खैरागढ़ थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल, खैरागढ़ थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल, 30 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ पुलिस ने खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा में शांतिभंग करने वाले आरोपी अमन रजक उर्फ फनिष (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में गाली गलौज, धमकी देने के साथ एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर रहा था। आशा पाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की गई। साथ ही इस्तगाशा क्रमांक 22/139/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे 29 अप्रैल को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।
खैरागढ़ थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल, खैरागढ़ थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल, 30 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ पुलिस ने खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा में शांतिभंग करने वाले आरोपी अमन रजक उर्फ फनिष (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में गाली गलौज, धमकी देने के साथ एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर रहा था। आशा पाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की गई। साथ ही इस्तगाशा क्रमांक 22/139/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे 29 अप्रैल को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।
- खैरागढ़ थाना क्षेत्र में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल, 30 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ पुलिस ने खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा में शांतिभंग करने वाले आरोपी अमन रजक उर्फ फनिष (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में गाली गलौज, धमकी देने के साथ एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर रहा था। आशा पाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की गई। साथ ही इस्तगाशा क्रमांक 22/139/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे 29 अप्रैल को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।1
- राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।2
- 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।1
- *पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन* मध्यप्रदेश सरकार की क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत आज पशु चिकित्सा लामटा के डाक्टरों द्वारा ग्राम पंचायत बुढ़िया गांव के ग्राम ढुटी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां सर्व प्रथम दुधारू गाय का पुजन सरपंच लखन बघेल के हस्ते किया गया पशुपालकों को गाय से कैसे अच्छा दुग्ध उत्पादन किया जा सकता है इस संबंध में पशु-चिकित्सक ने जानकारी दी ,दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पशुओं को पोषण आहार के साथ उचित मात्रा में विटामिन , मिनरल्स की दवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई साथ ही पशु स्वास्थ्य की जांच कर उचित दवाइयों का वितरण भी किया गया इस अवसर पर ग्राम ढुटी में लामटा पशु चिकित्सालय के डाक्टरों के साथ सरपंच लखन बघेल व ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही ।1
- सरहद की जंग में उलझी देवकर व धमधा पुलिस, गब्दी नाला के पास बढ़ी चोरी की घटनाएं धमधा/ दुर्ग जिले के धमधा थाना और बेमेतरा जिले की देवकर चौकी के बीच सीमा विवाद अब कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगा है। दोनों पुलिस इकाइयों की आपसी खींचतान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पीड़ित किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल, देवकर और धमधा की सरहद पर स्थित गब्दी नाला लंबे समय से दोनों जिलों की सीमा को चिन्हित करता रहा है। नाले के एक ओर देवकर पुलिस का सांकेतिक बोर्ड लगा हुआ है, जबकि दूसरी ओर धमधा थाना का बोर्ड वर्षों से मौजूद था। लेकिन कुछ माह पहले विवाद उस समय गहराया जब धमधा पुलिस के दो आरक्षकों द्वारा कथित रूप से सीमा दर्शाने वाले बोर्ड को काटकर करीब एक किलोमीटर दूर स्थापित कर दिया गया।इस घटनाक्रम के बाद से ही सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। इसी बीच, इस सरहदी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हाल ही में सरहद से लगे किसान सूर्य नारायण तिवारी के कृषि फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 20 कट्टा गेहूं और 5 कट्टा चना चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, हालांकि कुछ फुटेज में संदिग्ध चेहरे कैद बताए जा रहे हैं। पीड़ित किसान ने इस घटना की शिकायत देवकर चौकी में दर्ज कराई, लेकिन वहां से मामला धमधा थाना क्षेत्र का बताकर टाल दिया गया। हैरानी की बात यह है कि 28 अप्रैल की मध्यरात्रि को एक बार फिर उसी फार्म हाउस को निशाना बनाया गया। इस बार चोरों ने सीसीटीवी और एलईडी टीवी को तोड़फोड़ कर दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की लिखित शिकायत धमधा थाना में दी गई है, जहां अधिकारियों ने जांच की बात कही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीमा विवाद के चलते दोनों पुलिस इकाइयां जिम्मेदारी से बच रही हैं, जिसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे हैं। क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध गतिविधियां जैसे शराब तस्करी और अन्य संदिग्ध काम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर है।1
- सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए। जारी नतीजों के मुताबिक, बेमेतरा की बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। घर पर जश्न का माहौल, पिता गए थे मजदूरी करने परिणामों की घोषणा के बाद ओमनी के घर में जश्न का माहौल है। टॉपर बिटिया ओमनी वर्मा के पिता राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। ओमनी वर्मा हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, वह पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।1
- शादी से लौट रहीं 2 किशोरियों से गैंगरेप, 7 युवकों ने बारी-बारी से की दरिंदगी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहीं दो नाबालिग किशोरियों के साथ 7 युवकों ने गैंगरेप कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात चार नाबालिग सहेलियां पास के मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात करीब 10 बजे जब वे वापस अपने घर लौट रही थीं, तभी हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक पर सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जबरन लड़कियों को पकड़ लिया। एक किशोरी मौके से भाग निकली, जबकि बाकी तीन को दबोच लिया गया। आरोपियों ने एक किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत की ओर ले जाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। तीसरी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी और खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे, लेकिन वह बचने में सफल रही।1