Shuru
Apke Nagar Ki App…
उटावड़ गांव में महापंचायत
News 93
उटावड़ गांव में महापंचायत
More news from Haryana and nearby areas
- Post by News 934
- kasan kasan Mandir Manesar1
- आज डी पी ग्लोबल पब्लिक स्कूल बघोला में पलवल जिला तवाईकांडो एसोसिएशन ने 14th चैंपिशनशिप का आयोजन कराया, जिसमें पलवल जिले के सैकडो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्घाटन श्री सुरेंद्र वशिष्ठ पूर्व बसपा प्रत्याशी पृथला विधानसभा, सुरेंद्र शर्मा बबली एवं अन्य अतिथियों ने मिलकर बच्चों को प्रोत्साहित किया, पलवल ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान श्री जोगेंद्र सिंह एवं सेक्रेटरी ललित बेनीवाल ने बताया कि यह चैंपियनशिप प्रतिवर्ष कराई जाती है जिसमें खिलाड़ी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और यहां से स्टेट खेलने के लिए बच्चों को तैयार किया जाता है, जिला पलवल में ताइक्वांडो गेम में श्री जोगिंदर सिंह जी की टीम हमेशा सराहनीय कार्य करती है।4
- रेवाड़ी में बीते दिन एक व्यक्ति के पास एपीके फाइल भेजकर उसका फोन हैक कर लिया और उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए पूरी खबर देखने के लिए अभी सब्सक्राइब करें |1
- पलवल में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हुड्डा सेक्टर 2 मार्केट से 97.22 लाख रुपए की लागत से दो एंटी स्मोग गन व दो ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, जिसका उद्घाटन हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद पलवल के प्रतिनिधि तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पलवल शहर को एक नई सौगात दी गई है, पलवल शहर की यह एक पुरानी मांग थी जिसे सरकार द्वारा पूरा किया गया है, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार लाइन पार क्षेत्र में 35 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य करवाई जा रहे हैं, विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा, विकास कार्य पूरे होने से इलाके के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि एंटी-स्मॉग गन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के सूक्ष्म कणों को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों, निर्माण स्थलों और अधिक प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है। एंटी-स्मॉग गन जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सौंपी गई है, जबकि वाटर स्प्रिंकलर टैंकर नगर परिषद पलवल को संचालन हेतु दिए गए हैं। प्रदूषण विभाग द्वारा फॉगिंग और प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की गई है। इन संसाधनों का उपयोग शहर में नियमित रूप से पानी के छिड़काव और धूल नियंत्रण अभियानों के लिए किया जाएगा, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार एंटी-स्मॉग गन उच्च दबाव से पानी की महीन बूंदों का छिड़काव करती है, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक कण नीचे बैठ जाते हैं और वातावरण अपेक्षाकृत स्वच्छ बनता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रभावी मानी जाती है जहां निर्माण कार्य या यातायात के कारण धूल अधिक उड़ती है। खेल राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीनों का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए और प्रदूषण नियंत्रण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य केवल विकास ही नहीं बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण भी सुनिश्चित करना है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे जिले में प्रदूषण स्तर कम होगा और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सकेगी।1
- मंत्री गए, कैमरे गए… पर सच सामने आया बाद में — बडौली बिजली घर में घटिया सामग्री का खुलासा1
- इच्छापुर शिव धाम में मेले का उत्सव हजारों श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया वह जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया1
- Post by News 931