मुशायरे में शायरों ने खूब समां बांधा तिलहर शाहजहांपुर बीती रात बज़्म अरबाब ए सुखन की ओर से मोहल्ला घेर चौबा स्थित गुलशन मैडम के घर महाना तरही मुशायरे का आयोजन किया गया जिस में तिलहर के अलावा शाहजहांपुर और मीरानपुर कटरा के शायरों ने शिरकत की मुशायरे की अध्यक्षता शकील तिलहरी ने की और संचालन रईस तिलहरी ने किया मुख्य अतिथि स्वर्गीय शायर हमीद तिलहरी के साहबजादे आरिफ हमीद रहे मुशायरे का शुभ आरंभ मसूद हसन खां ने नात ए पाक से किया उस्मान आबिद ने कहा कहीं अंधेरों का बोलबाला कही ं उजालों का सिलसिला है है बात सीधी सी सिर्फ रोटी ही सब बवालों का सिलसिला है। साजिद सफ़दर ने सुनाया जहाँ पे नफरत की धूप झुलसा के रख दे इंसानी बस्तियों को मेरी मोहब्बत की वादियों में वहीं गुलाबों का सिलसिला है रेहान ताबिश ने कहा ये रुख पे रंग ए मलाल क्यों है अयां है आंखों से क्यों उदासी यही तो मंजिल तलक गया है जो तेरी राहों का सिलसिला है फरीद तिलहरी ने सुनाया शजर से कट कर गिरी जो डाली लिपट के रोने लगे परिंदे बहुत ही मुश्किल है खत्म करना जो इन से बरसों का सिलसिला है शमशाद आतिफ ने कहा मता ए हस्ती से जब भी मैने जवाब मांगा तो हंस के बोली अंधेरी रातों से पूछता है कहाँ उजालों का सिलसिला है वहीद तिलहरी ने सुनाया कहां वो चेहरे कहां वो बातें कहां वो बीते हुए ज़माने न अब वो फूलों की कहकशां है न अब किताबों का सिलसिला है फैजान तिलहरी ने कहा तमाम रातों से रात को तुम जो देखते हो वो सच नहीं है जिसे हक़ीक़त समझ रहे हो वो सिर्फ खुआबों का सिलसिला है हसीब चमन ने कहा अजब है अंजाम इस वफ़ा का अजब जवाबों का सिलसिला है किसी पे पत्थर बरस रहे हैं कहीं गुलाबों का सिलसिला है शरीफ आलम ने सुनाया थके हुए हैं तमाम जज़्बे है मेरे सीने पे बोझ इतना, कहीं न यूं हो कि टूट जाए जो चंद सांसों का सिलसिला है। सिफत कटरावी ने कहा वो जलवा आरा हैं अंजुमन में या माहताबों का सिलसिला है, बदन से ख़ुशबू महक रही है हसीं गुलाबों का सिलसिला है। इनके अलावा शकील तिलहरी खलीक शौक़ गुलशन जहां गुलशन रईस तिलहरी ने भी अपने कलाम पेश किए श्रोता में रईस मन अनस खान अरमान अली महमूद हसन आमिर मियां साजिद खान राहत खान आदि गणमान्य श्रोता मौजूद रहे अंत में बज़्म के सेक्रेट्री शमशाद आतिफ ने सभी का शुक्रिया अदा किया

- शादी हमारे में देखिए आप भाभी की वीडियो1
- Post by विवेक मिश्र1
- पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल शाहजहाँपुर, जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।1
- 7007648710 call per baat kar Ambe ya tan ya boundary ya gamle c7
- Post by Asha Rani1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by User50283
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1