Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन* मध्यप्रदेश सरकार की क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत आज पशु चिकित्सा लामटा के डाक्टरों द्वारा ग्राम पंचायत बुढ़िया गांव के ग्राम ढुटी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां सर्व प्रथम दुधारू गाय का पुजन सरपंच लखन बघेल के हस्ते किया गया पशुपालकों को गाय से कैसे अच्छा दुग्ध उत्पादन किया जा सकता है इस संबंध में पशु-चिकित्सक ने जानकारी दी ,दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पशुओं को पोषण आहार के साथ उचित मात्रा में विटामिन , मिनरल्स की दवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई साथ ही पशु स्वास्थ्य की जांच कर उचित दवाइयों का वितरण भी किया गया इस अवसर पर ग्राम ढुटी में लामटा पशु चिकित्सालय के डाक्टरों के साथ सरपंच लखन बघेल व ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही ।
Ramanuj Tidke
*पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन* मध्यप्रदेश सरकार की क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत आज पशु चिकित्सा लामटा के डाक्टरों द्वारा ग्राम पंचायत बुढ़िया गांव के ग्राम ढुटी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां सर्व प्रथम दुधारू गाय का पुजन सरपंच लखन बघेल के हस्ते किया गया पशुपालकों को गाय से कैसे अच्छा दुग्ध उत्पादन किया जा सकता है इस संबंध में पशु-चिकित्सक ने जानकारी दी ,दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पशुओं को पोषण आहार के साथ उचित मात्रा में विटामिन , मिनरल्स की दवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई साथ ही पशु स्वास्थ्य की जांच कर उचित दवाइयों का वितरण भी किया गया इस अवसर पर ग्राम ढुटी में लामटा पशु चिकित्सालय के डाक्टरों के साथ सरपंच लखन बघेल व ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन* मध्यप्रदेश सरकार की क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत आज पशु चिकित्सा लामटा के डाक्टरों द्वारा ग्राम पंचायत बुढ़िया गांव के ग्राम ढुटी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां सर्व प्रथम दुधारू गाय का पुजन सरपंच लखन बघेल के हस्ते किया गया पशुपालकों को गाय से कैसे अच्छा दुग्ध उत्पादन किया जा सकता है इस संबंध में पशु-चिकित्सक ने जानकारी दी ,दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पशुओं को पोषण आहार के साथ उचित मात्रा में विटामिन , मिनरल्स की दवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई साथ ही पशु स्वास्थ्य की जांच कर उचित दवाइयों का वितरण भी किया गया इस अवसर पर ग्राम ढुटी में लामटा पशु चिकित्सालय के डाक्टरों के साथ सरपंच लखन बघेल व ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही ।1
- खैरागढ़ थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल, 30 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ पुलिस ने खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा में शांतिभंग करने वाले आरोपी अमन रजक उर्फ फनिष (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में गाली गलौज, धमकी देने के साथ एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर रहा था। आशा पाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की गई। साथ ही इस्तगाशा क्रमांक 22/139/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे 29 अप्रैल को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।1
- बालाघाट व मंडला जिले के विश्व विख्यात कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आ रही है…जहां जंगल का राजा…आज खुद सुरक्षित नहीं है… लगातार हो रही बाघों की मौत ने न सिर्फ वन विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं… बल्कि अब आसपास के ग्रामीणों का दर्द भी खुलकर सामने आने लगा है… ग्रामीणों का कहना है…अगर यही हाल रहा…तो वो दिन दूर नहीं…जब सरही गेट पर ताला लटक जाएगा… और कान्हा टायगर रिजर्व की पहचान इतिहास बनकर रह जाएगी… कभी बाघों की दहाड़ से गूंजने वाला कान्हा टाइगर रिजर्व आज सवालों के सन्नाटे में घिरा हुआ है…इतिहास गवाह है…इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत… पहले कभी नहीं हुई…सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि…पूरे रिजर्व में सबसे ज्यादा मौतें… सरही वन परिक्षेत्र में ही क्यों हो रही हैं…क्या ये महज संयोग है…या फिर लापरवाही की कोई बड़ी कहानी…ग्रामीणों का आरोप है कि…वन विभाग की अनदेखी और स्थानीय स्टाफ की लापरवाही…इन मासूम वन्य जीवों की जान पर भारी पड़ रही है… जबकि ग्रामीणों ने साफ शब्दों में मांग की है कि…सरही वन परिक्षेत्र का पूरा स्टाफ तुरंत बदला जाए…क्योंकि अगर यही हाल रहा…तो न सिर्फ बाघ बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था… और सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी…खतरे में पड़ जाएगी…अब बड़ा सवाल ये है…क्या वन विभाग समय रहते जागेगा…या फिर लापरवाही का ये सिलसिला…यूं ही चलता रहेगा मामले की गंभीरता को देखते हुए…प्रधान मुख्य वन्यप्राणी संरक्षक समिता राजौरा खुद सरही पहुंचीं…उन्होंने बाघों की मौत पर दुख जताया…और बताया कि अमाही बाघिन और उसके एक शावक को ट्रैंक्विलाइज कर…मुक्की वन परिक्षेत्र में इलाज के लिए भेजा गया है…1
- Post by Samarpit sahu1
- राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।2
- 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।1
- तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की दर्जनों महिलाओं ने गुरूवार 30 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार शर्मा ने मुलाकात कर गांव के ही निवासी माता और पुत्र के खिलाफ शिकायत की है। अंजु रामटेके और हर्ष रामटेके पर गांव की महिलाओं ने यह आरोप लगाया गया है कि यह दोनों नशा मुक्ति अभियान की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न कर रहे है और समिति की महिलाओं से गाली-गलौज कर पुरूषों को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देते है।1
- गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के साथ ही आगजनी की घटनाओं में ईजाफा देखने को मिल रहा है। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, कूड़े के ढेर, रिहायशी इलाकों और फसलों में आग लगने की प्रमुख घटनाएं बीते दिनों से लगातार सुनने और देखने को मिल रही है। जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। गुरूवार 30 अप्रैल को कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम देवथाना में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां अज्ञात कारणों से मकान के सामने बनी दो सराव में भीषण आगजनी हुई है।1