logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण गर्मी में दुर्ग बस स्टैंड में यात्री हो रहे हैं परेशान 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATM बंद। 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

4 hrs ago
user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
4 hrs ago

भीषण गर्मी में दुर्ग बस स्टैंड में यात्री हो रहे हैं परेशान 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATM बंद। 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
    1
    45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। 
पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा
मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • सरहद की जंग में उलझी देवकर व धमधा पुलिस, गब्दी नाला के पास बढ़ी चोरी की घटनाएं धमधा/ दुर्ग जिले के धमधा थाना और बेमेतरा जिले की देवकर चौकी के बीच सीमा विवाद अब कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगा है। दोनों पुलिस इकाइयों की आपसी खींचतान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पीड़ित किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल, देवकर और धमधा की सरहद पर स्थित गब्दी नाला लंबे समय से दोनों जिलों की सीमा को चिन्हित करता रहा है। नाले के एक ओर देवकर पुलिस का सांकेतिक बोर्ड लगा हुआ है, जबकि दूसरी ओर धमधा थाना का बोर्ड वर्षों से मौजूद था। लेकिन कुछ माह पहले विवाद उस समय गहराया जब धमधा पुलिस के दो आरक्षकों द्वारा कथित रूप से सीमा दर्शाने वाले बोर्ड को काटकर करीब एक किलोमीटर दूर स्थापित कर दिया गया।इस घटनाक्रम के बाद से ही सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। इसी बीच, इस सरहदी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हाल ही में सरहद से लगे किसान सूर्य नारायण तिवारी के कृषि फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 20 कट्टा गेहूं और 5 कट्टा चना चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, हालांकि कुछ फुटेज में संदिग्ध चेहरे कैद बताए जा रहे हैं। पीड़ित किसान ने इस घटना की शिकायत देवकर चौकी में दर्ज कराई, लेकिन वहां से मामला धमधा थाना क्षेत्र का बताकर टाल दिया गया। हैरानी की बात यह है कि 28 अप्रैल की मध्यरात्रि को एक बार फिर उसी फार्म हाउस को निशाना बनाया गया। इस बार चोरों ने सीसीटीवी और एलईडी टीवी को तोड़फोड़ कर दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की लिखित शिकायत धमधा थाना में दी गई है, जहां अधिकारियों ने जांच की बात कही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीमा विवाद के चलते दोनों पुलिस इकाइयां जिम्मेदारी से बच रही हैं, जिसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे हैं। क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध गतिविधियां जैसे शराब तस्करी और अन्य संदिग्ध काम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर है।
    1
    सरहद की जंग में उलझी देवकर व धमधा पुलिस, गब्दी नाला के पास बढ़ी चोरी की घटनाएं 
धमधा/ दुर्ग जिले के धमधा थाना और बेमेतरा जिले की देवकर चौकी के बीच सीमा विवाद अब कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगा है। दोनों पुलिस इकाइयों की आपसी खींचतान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पीड़ित किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल, देवकर और धमधा की सरहद पर स्थित गब्दी नाला लंबे समय से दोनों जिलों की सीमा को चिन्हित करता रहा है। नाले के एक ओर देवकर पुलिस का सांकेतिक बोर्ड लगा हुआ है, जबकि दूसरी ओर धमधा थाना का बोर्ड वर्षों से मौजूद था। लेकिन कुछ माह पहले विवाद उस समय गहराया जब धमधा पुलिस के दो आरक्षकों द्वारा कथित रूप से सीमा दर्शाने वाले बोर्ड को काटकर करीब एक किलोमीटर दूर स्थापित कर दिया गया।इस घटनाक्रम के बाद से ही सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। इसी बीच, इस सरहदी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हाल ही में सरहद से लगे किसान सूर्य नारायण तिवारी के कृषि फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 20 कट्टा गेहूं और 5 कट्टा चना चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, हालांकि कुछ फुटेज में संदिग्ध चेहरे कैद बताए जा रहे हैं।
पीड़ित किसान ने इस घटना की शिकायत देवकर चौकी में दर्ज कराई, लेकिन वहां से मामला धमधा थाना क्षेत्र का बताकर टाल दिया गया। 
हैरानी की बात यह है कि 28 अप्रैल की मध्यरात्रि को एक बार फिर उसी फार्म हाउस को निशाना बनाया गया। इस बार चोरों ने सीसीटीवी और एलईडी टीवी को तोड़फोड़ कर दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की लिखित शिकायत धमधा थाना में दी गई है, जहां अधिकारियों ने जांच की बात कही है।  स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीमा विवाद के चलते दोनों पुलिस इकाइयां जिम्मेदारी से बच रही हैं, जिसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे हैं। क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध गतिविधियां जैसे शराब तस्करी और अन्य संदिग्ध काम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।
    2
    राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है।
डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम
रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां शादी का जश्न उस समय विवाद में बदल गया, जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया. मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. आरोप है कि नशे में धुत दूल्हे को देखकर लड़की पक्ष भड़क गया और शादी तोड़ दी. इसके बाद बारात में जमकर हंगामा हुआ.
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां शादी का जश्न उस समय विवाद में बदल गया, जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया. मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. आरोप है कि नशे में धुत दूल्हे को देखकर लड़की पक्ष भड़क गया और शादी तोड़ दी. इसके बाद बारात में जमकर हंगामा हुआ.
    user_News4u36
    News4u36
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • गौ माता के साथ में लगातार हो रही अनाचार की घटना से गौ भक्तों में काफी आक्रोश 70 वर्षी एक जिहादी ने गौ माता के साथ में आना कर किया लगातार गौ भक्त और पूरे भारतवर्ष में अभी दिनांक 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु समस्त गौ भक्त ने राष्ट्रपति कलेक्टर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर के न्याय की याचना किया है। उत्तर प्रदेश से आया हुआ एक जिहादी जिनका नाम हमिउदीन पिता शेर अली मूल निवासी सोन वर्षा थाना कुल्हाई जिला महाराजगंज का बताया जा रहा है गौ भक्तों ने पड़कर की इनको पुलिस के हाथ में सौंप दिया है एवं BNS की धारा के तहत उनके ऊपर कार्यवाही किया जाए। तिवारी कॉलोनी स्थित यह व्यक्ति रह रहा था जिसकी अपराध आया नाका थाने में दर्ज करवाया गया है।
    2
    गौ माता के साथ में लगातार हो रही अनाचार की घटना से गौ भक्तों में काफी आक्रोश 70 वर्षी एक जिहादी ने गौ माता के साथ में आना कर किया लगातार गौ भक्त और पूरे भारतवर्ष में अभी दिनांक 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु समस्त गौ भक्त ने राष्ट्रपति कलेक्टर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर के न्याय की याचना किया है। उत्तर प्रदेश से आया हुआ एक जिहादी जिनका नाम हमिउदीन पिता शेर अली मूल निवासी सोन वर्षा  थाना कुल्हाई जिला महाराजगंज का बताया जा रहा है गौ भक्तों ने पड़कर की इनको पुलिस के हाथ में सौंप दिया है एवं BNS की धारा के तहत उनके ऊपर कार्यवाही किया जाए। तिवारी कॉलोनी स्थित यह व्यक्ति रह रहा था जिसकी अपराध आया नाका थाने  में दर्ज करवाया गया है।
    user_Himanshu ji
    Himanshu ji
    Photographer Raipur, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • जिंदगी एक रंगमंच है दोस्तों,, 💞
    1
    जिंदगी एक  रंगमंच  है  दोस्तों,, 💞
    user_दैनिक मूक पत्रिका
    दैनिक मूक पत्रिका
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • शादी से लौट रहीं 2 किशोरियों से गैंगरेप, 7 युवकों ने बारी-बारी से की दरिंदगी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहीं दो नाबालिग किशोरियों के साथ 7 युवकों ने गैंगरेप कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात चार नाबालिग सहेलियां पास के मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात करीब 10 बजे जब वे वापस अपने घर लौट रही थीं, तभी हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक पर सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जबरन लड़कियों को पकड़ लिया। एक किशोरी मौके से भाग निकली, जबकि बाकी तीन को दबोच लिया गया। आरोपियों ने एक किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत की ओर ले जाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। तीसरी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी और खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे, लेकिन वह बचने में सफल रही।
    1
    शादी से लौट रहीं 2 किशोरियों से गैंगरेप, 7 युवकों ने बारी-बारी से की दरिंदगी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहीं दो नाबालिग किशोरियों के साथ 7 युवकों ने गैंगरेप कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात चार नाबालिग सहेलियां पास के मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात करीब 10 बजे जब वे वापस अपने घर लौट रही थीं, तभी हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक पर सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जबरन लड़कियों को पकड़ लिया। 
एक किशोरी मौके से भाग निकली, जबकि बाकी तीन को दबोच लिया गया। आरोपियों ने एक किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत की ओर ले जाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। तीसरी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी और खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे, लेकिन वह बचने में सफल रही।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.