भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर डॉ. प्रकाश खूंटे की महत्वपूर्ण सलाह, राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।
भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर डॉ. प्रकाश खूंटे की महत्वपूर्ण सलाह, राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक
रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।
- राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।2
- 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।1
- खैरागढ़ थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल, 30 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ पुलिस ने खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा में शांतिभंग करने वाले आरोपी अमन रजक उर्फ फनिष (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में गाली गलौज, धमकी देने के साथ एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर रहा था। आशा पाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की गई। साथ ही इस्तगाशा क्रमांक 22/139/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे 29 अप्रैल को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।1
- सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठते काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही फैक्ट्री से तेज लपटें और धुआं निकलने लगा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे बुझाने में कठिनाई हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। (सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़)1
- मासूम से दरिंदगी पर भड़का गुस्सा, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, फांसी की सजा की मांग1
- *पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन* मध्यप्रदेश सरकार की क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत आज पशु चिकित्सा लामटा के डाक्टरों द्वारा ग्राम पंचायत बुढ़िया गांव के ग्राम ढुटी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां सर्व प्रथम दुधारू गाय का पुजन सरपंच लखन बघेल के हस्ते किया गया पशुपालकों को गाय से कैसे अच्छा दुग्ध उत्पादन किया जा सकता है इस संबंध में पशु-चिकित्सक ने जानकारी दी ,दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पशुओं को पोषण आहार के साथ उचित मात्रा में विटामिन , मिनरल्स की दवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई साथ ही पशु स्वास्थ्य की जांच कर उचित दवाइयों का वितरण भी किया गया इस अवसर पर ग्राम ढुटी में लामटा पशु चिकित्सालय के डाक्टरों के साथ सरपंच लखन बघेल व ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही ।1
- सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- शादी से लौट रहीं 2 किशोरियों से गैंगरेप, 7 युवकों ने बारी-बारी से की दरिंदगी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहीं दो नाबालिग किशोरियों के साथ 7 युवकों ने गैंगरेप कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात चार नाबालिग सहेलियां पास के मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात करीब 10 बजे जब वे वापस अपने घर लौट रही थीं, तभी हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक पर सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जबरन लड़कियों को पकड़ लिया। एक किशोरी मौके से भाग निकली, जबकि बाकी तीन को दबोच लिया गया। आरोपियों ने एक किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत की ओर ले जाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। तीसरी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी और खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे, लेकिन वह बचने में सफल रही।1