेतिक बोर्ड लगा हुआ है, जबकि दूसरी ओर धमधा थाना का बोर्ड वर्षों से मौजूद था। लेकिन कुछ माह पहले विवाद उस समय गहराया जब धमधा पुलिस के दो आरक्षकों द्वारा कथित रूप से सीमा दर्शाने वाले बोर्ड को काटकर करीब एक किलोमीटर दूर स्थापित कर दिया गया।इस घटनाक्रम के बाद से ही सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। इसी बीच, इस सरहदी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हाल ही में सरहद से लगे किसान सूर्य नारायण तिवारी के कृषि फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 20 कट्टा गेहूं और 5 कट्टा चना चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, हालांकि कुछ फुटेज में संदिग्ध चेहरे कैद बताए जा रहे हैं। पीड़ित किसान ने इस घटना की शिकायत देवकर चौकी में दर्ज कराई, लेकिन वहां से मामला धमधा थाना क्षेत्र का बताकर टाल दिया गया। हैरानी की बात यह है कि 28 अप्रैल की मध्यरात्रि को एक बार फिर उसी फार्म हाउस को निशाना बनाया गया। इस बार चोरों ने सीसीटीवी और एलईडी टीवी को तोड़फोड़ कर दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की लिखित शिकायत धमधा थाना में दी गई है, जहां अधिकारियों ने जांच की बात कही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीमा विवाद के चलते दोनों पुलिस इकाइयां जिम्मेदारी से बच रही हैं, जिसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे हैं। क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध गतिविधियां जैसे शराब तस्करी और अन्य संदिग्ध काम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर है।1
- शादी से लौट रहीं 2 किशोरियों से गैंगरेप, 7 युवकों ने बारी-बारी से की दरिंदगी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहीं दो नाबालिग किशोरियों के साथ 7 युवकों ने गैंगरेप कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात चार नाबालिग सहेलियां पास के मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात करीब 10 बजे जब वे वापस अपने घर लौट रही थीं, तभी हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक पर सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जबरन लड़कियों को पकड़ लिया। एक किशोरी मौके से भाग निकली, जबकि बाकी तीन को दबोच लिया गया। आरोपियों ने एक किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत की ओर ले जाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। तीसरी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी और खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे, लेकिन वह बचने में सफल रही।1